सौमित्र मजूमदार बने दक्षिण पूर्व रेलवे के महाप्रबंधक
कोलकाता, दक्षिण पूर्व रेलवे में वरिष्ठ अधिकारी सौमित्र
मजूमदार ने बुधवार को महाप्रबंधक (जीएम) का कार्यभार संभाल लिया। इससे पहले
वे दक्षिण पूर्व रेलवे में अपर महाप्रबंधक के पद पर कार्यरत थे।
सौमित्र
मजूमदार भारतीय रेल यातायात सेवा (आईआरटीएस) के 1989 बैच के अधिकारी हैं।
अपने लंबे प्रशासनिक अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण पदों पर कार्य
किया है। इनमें पूर्व रेलवे में प्रधान मुख्य वाणिज्य प्रबंधक, दक्षिण
पूर्व रेलवे में मुख्य यात्री परिवहन प्रबंधक तथा मुख्य यातायात योजना
प्रबंधक के पद शामिल हैं।
इसके अलावा उन्होंने पूर्व रेलवे और
दक्षिण पूर्व रेलवे दोनों में लंबे समय तक मुख्य जनसंपर्क अधिकारी
(सीपीआरओ) के रूप में भी अपनी सेवाएं दी हैं। नियमित नियुक्ति होने तक वे
दक्षिण पूर्व रेलवे के महाप्रबंधक का कार्यभार संभालेंगे।
रेलवे
संचालन, वाणिज्यिक मामलों तथा जनसंपर्क एवं मीडिया प्रबंधन में उन्हें
व्यापक अनुभव प्राप्त है। प्रशासनिक कार्यों के साथ-साथ उन्हें खेल, संगीत,
यात्रा और सांस्कृतिक गतिविधियों में भी विशेष रुचि है। वे विभिन्न
कार्यक्रमों में सक्रिय रूप से भाग लेते रहे हैं और पूर्व रेलवे खेल संघ के
अध्यक्ष के रूप में भी अपनी जिम्मेदारी निभा चुके हैं।















