जयपुर के श्री सत्य साईं पीजी कॉलेज परीक्षा केंद्र पर 192 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल हुए थे। हालांकि, केंद्र पर बिजली आपूर्ति बाधित होने के कारण 49 अभ्यर्थी अपनी परीक्षा पूरी नहीं कर सके। एनटीए ने बताया कि बिजली की समस्या परीक्षा संचालन एजेंसी मेसर्स एडुक्विटी करियर टेक्नोलॉजीज प्राइवेट लिमिटेड से संबंधित थी।
भारतीय धातु संस्थान (आईआईएम) जमशेदपुर चैप्टर की ओर से कक्षा 11वीं और 12वीं के विद्यार्थियों के लिए 14वीं वार्षिक धातुकर्म और पदार्थ विज्ञान क्विज का आयोजन 25 अगस्त 2026 को किया जाएगा। शनिवार को मिली जानकारी के अनुसार प्रतियोगिता दोपहर 2 बजे से बर्मामाइंस स्थित राष्ट्रीय धातुकर्म प्रयोगशाला के सभागार में आयोजित होगी।
छत्तीसगढ़ के शासकीय और निजी कॉलेजों में सत्र 2026-27 के लिए प्रवेश की आखिरी तारीख बढ़ाकर 31 अगस्त 2026 कर दी गई है। उच्च शिक्षा विभाग ने छात्रहित में यह बड़ा फैसला लिया है ताकि ग्रामीण और दूरस्थ क्षेत्रों के वंचित छात्रों का साल खराब न हो।
डॉ. राममनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय में आगामी 12 अगस्त को आयोजित होने वाले 31वें दीक्षांत समारोह की तैयारियों को अंतिम रूप देने के लिए सोमवार को विवेकानंद सभागार (दीक्षांत मण्डप) में एक भव्य पूर्वाभ्यास (फुल रिहर्सल) का आयोजन किया गया।
रांची: झारखंड सरकार ने झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) के माध्यम से प्रस्तावित इंटरमीडिएट स्तरीय 836 लिपिक पदों की भर्ती से संबंधित पूर्व विज्ञापन को वापस लेने का निर्णय लिया है। सरकार के इस फैसले के बाद अब उक्त भर्ती प्रक्रिया पुराने विज्ञापन के आधार पर आगे नहीं बढ़ेगी।
ओरिएंटेशन कार्यक्रम के दौरान विश्वविद्यालय प्रशासन, संकाय सदस्य और वरिष्ठ छात्र नए विद्यार्थियों का स्वागत करेंगे। इस अवसर पर उन्हें पाठ्यक्रम, परीक्षा प्रणाली, शोध गतिविधियों, मूट कोर्ट, इंटर्नशिप, पुस्तकालय, छात्र क्लबों और सह-पाठ्यक्रम गतिविधियों की विस्तृत जानकारी दी जाएगी।
विश्वविद्यालय प्रशासन ने बताया कि इस पहल का उद्देश्य नए शिक्षकों और शोधकर्ताओं को बेहतर शैक्षणिक एवं अनुसंधान वातावरण उपलब्ध कराना है, जिससे विश्वविद्यालय में गुणवत्तापूर्ण शोध और नवाचार को नई गति मिल सके। कार्यशाला के दौरान प्रतिभागियों को विशेषज्ञों के साथ संवाद और व्यावहारिक सत्रों में शामिल होने का भी अवसर मिलेगा।
रांची: राजधानी रांची स्थित JVM श्यामली में CBSE क्लस्टर-III टेबल टेनिस टूर्नामेंट का भव्य शुभारंभ हुआ। प्रतियोगिता में झारखंड और बिहार के 60 से अधिक CBSE संबद्ध विद्यालयों के प्रतिभाशाली खिलाड़ी अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन कर रहे हैं।
झारखंड में सरकारी स्कूलों में शिक्षकों की कमी को दूर करने की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) ने 7,299 पारा शिक्षक पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी है। आयोग के अनुसार, इन पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 31 जुलाई से प्रारंभ होगी।
आयोग ने कहा है कि प्रशासनिक कारणों और वर्तमान परिस्थितियों को देखते हुए परीक्षा कार्यक्रम में बदलाव किया गया है। अभ्यर्थियों से अपील की गई है कि वे किसी भी प्रकार की भ्रामक जानकारी पर भरोसा न करें और केवल आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी होने वाले नोटिस पर ही ध्यान दें।
जिन अभ्यर्थियों को प्रथम चरण में सीट आवंटित होगी, उन्हें निर्धारित समय-सीमा के भीतर आवंटन पत्र डाउनलोड कर संबंधित कॉलेज में दस्तावेज सत्यापन (Document Verification) और नामांकन की प्रक्रिया पूरी करनी होगी। निर्धारित अवधि में रिपोर्टिंग नहीं करने पर आवंटित सीट रद्द हो सकती है और वह अगले चरण के लिए उपलब्ध हो सकती है।
झारखंड संयुक्त प्रवेश प्रतियोगिता परीक्षा पर्षद (JCECEB) ने B.Tech (इंजीनियरिंग) 2026 के प्रथम चरण (Round-1) का प्रोविजनल सीट अलॉटमेंट लेटर जारी कर दिया है। ऑनलाइन काउंसलिंग में शामिल अभ्यर्थी अपने कैंडिडेट लॉगिन के माध्यम से आधिकारिक पोर्टल पर जाकर सीट आवंटन पत्र डाउनलोड कर सकते हैं।
नीट और टीईटी पेपर लीक मामले को लेकर विवाद चरम पर है। इस बीच महाराष्ट्र में बड़ा फैसला लिया गया है। महाराष्ट्र पब्लिक सर्विस कमीशन (एमपीएससी) की कंप्यूटर-बेस्ड परीक्षा मेथड लागू करने का फैसला टाल दिया गया है। अब इस पर निर्णय जुलाई 2027 में लिया जाएगा।
विश्वविद्यालय प्रशासन के अनुसार आगामी 27 या 28 जुलाई तक नामांकन की पहली मेधा सूची जारी कर दी जाएगी।
मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा स्थित शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) में आज मंगलवार को व्ही.ई. पावरट्रेन व्ही.ई. कमर्शियल वाइकल्स एलटीडी द्वारा आईटीआई उत्तीर्ण एवं अंतिम वर्ष के प्रशिक्षार्थियों के लिए प्लेसमेंट ड्राइव का आयोजन किया जा रहा है।
राष्ट्रीय शिक्षा नीति (NEP-2020) के प्रभावी क्रियान्वयन की दिशा में रांची विश्वविद्यालय ने महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए सभी संबद्ध कॉलेजों एवं स्नातकोत्तर विभागों के विद्यार्थियों के लिए APAAR (Automated Permanent Academic Account Registry) ID बनाना अनिवार्य कर दिया है।
परीक्षा में शामिल होने वाले सभी अभ्यर्थियों के लिए प्रवेश पत्र अनिवार्य होगा। बिना वैध एडमिट कार्ड के किसी भी उम्मीदवार को परीक्षा केंद्र में प्रवेश की अनुमति नहीं दी जाएगी। इसलिए अभ्यर्थियों को समय रहते अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर उसकी सभी जानकारियों का मिलान करने की सलाह दी गई है।
बोर्ड ने अभ्यर्थियों से कहा है कि वे आधिकारिक पोर्टल पर जाकर आवेदन पत्र सावधानीपूर्वक भरें तथा सभी आवश्यक दस्तावेज़ अपलोड करें। आवेदन जमा करने के बाद अभ्यर्थियों को उसकी रसीद सुरक्षित रखने की सलाह दी गई है। निर्धारित समय के बाद किसी भी प्रकार के संशोधन या नए आवेदन पर विचार नहीं किया जाएगा।
परिणाम घोषित होते ही राजवर्धन के घर पर बधाई देने वालों का तांता लग गया। परिजन, रिश्तेदार, शिक्षक, मित्र और शुभचिंतक उन्हें लगातार शुभकामनाएं दे रहे हैं। क्षेत्र के लोगों ने उनकी सफलता को जिले के लिए गौरवपूर्ण उपलब्धि बताते हुए इसे युवाओं के लिए प्रेरणादायक बताया।
बोर्ड की ओर से जारी सूचना के अनुसार, केवल पात्र अभ्यर्थी ही निर्धारित समय-सीमा के भीतर ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। आवेदन के दौरान अभ्यर्थियों को अपने JEE Main 2026 से संबंधित सभी आवश्यक विवरण सही-सही भरने होंगे। इसके आधार पर संशोधित राज्य मेरिट सूची तैयार की जाएगी, जिसके अनुसार इंजीनियरिंग कॉलेजों में प्रवेश प्रक्रिया आगे बढ़ेगी।
नई तकनीक का उद्देश्य केवल पढ़ाई को डिजिटल बनाना नहीं, बल्कि विद्यार्थियों के लिए सीखने को अधिक सरल, प्रभावी और उपयोगी बनाना होना चाहिए। शिक्षा से जुड़े शोध विश्वविद्यालयों की शोध संस्कृति को मजबूत करने के साथ भारत की वैश्विक शैक्षणिक पहचान को भी सशक्त बनाते हैं।
भारतीय सेना भर्ती वर्ष 2027 के लिए आयोजित ऑनलाइन कॉमन एंट्रेंस एग्जाम (सीईई) का परिणाम घोषित कर दिया गया है। सेना भर्ती कार्यालय, अल्मोड़ा ने अभ्यर्थियों से अपना परिणाम भारतीय सेना की आधिकारिक वेबसाइट पर देखने तथा अगले चरण की तैयारी करने का आग्रह किया है।
भर्ती प्रक्रिया भारतीय वायु सेना की ओर से निर्धारित दिशा-निर्देशों के अनुसार संचालित की जाएगी।
उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिले के राठ कस्बे में ग्रामीण प्रतिभाओं को आधुनिक तकनीक से जोड़ने के उद्देश्य से सृजन एक सोच संस्था ने गुरुवार को जीटीएसई (ग्रामीण टैलेंट सर्च एग्जाम) में चयनित 57 छात्र-छात्राओं के लिए रोबोटिक्स प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया।
भारतीय वायु सेना (आईएएफ) ने अग्निवीर वायु एवं ग्रुप-‘Y’ मेडिकल असिस्टेंट पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। इच्छुक एवं पात्र अभ्यर्थी 26 जुलाई 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। भर्ती परीक्षा का आयोजन 22 एवं 23 सितंबर 2026 को ऑनलाइन माध्यम से किया जाएगा।
उत्तर प्रदेश के वाराणसी स्थित काशी हिन्दू विश्वविद्यालय (बीएचयू) ने उद्योग एवं कॉरर्पोरेट जगत के साथ संस्थागत सहयोग को सुदृढ़ बनाने तथा कॉर्पोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व (सीएसआर) से जुड़े प्रयासों को नई दिशा देने के लिए सीएसआर प्रकोष्ठ की स्थापना की है।
यह कार्यक्रम नवा रायपुर स्थित आईआईआई -एनआर में संचालित किया जाएगा। इसके अंतर्गत चयनित विद्यार्थियों को प्रतिमाह 50,000 रुपये की फेलोशिप प्रदान की जाएगी। साथ ही उनकी ट्यूशन फीस का संपूर्ण व्यय छत्तीसगढ़ शासन द्वारा वहन किया जाएगा।
योगी सरकार में युवाओं को सरकारी सेवा के अपने सपने को पूरा करने का फिर अवसर मिला। उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने प्राविधिक सहायक ग्रुप-सी पद पर 3446 अभ्यर्थियों को चयनित किया है। उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने 13 जुलाई 2025 को इसकी लिखित परीक्षा कराई थी।
ई-कॉमर्स क्षेत्र की प्रमुख कंपनी फ्लिपकार्ट ने शुक्रवार को घोषणा की कि उसकी ब्यूटी और पर्सनल केयर कैटेगरी में साल-दर-साल 50 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है। इस प्लेटफॉर्म पर अब ब्यूटी से जुड़ी कुल खरीदारी में से करीब 60 फीसदी खरीदारी जेन-जी कर रहे हैं।
यह पहल राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 की समग्र एवं बहुविषयक शिक्षा की अवधारणा के अनुरूप है।
रांची विश्वविद्यालय के अधीन आनेवालों कॉलेजों से अब पीजी की पढाई खत्म होगी। पीजी करनेवाले छात्रों को अब विश्वविद्यालय से इसकी शिक्षा मिल पाएगी। साथ ही विश्वविद्यालय के छात्रों को मिलनेवाली डिग्रियां अब बारकोड युक्त होंगी। यह निर्णय बुधवार को
जमशेदपुर में बुधवार को राष्ट्रीय स्तर की छात्र संगोष्ठी “बिहाइंड द टीचर्स डेस्क (बीटीटीडी-2026)” का औपचारिक शुभारंभ हुआ।
एनटीए ने सोमवार को एक बयान में कहा कि उसे उन समस्याओं की जानकारी है जिनका सामना कुछ छात्रों को एडमिट कार्ड डाउनलोडिंग के दौरान करना पड़ा है।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार काे मुख्य सेवक सदन में आयोजित कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। इस अवसर पर उन्होंने उत्तराखण्ड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग के माध्यम से शहरी विकास, कौशल विकास व सेवायोजन विभाग
गुजरात राज्य सड़क परिवहन निगम (जीएसआरटीसी) ने बेरोजगार युवाओं के लिए बड़ी भर्ती की घोषणा की है। यह जानकारी जीएसआरटीसी के आधिकारिक भर्ती परिपत्र के आधार पर जारी की गई है। निगम द्वारा जारी परिपत्र के अनुसार चालक और परिचालक के कुल 8,917 पदों पर भर्ती की जाएगी।
उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग द्वारा विज्ञापन संख्या 01/2022 के अंतर्गत प्रशिक्षित स्नातक (टीजीटी) संवर्ग के 15 विषयों की लिखित परीक्षा का दूसरा दिन गुरुवार को प्रदेशभर में शांतिपूर्ण, पारदर्शी, नकलविहीन एवं सुव्यवस्थित वातावरण में सम्पन्न हुआ।
यूपी बोर्ड वर्ष 2026 की हाईस्कूल परीक्षा में इम्प्रूवमेन्ट व कम्पार्टमेन्ट और इण्टरमीडिएट में कम्पार्टमेन्ट परीक्षा के लिए आवेदन शुरू हो गया है। अर्ह परीक्षार्थियों का ऑनलाइन आवेदन 8 से 27 जून तक लिया जाएगा। यूपी बोर्ड की वेबसाइट upmsp.edu.in पर 27 जून की मध्यरात्रि 12 बजे तक आवेदन होगा।
छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मण्डल (व्यापम) द्वारा आयोजित राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद् के अंतर्गत डीएलएड प्रवेश परीक्षा आज गुरूवार काे बस्तर जिले के जगदलपुर में संपन्न हो गई।
जल्द ही 168 नए आईटीआई प्रशिक्षकों की तैनाती करने जा रहा है।
आईआईटी रुड़की ने परिणाम निर्धारित समय से पहले जारी करते हुए अंतिम उत्तर कुंजी भी प्रकाशित कर दी। अभ्यर्थी अपना परिणाम आधिकारिक वेबसाइट पर रोल नंबर, जन्मतिथि और पंजीकृत मोबाइल नंबर की सहायता से देख सकते हैं।





















































