पश्चिम बंगाल सरकार के पीएचई एवं श्रम विभाग के राज्य मंत्री भास्कर भट्टाचार्य ने शनिवार को सोशल मीडिया पर एक पोस्ट के जरिए भारत विरोधी ताकतों और ‘डीप स्टेट’ को लेकर चिंता जताई। उन्होंने आरोप लगाया कि जिस तरह बांग्लादेश में युवाओं को कथित तौर पर गलत दिशा में ले जाया गया, उसी तरह भारत के युवाओं को भी भटकाने की कोशिश की जा रही है।
बैठक का सबसे अहम मुद्दा पहाड़ी क्षेत्र के लिए स्थायी राजनीतिक समाधान तलाशना है। अलग गोरखालैंड की मांग को लेकर दार्जिलिंग और आसपास के पहाड़ी इलाकों में लंबे समय से राजनीतिक आंदोलन और तनाव की स्थिति रही है। वाम मोर्चा और तृणमूल कांग्रेस की पिछली सरकारों के दौरान भी पहाड़ की राजनीतिक पार्टियों
कांग्रेस कार्यसमिति (सीडब्ल्यूसी) ने केंद्र सरकार से शिक्षा और परीक्षा व्यवस्था में सुधार के लिए ठोस कदम उठाने की मांग की। पार्टी ने राम मंदिर चंदा चोरी के मामले को गांव स्तर तक उठाने का भी फैसला किया। बैठक में अरुणाचल प्रदेश में चीन की कथित घुसपैठ को लेकर सरकार से जवाब मांगा गया।
कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष एवं लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने झारखंड में पिछले 24 दिनों से जारी छात्रों की भूख हड़ताल खत्म होने पर प्रसन्नता व्यक्त की है। उन्होंने कहा कि हेमंत सोरेन सरकार ने छात्रों से बातचीत का रास्ता चुना और समाधान निकाला, जबकि छात्रों ने संयम रखते हुए अपनी मांगें मनवाईं।
भाजपा नेता शहजाद पूनावाला ने पार्टी के सभी पदों से दे इस्तीफा दिया है। उन्होंने पार्टी अध्यक्ष नितिन नवीन से अनुरोध किया है कि इस बार उनके इस्तीफे को स्वीकार कर लिया जाए। इससे पहले भी उन्होंने 30 जुलाई को इस्तीफा दिया था, लेकिन पार्टी ने उसे स्वीकार नहीं किया था।
पार्टी के नेताओं के अनुसार, जनसंवाद के दौरान ई-20 पेट्रोल से वाहनों पर पड़ने वाले संभावित प्रभाव, उपभोक्ताओं की चिंताओं तथा इससे जुड़े विभिन्न पहलुओं पर चर्चा की जाएगी। पार्टी का कहना है कि ई-20 पेट्रोल को लेकर देशभर में बहस चल रही है और इसकी गुणवत्ता को लेकर लगातार सवाल उठाए जा रहे हैं।
स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर दिल्ली स्थित कांग्रेस के नए मुख्यालय इंदिरा भवन में आयोजित ध्वजारोहण कार्यक्रम के दौरान पूरा राष्ट्रीय गीत ‘वंदे मातरम’ बजाए जाने के दौरान कांग्रेस के शीर्ष नेता थोड़े असहज दिखे। कार्यक्रम में कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी, लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे
वित्त मंत्री राधा कृष्ण किशोर ने कहा कि विधानसभा का सत्र आहूत था और सरकार छात्रों से जुड़े मुद्दों पर सदन में चर्चा के लिए तैयार थी।
सोनिया गांधी ने मंगलवार को एक अंग्रेजी अखबार में लिखे लेख में डॉ. मनमोहन सिंह के प्रधानमंत्री के रूप में उनके कार्यकाल, आर्थिक नीतियों, सामाजिक कल्याण योजनाओं और लोकतांत्रिक संस्थाओं को मजबूत करने में उनके योगदान को रेखांकित किया। उन्होंने कहा कि डॉ. सिंह के खिलाफ लगाए गए आरोपों और उन्हें बदनाम करने के प्रयासों के बावजूद उनके प्रधानमंत्री के रूप में किए गए कामों का रिकॉर्ड उनके पक्ष में है।
लोक लेखा समिति के अध्यक्ष के तौर पर लिखे पत्र में वेणुगोपाल ने कहा कि दिल्ली में अपने लोकतांत्रिक अधिकारों का इस्तेमाल कर रहे छात्रों के खिलाफ पुलिस द्वारा अत्यधिक बल प्रयोग, जिसमें पैलेट गन चलाए जाने की रिपोर्ट भी शामिल है, गंभीर राष्ट्रीय चिंता का विषय है। इस मामले में तत्काल संसद की निगरानी और जांच की जरूरत है।
हिमाचल प्रदेश में विधानसभा चुनाव से करीब एक साल पहले सियासी लड़ाई तेज होने लगी है। सत्तारूढ़ कांग्रेस और विपक्षी दल भाजपा के बीच अब विकास और सरकार के कामकाज से आगे बढ़कर आरोपों, जांच और पुराने मामलों को लेकर घमासान की जमीन तैयार हो रही है। भाजपा ने सुक्खू सरकार के खिलाफ आरोपों की चार्जशीट तैयार करने का फैसला किया है।
आम आदमी पार्टी (आआप) के नेता एवं दिल्ली के पूर्व मंत्री सौरभ भारद्वाज ने रविवार को दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की सरकार पर घोटाले की साजिश का आरोप लगाया है। भारद्वाज का कहना है कि सरकार की योजना गरीबों के लिए सस्ता चावल खरीद उसे आगे बेचकर कमाने की थी।
उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि बचकानी राजनीति के प्रतीक बन चुके राहुल गांधी अपनी कथित ‘मोहब्बत की दुकान’ से ‘नफरत फैलाने’ की राजनीति लेकर आज प्रयागराज आ रहे हैं। मौक़ा मिले तो स्थल ही नहीं, बल्कि आनंद भवन और उसके आसपास भी घूम लीजिए। आपको खुद एहसास होगा
कांग्रेस कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय के लिखित आश्वासन के बाद गुरुवार देर रात राहुल गांधी के आठ अगस्त को प्रस्तावित कार्यक्रम को करने लिए केपी ट्रस्ट ने अनुमति दे दिया। यह जानकारी एक वीडियो जारी करते हुए कांग्रेस पार्टी के नेता हसीब अहमद और अजय राय ने दी।
नई व्यवस्था के तहत प्रदेश कांग्रेस की 41 सदस्यीय कार्यकारिणी का गठन किया गया है। साथ ही संगठन को बूथ और जिला स्तर तक मजबूत करने के उद्देश्य से तीन उपाध्यक्ष, एक कोषाध्यक्ष, 36 महासचिव और 107 सचिव नियुक्त किए गए हैं। इसके अलावा घोषणापत्र समिति, अनुशासनात्मक कार्रवाई समिति, एसआईआर समिति और चार्जशीट समिति का भी गठन किया गया है।
भाजपा ने इसे मोदी सरकार की "जीरो टॉलरेंस" नीति और मजबूत कानून व्यवस्था का परिणाम बताया।
कांग्रेस महासचिव (संचार) जयराम रमेश ने नीट प्रश्नपत्र लीक मामले में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर खुद को पीड़ित दिखाने की कोशिश करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री इस मामले में देश से माफी मांगने की बजाय खुद को पीड़ित दिखाने की कोशिश कर रहे हैं।
विपक्ष का एक वर्ग आज भी उसी आपातकालीन मानसिकता से प्रेरित होकर विदेशी मंचों पर भारत की छवि धूमिल करने का प्रयास करता है।
बिहार में राजधानी पटना की सबसे हाई - प्रोफाइल बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव के लिए गुरुवार को मतदान हुआ। मतदान सुबह 7 बजे से शुरू हुआ, जो शाम 6 बजे सम्पन्न हुआ। उपचुनाव में 34.16 प्रतिशत मतदान हुआ है। हालांकि मतदान के दौरान विवेकानंद मार्ग स्थित विकास रेजिडेंशियल पब्लिक स्कूल बूथ नंबर 19 , 20 समेत चार बूथों पर भाजपा और जन सुराज के कार्यकर्ताओं के बीच झड़प भी देखा गया।
कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता और ठियोग से विधायक कुलदीप सिंह राठौर ने नीट परीक्षा में कथित गड़बड़ियों और छात्र आंदोलन को लेकर केंद्र सरकार पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने भाजपा सांसद कंगना रनौत के बयानों को लेकर भी भाजपा से अपना रुख स्पष्ट करने की मांग की है।
भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने सोमवार को कहा कि बांकीपुर की जनता ने जिस उत्साह और आत्मीयता के साथ एनडीए के प्रति अपना समर्थन और आशीर्वाद दिया है, वह इस बात का स्पष्ट संकेत है कि 30 जुलाई को बांकीपुर एक नया चुनावी कीर्तिमान स्थापित करेगा।
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने दिल्ली में जारी विरोध-प्रदर्शनों को लेकर चिंता जताई है।
आम आदमी पार्टी (आआपा), समाजवादी पार्टी (सपा), मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (सीपीआई-एम) सहित अन्य विपक्षी दलों के नेताओं ने पर्यावरणविद् सोनम वांगचुक को अस्पताल ले जाने की कड़ी निंदा की है।
दिल्ली के जंतर-मंतर पर पिछले 20 दिन से अनशन पर बैठे पर्यावरणविद् सोनम वांगचुक को सफदरजंग अस्पताल में भर्ती कराने की सोशल मीडिया अभियान कॉकरोच जनता पार्टी (सीजीपी) ने कड़ी निंदा की।
राहुल गांधी का हिंदुत्व केवल चुनावी अवसरों तक सीमित है, जबकि अखिलेश यादव पीडीए के नाम पर समाजवादी पार्टी की वास्तविक पहचान छिपाकर जनता को गुमराह करने का प्रयास कर रहे हैं। प्रदेश की जनता अब विपक्ष की राजनीति को समझ चुकी है।
उन्होंने कहा कि क्षेत्र की जनता और भाजपा कार्यकर्ताओं ने उन्हें राजनीति में आगे बढ़ने की प्रेरणा दी है और अब पार्टी ने जिस विश्वास के साथ युवा कार्यकर्ता नीरज कुमार सिन्हा को उम्मीदवार बनाया है, उसी विश्वास के साथ बांकीपुर की जनता उन्हें भी भरपूर आशीर्वाद देगी।
भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं पश्चिम बंगाल सरकार में मंत्री दिलीप घोष ने कहा है कि आज भारतवर्ष की राजनीति में जितने भी बड़े नेताओं को आप देखेंगे, उनमें से अनेक कभी कांग्रेस, समाजवादी दल या अन्य राजनीतिक दलों से जुड़े रहे हैं।
राजधानी रायपुर में अघोषित बिजली कटौती, महंगी बिजली और लो-वोल्टेज की समस्या को लेकर कांग्रेस ने आज रविवार काे अनोखा प्रदर्शन किया। कांग्रेस पूर्व विधायक विकास उपाध्याय ने रविवार काे विरोध का अनोखा तरीका अपनाते हुए ट्रांसफार्मर की विधि-विधान से पूजा कर बिजली बिल कम आने और अघोषित बिजली कटौती न हो ऐसी कामना की।
मध्य प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व प्रदेश महासचिव राकेश सिंह यादव भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए। उन्होंने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल की उपस्थिति में गुरुवार शाम को भोपाल स्थित पार्टी कार्यालय में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के
बिहार की राजधानी पटना स्थित भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रदेश कार्यालय में मंगलवार को आयोजित मिलन समारोह में सारण और सिवान की राजनीति से जुड़े कई प्रभावशाली नेताओं, जनप्रतिनिधियों और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।
कांग्रेस ने देश की शिक्षा प्रणाली में व्यापक सुधार और केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर देश भर में आगामी 25 जून को देशव्यापी 'छात्रों की गूंज' अभियान के तहत प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित करने का एलान किया है। कांग्रेस का आरोप है
बांका विधानसभा क्षेत्र से पूर्व प्रत्याशी एवं सामाजिक कार्यकर्ता जवाहर कुमार झा ने मंगलवार को बिहार प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय सदाकत आश्रम में कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। इस दौरान बिहार कांग्रेस के प्रभारी कृष्णा अल्लावरू और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश राम उपस्थित रहे।
उन्होंने भाजपा अध्यक्ष आदित्य साहू के बयान पर कहा कि उन्हें यह बताना चाहिए कि दो दिनों से उन्होंने अपने विधायकों को नजरबंद करके क्यों रखा है। कांग्रेस पर आरोप लगाने से पहले उन्हें खुद देखना चाहिए कि उनमें कितनी छटपटाहट है।
आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद और वरिष्ठ नेता संजय सिंह ने कहा कि भाजपा को सत्ता से हटाने और उसके विकल्प के रूप में उभरने की क्षमता केवल आप पार्टी में है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा हिंदू-मुस्लिम की राजनीति करती है
राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अशोक गहलोत के बयान को लेकर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने पलटवार करते हुए कांग्रेस पर सांप्रदायिक राजनीति करने का आरोप लगाया। भाजपा ने कहा कि कांग्रेस हिंदुओं के प्रति नफरत रखती है और मुस्लिमों का पक्ष लेती है।
समाजवादी बाबा साहेब अम्बेडकर वाहिनी की समीक्षा बैठक पार्टी के बेतियाहाता स्थित कार्यालय पर जिलाध्यक्ष ब्रजेश कुमार गौतम की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक का संचालन महानगर अध्यक्ष शब्बीर कुरैशी ने किया।
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने रविवार को कर्नाटक और मध्यप्रदेश की राज्यसभा सीटों के लिए उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की है। मध्यप्रदेश से महेश केवट को और कर्नाटक से प्रो. (डॉ.) एम. नागराज को उम्मीदवार बनाया गया है।
मध्य प्रदेश से राज्यसभा की तीसरी सीट पर मुकाबला दिलचस्प हो गया है। भाजपा ने इस सीट के लिए कांग्रेस प्रत्याशी मीनाक्षी नटराजन के सामने मछुआ कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष महेश केवट को उम्मीदवार बनाया है। दोनों नेता सोमवार को भोपाल में नामांकन दाखिल करेंगे।
असम प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं सांसद रकीबुल हुसैन के पुत्र एवं विधायक तंजिल हुसैन को असम प्रदेश युवा कांग्रेस (एपीवाईसी) का उपाध्यक्ष नियुक्त किए जाने के बाद राज्य की राजनीति में नई चर्चा शुरू हो गई है।
हिमाचल प्रदेश में जिला परिषद चुनावों की मतगणना जारी है और अब तक सामने आए नतीजों में भाजपा समर्थित उम्मीदवारों का पलड़ा भारी दिखाई दे रहा है। राज्य चुनाव आयोग के अनुसार 251 जिला परिषद वार्डों में से 150 से अधिक वार्डों के परिणाम घोषित किए जा चुके हैं।























3.webp)





























