योगी सरकार ने जालसाजी-अपराध पर जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाते हुए बुधवार को कानपुर देहात में दो कंपनियों को आवंटित 944 हेक्टेयर जमीन का आवंटन रद्द कर उसे सरकार के पक्ष में दर्ज करने का अंतिम निर्देश जारी कर दिया है। वर्ष 2011 में थर्मल पावर प्लांट लगाने के नाम पर मैसर्स लैन्को अनपरा पावर लिमिटेड
तीन टेस्ट जम्पर्स ने 22 हजार फीट की ऊंचाई से छलांग लगाई और 13,700 फीट की ऊंचाई पर सुरक्षित रूप से उतरे।
मौके पर राहत और बचाव काम कर रहे एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि प्लांट में क्लोरीन गैस के दो सिलेंडर रखे थे। इनमें से एक सिलेंडर इस्तेमाल में था, जबकि दूसरा रिजर्व रखा गया था। रात करीब 12.30 बजे रिजर्व सिलेंडर से अचानक गैस लीक होने लगी। कुछ ही देर में आसपास के इलाके में क्लोरीन गैस फैल गई।
मुख्यमंत्री डॉ. सरमा ने सोशल मीडिया फेसबुक पर एक पोस्ट शेयर करते हुए कहा है कि नई दिल्ली में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से मिलकर असम में बाढ़ की स्थिति और पुनर्वास प्रक्रिया की ताजा स्थिति के बारे में विस्तार से जानकारी दी, साथ ही असम से जुड़े अन्य महत्वपूर्ण मुद्दों पर भी चर्चा की।
वर्तमान समय में बाढ़ की स्थिति कुल 5 जिलों में बनी हुई है। प्रभावित जिलों में कछार, शिवसागर, गोलाघाट, नगांव एवं जोरहाट शामिल हैं। बाढ़ से 5 जिलों के 10 राजस्व मंडलों के कुल 98 गांव प्रभावित हैं। वर्तमान समय में राज्य की कुल 15875 आबादी अभी भी प्रभावित हैं एवं 3212.93 हेक्टेयर कृषि भूमि पानी में डूबी हुई है।
महाराष्ट्र के अमरावती जिला महिला अस्पताल की नियोनेटल इंटेंसिव केयर यूनिट (एनआईसीयू) में सोमवार तड़के भीषण आग लगने से तीन नवजात शिशुओं की मौत हो गई। हादसे के वक्त एनआईसीयू में करीब 39 नवजातों का इलाज चल रहा था। छह बच्चों को बेहतर इलाज के लिए सुपर-स्पेशियलिटी अस्पताल में शिफ्ट किया गया है।
अभिषेक नामदास ने बताया कि हेलिकॉप्टर में चार लोग सवार थे और सभी सुरक्षित हैं। वहीं, गोंदिया के बिरसी एयरपोर्ट के निदेशक गिरीशचंद्र वर्मा ने बताया कि उन्हें जानकारी मिली थी कि पायलट बिरसी एयरपोर्ट पर उतरना चाहता था, लेकिन बाद में उसने नागपुर लौटने का फैसला किया।
नागरिकों से शांत रहने तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना पुलिस को देने की अपील की जाती है। चल रही जांच के हित में आवश्यक सत्यापन के बाद उचित समय पर आगे की जानकारी साझा की जाएगी। इस संबंध में थाना सेक्टर-36, चंडीगढ़ में एफआईआर दर्ज की गई है और मामले की जांच जारी है।
इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय प्रबंधन द्वारा पेपर लीक प्रकरण को अत्यंत गंभीरता से लेते हुए परीक्षाओं की पारदर्शिता, निष्पक्षता एवं गोपनीयता सुनिश्चित करने के लिए आज रविवार को अवकाश के दिन डॉ गिरीश चंदेल की अध्यक्षता में आयोजित आपातकालीन बैठक में अनेक निर्णय लिए गए।
राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने बिहार एसटीएफ के साथ संयुक्त कार्रवाई में एके-47 राइफल और जिंदा कारतूस की बरामदगी से जुड़े मामले में एक और फरार आरोपित को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपित की पहचान सारण जिले के चेतन परसा निवासी करमुल्लाह के रूप में हुई है। उसे शनिवार को सारण से गिरफ्तार किया गया।
उन्होंने कहा कि मेरा मानना है कि जब विभिन्न क्षेत्रों के लोगों के समूह में कुछ हासिल करने की गहरी इच्छा होती है तो उस आकांक्षा का दर्द और तीव्रता अंततः उसे प्राप्त करने का साधन बन सकती है। जिस प्रकार मिट्टी में दबा बीज अंकुरित होने के लिए बेचैन रहता है उसी प्रकार यदि किसी राष्ट्र की ऊर्जा अपने लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए तीव्र रूप से तत्पर हो जाए तो कुछ भी असंभव नहीं है।
स्वामी रामदेव ने रविवार को हरिद्वार में ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ पर आयोजित संत समागम के बाद पत्रकारों से बातचीत में एक सवाल के जवाब में कहा, "इस देश के लोग जानते हैं कि स्वामी रामदेव कौन हैं और उनका क्या योगदान रहा है। इसलिए मैं ऐसे ओछे लोगों के बारे में कोई टिप्पणी नहीं करना चाहता। मैं विवाद को बढ़ावा नहीं देना चाहता।"
तेलंगाना के यादाद्री-भुवनगिरी जिले के भूदान पोचमपल्ली मंडल के दोथीगुडेम गांव के पास एक दवा फैक्ट्री में शुक्रवार रात रिएक्टर में विस्फोट हो गया। हादसे में दो मजदूरों की मौत हो गई, जबकि दो अन्य की हालत गंभीर बताई जा रही है। घटना में कुल 10 मजदूर घायल हुए हैं।
टीवी चैनलों के लिए 12 मिनट की विज्ञापन सीमा वर्ष 2006 में लागू की गई थी। उस समय देश में केवल 62 टीवी चैनल थे। अब इनकी संख्या 900 से अधिक हो चुकी है। इसके अलावा केबल टीवी के डिजिटलीकरण के बाद डीटीएच केबल, जैसे प्लेटफॉर्म पर दर्शकों को बड़ी संख्या में चैनल उपलब्ध हैं।
इन दो महत्वपूर्ण पुस्तकों में “डिफेंडर्स ऑफ अखंड भारत” (लेखक-डॉ. अशोक उपाध्याय एवं डॉ. शोभा उपाध्याय) और “सोलह संस्कार ऑफ सनातन धर्म” (लेखक-डॉ. शोभा उपाध्याय) हैं। इन पुस्तकों का मुख्य उद्देश्य युवा पीढ़ी को भारत की सभ्यतागत विरासत को समझने, उसका सम्मान करने और उसे आगे बढ़ाने की प्रेरणा देना है।
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने शनिवार को राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम् के सम्मान, गरिमा और उसकी ऐतिहासिक विरासत की रक्षा को लेकर एक महत्वपूर्ण प्रस्ताव पारित करके संकल्प लिया कि वह वंदे मातरम् के पूर्ण स्वरूप की प्रतिष्ठा और राष्ट्रीय महत्व की रक्षा के लिए लगातार संघर्ष करेगी तथा इसके गौरवशाली इतिहास को देशभर में जन-जन तक पहुंचाएगी।
सायोनी घोष ने कालाइकुंडा, हाशिमारा, मालदा, बालुरघाट और पुरुलिया हवाई अड्डों को वर्ष 2028 तक पूरी तरह परिचालन में लाने के लिए समयबद्ध योजना बनाने की बात रखी। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार की ओर से भूमि अधिग्रहण और अन्य जरूरी सहयोग उपलब्ध कराने की बात कही गई है।
गुवाहाटी, 22 अगस्त (हि.स.)। असम के कई हिस्सों में पानी घटने के साथ हालात सुधर रहे हैं, लेकिन शिवसागर, गोलाघाट, जोरहाट, नागांव, धेमाजी और कछार जिलों में बाढ़ का संकट और इसका असर अब भी बना हुआ है। इन जिलों बाढ़ से 73 गांवों के 15512 नागरिक अभी भी प्रभावित हैं। प्रशासन और आपदा प्रबंधन दल प्रभावित क्षेत्रों में राहत और बचाव कार्यों में जुटे हैं।
मध्य प्रदेश के बैतूल जिले में मुलताई फोरलेन पर शनिवार तड़के एक दर्दनाक हादसा हो गया। जीतू ढाबे के पास श्रद्धालुओं से भरी एक तेज रफ्तार कार सड़क किनारे खड़े ट्रक में पीछे से जा घुसी। इस टक्कर में कार के परखच्चे उड़ गए और पति-पत्नी समेत तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में ड्राइवर समेत 9 लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं
पुलिस कमिश्नर ने मामले का गंभीरता से संज्ञान लेते हुए लापरवाही बरतने पर दो पुलिस उपायुक्त (डीसीपी) को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। मौके पर तैनात सिविल लाइंस थाना प्रभारी समेत कई पुलिसकर्मियों और संबंधित जोन के सिक्योरिटी इंचार्ज को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया है।
मध्य प्रदेश के इंदौर शहर के भागीरथपुरा इलाके में 36 मौतों से देशभर में सुर्खियों में आए दूषित पानी कांड की जांच पूरी हो गई है। सेवानिवृत्त न्यायाधीश न्यायमूर्ति सुशील कुमार गुप्ता के नेतृत्व वाले जांच आयोग ने गुरुवार को 600 से ज्यादा पन्नों की रिपोर्ट तैयार कर उच्च न्यायालय में सीलबंद लिफाफे में जमा कर दी है।
प्रधानमंत्री कार्यालय के अनुसार इस दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने जुलाई 2026 में 16वें भारत-जापान वार्षिक शिखर सम्मेलन के लिए भारत आई जापान की प्रधानमंत्री साने ताकाइची के साथ हुई विस्तृत और सार्थक बातचीत को याद किया। उन्होंने भारत और जापान के बीच रक्षा सहयोग में लगातार बनी गति पर संतोष जताया।
मोदी ने सरकारी कामकाज में विभागीय खांचों को खत्म करने पर जोर देते हुए कहा कि ‘साइलो’ केवल संगठनात्मक समस्या नहीं बल्कि सोच से जुड़ी समस्या भी है। उन्होंने अधिकारियों से अपने दायित्वों की जिम्मेदारी लेने और सरकार के प्रति अपनत्व की भावना के साथ काम करने को कहा।
मध्य प्रदेश के इंदौर नगर निगम में फर्जी टेंडर और वर्क ऑर्डर जारी कर करीब 103 करोड़ रुपये की सरकारी राशि को अपराध की आय के रूप में अर्जित करने के मनी लॉन्ड्रिंग मामले में बुधवार को ईडी की विशेष पीएमएलए न्यायालय ने कारोबारी राहुल बडेरा और नगर निगम के तत्कालीन जिम्मेदार अधिकारी अभय सिंह राठौर की जमानत याचिकाएं खारिज कर दी हैं।
कांग्रेस कार्यसमिति (सीडब्ल्यूसी) ने केंद्र सरकार से शिक्षा और परीक्षा व्यवस्था में सुधार के लिए ठोस कदम उठाने की मांग की। पार्टी ने राम मंदिर चंदा चोरी के मामले को गांव स्तर तक उठाने का भी फैसला किया। बैठक में अरुणाचल प्रदेश में चीन की कथित घुसपैठ को लेकर सरकार से जवाब मांगा गया।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बुधवार को कैबिनेट बैठक में केंद्रीय मंत्रियों को सोशल मीडिया पर सक्रियता बढ़ाने की सलाह दी है। खासतौर पर इंस्टाग्राम जैसे प्लेटफॉर्म पर अधिक मौजूदगी दर्ज कराने और युवाओं से सीधे संवाद स्थापित करने पर जोर दिया।
इस सेल्स मिशन में मलेशिया के पर्यटन क्षेत्र से जुड़े 47 प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया। इनमें टूर ऑपरेटर, होटल व्यवसायी और विमानन क्षेत्र के साझेदार शामिल थे। कार्यक्रम का आयोजन बाटिक एयर के सहयोग से किया गया और इसका नेतृत्व टूरिज्म मलेशिया के महानिदेशक मोहम्मद अमीरुल रिजाल अब्दुल रहीम ने किया।
मलेशिया पर्यटन विभाग ने 12 से 20 अगस्त के बीच चेन्नई, मुंबई और नई दिल्ली में अपनी बिक्री मिशन श्रृंखला के दूसरे चरण का आयोजन किया। इसका उद्देश्य भारतीय पर्यटन कारोबारियों के साथ संबंध मजबूत करना, नए कारोबारी अवसर तलाशना और भारतीय यात्रियों के बीच मलेशिया को पसंदीदा पर्यटन स्थल के रूप में स्थापित करना है।
मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर पोस्ट करते हुए दिल्ली के सर्वांगीण विकास, सुशासन, जनकल्याण और भविष्य की प्राथमिकताओं को लेकर गृह मंत्री से मार्गदर्शन प्राप्त हुआ। जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक प्रभावी रूप से पहुंचे और दिल्ली विकास के नए प्रतिमान स्थापित करे,
राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) के मुताबिक दानिश ने ड्रोन में तकनीकी बदलाव किए और कार बम विस्फोट से पहले रॉकेट तैयार करने की कोशिश की। दानिश ने उमर उन नबी के साथ मिलकर पूरी साजिश को अंजाम देने में अहम भूमिका निभाई। एनआईए के मुताबिक राजनीति विज्ञान में स्नातक दानिश को आत्मघाती हमलावर बनाने के लिए उमर ने ब्रेनवाश किया।
ईडी के बेंगलुरु जोनल कार्यालय की ओर से की गई यह कार्रवाई कर्नाटक के बेंगलुरु, हासन, चित्रदुर्ग, दावणगेरे, रायचूर, कारवार, कलबुर्गी और बेलगावी सहित विभिन्न स्थानों एवं गुजरात के अहमदाबाद में की गई। तलाशी के दायरे में पशु चिकित्सा अधिकारियों की भर्ती परीक्षा के अंतिम चयन से जुड़े अभ्यर्थियों के परिसर भी शामिल हैं।
उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन 19 एवं 20 अगस्त को उत्तराखंड के दो दिवसीय दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वह देहरादून स्थित इंदिरा गांधी राष्ट्रीय वन अकादमी (आईजीएनएफए) में भारतीय वन सेवा के प्रशिक्षु अधिकारियों से संवाद करेंगे और मसूरी स्थित लाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय प्रशासन अकादमी (एलबीएसएनएए)
रक्षा मंत्रालय ने मंगलवार को छठी सकारात्मक स्वदेशीकरण सूची जारी करके 405 वस्तुओं के आयात पर प्रतिबंध लगा दिया है। इस सूची में सामरिक रूप से महत्वपूर्ण लाइन रिप्लेसेबल यूनिट्स, सब-सिस्टम, सब-असेंबली, स्पेयर पार्ट्स, कंपोनेंट्स और कच्चा माल शामिल हैं।
रिजिजू ने कहा कि महाराष्ट्र के अभिजीत दीपके आम आदमी पार्टी से जुड़े हुए हैं, ऐसे में उनके छात्र आंदोलन का हिस्सा बनने पर सवाल उठता है। उन्होंने कहा कि छात्रों के साथ संवाद किया जा सकता है, क्योंकि उनमें जोश और ऊर्जा होती है। लेकिन राजनीतिक दल अगर छात्रों के पीछे छिपकर अपना राजनीतिक हित साधने की कोशिश करें तो यह सही नहीं है।
महाराष्ट्र के खाद्य एवं औषधि प्रशासन (एफडीए) द्वारा बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान, अजय देवगन एवं टाइगर श्रॉफ को विमल इलायची के प्रचार-प्रसार से जुड़े मामले में नोटिस जारी किया जाना बहुत ही कानून सम्मत एवं एक स्वागतयोग्य कदम है। सांसद एवं कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) के राष्ट्रीय महामंत्री प्रवीण खंडेलवाल ने इस पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए यह बात कही है।
गुजरात के भरूच जिले के दहेज स्थित ‘विझन प्रोडक्ट्स’ की कंपनी जीआईडीसी में सोमवार सुबह अचानक भीषण आग लगने से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। कंपनी के वेयरहाउस में लगी आग ने कुछ ही देर में विकराल रूप धारण कर लिया। आग की ऊंची लपटें और काले धुएं का घना गुबार छा गया।
दिल्ली में पश्चिमी जिले के रघुबीर नगर में सोमवार तड़के ई-रिक्शा की बैटरी फटने से एक मकान में आग लग गई। हादसे में दो लोग गंभीर रूप से झुलस गए। दोनों को गुरु गोविंद सिंह अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मृतकों की पहचान सफेद (17) और मोहम्मद सामिद (38) के रूप में हुई है।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने हमेशा की तरह आज प्रातः एक्स पोस्ट में सुभाषितम् साझा कर सामूहिक संकल्प और एकता की शक्ति का बोध कराया। उन्होंने कहा, ''सामूहिक संकल्प और एकता की शक्ति से ही देश आगे बढ़ता है। यही भावना भारत की प्रगति और समृद्धि की मजबूत नींव है।''
असम में बाढ़ का असर 170 गांवों में, 51869 नागरिक अभी भी प्रभावित
जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले की लोरन घाटी में पुलस्त्य नदी के किनारे स्थित हिमालयी तीर्थस्थल बूढ़ा अमरनाथ की वार्षिक यात्रा आज कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच शुरू हो गई। उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने सुबह लगभग साढ़े छह बजे स्थानीय भगवती नगर आधार शिविर से श्रद्धालुओं के प्रथम जत्थे को झंडी दिखाकर रवाना किया।





















































