वाणिज्य मंत्री कार्यालय ने ‘एक्स’ पर जारी पोस्ट में कहा कि केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल 24 से 27 अगस्त, 2026 तक जापान के दौरे पर हैं। वे जापान जाने वाले भारत के अबतक के सबसे बड़े बिजनेस डेलिगेशन (व्यापारिक प्रतिनिधिमंडल) का नेतृत्व कर रहे हैं।
सोमवार यानी 24 अगस्त से शुरू होने वाले कारोबारी सप्ताह के दौरान प्राइमरी मार्केट में अच्छी हलचल रहने वाली है। इस सप्ताह नौ कंपनियां अपने आईपीओ लॉन्च कर रही हैं। इनमें पांच कंपनियों के आईपीओ मेनबोर्ड सेगमेंट के हैं, जबकि शेष चार आईपीओ एसएमई सेगमेंट के हैं।
घरेलू शेयर बाजार में पिछले कारोबारी सप्ताह के दौरान हुई खरीद-बिक्री के कारण देश की टॉप 10 मोस्ट वैल्यूड कंपनियों में शामिल चार कंपनियों के मार्केट कैप में गिरावट आ गई, जबकि छह कंपनियों के मार्केट कैप में सीमित बढ़ोतरी हो गई। देश में मार्केट कैप के मामले में शीर्ष स्थान पर मौजूद इन दस कंपनियों में से चार के मार्केट कैप
जुलाई के महीने में और अगस्त के पहले दो सप्ताह में लगातार लिवाल (बायर) की भूमिका में बने रहने के बाद विदेशी पोर्टफोलियो निवेशक (एफपीआई) तीसरे सप्ताह भी लिवाली जारी रखने के मूड में बने रहे। अगस्त के पहले, दूसरे और तीसरे सप्ताह में विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों ने भारतीय शेयर बाजार में 23 हजार करोड़ रुपये से अधिक का निवेश किया।
अमेरिकी बॉन्ड मार्केट में आई गिरावट का असर दुनिया भर में सोने के भाव में तेजी के रूप में नजर आ रहा है। सोने के भाव में आई वैश्विक तेजी का असर आज घरेलू सर्राफा बाजार में भी नजर आया। देश के ज्यादातर सर्राफा बाजार में सोना आज 2,390 रुपये प्रति 10 ग्राम से लेकर 2,600 रुपये प्रति 10 ग्राम तक महंगा हो गया।
भारत और मॉरीशस ने ऊर्जा क्षेत्र में आपसी साझेदारी मजबूत करते हुए 5 साल के समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं। इसके अंतर्गत इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन लिमिटेड (आईओसीएल) मॉरीशस की पेट्रोल, डीजल और विमान ईंधन (एटीएफ) की आयात जरूरत को पूरा करेगा।
सेल-इस्को स्टील प्लांट (आइएसपी) बर्नपुर में ट्रेड यूनियन चुनाव की प्रक्रिया अब निर्णायक चरण में पहुंचती दिख रही है। केंद्रीय श्रम विभाग ने यूनियनों की सदस्यता सत्यापन और गुप्त मतदान की प्रक्रिया को आगे बढ़ाते हुए 27 अगस्त 2026 को महत्वपूर्ण बैठक बुलाई है।
पश्चिम बंगाल में लोगों को सस्ती दरों पर गुणवत्तापूर्ण दवाइयां और स्वास्थ्य संबंधी उत्पाद उपलब्ध कराने के लिए सौ अमृत फार्मेसी खोली जाएंगी। इस संबंध में स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के अधीन मिनीरत्न केंद्रीय सार्वजनिक क्षेत्र उपक्रम एचएलएल लाइफकेयर लिमिटेड ने पश्चिम बंगाल सरकार के साथ समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किया है।
वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय के विदेश व्यापार महानिदेशालय (डीजीएफटी) ने गुरुवार को अधिसूचना जारी कर कच्ची चीनी के आयात की नीति शर्तों में संशोधन किया है। इसके तहत 10 लाख मीट्रिक टन की टैरिफ रेट कोटा के अंतर्गत शुल्क मुक्त रखा गया है। इसके अलावा, अग्रिम ऑथराइजेशन को एक बार टैरिफ रेट कोटा योजना में बदलने का विकल्प दिया गया है।
पश्चिम एशिया में तनाव बढ़ने के कारण एक बार फिर अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमत में तेजी का रुख बनने लगा है। अमेरिका और ईरान के बीच तनाव बढ़ने की वजह से कच्चे तेल की कीमत ने रफ्तार पकड़ ली है। ब्रेंट क्रूड की कीमत आज उछल कर 94 डॉलर प्रति बैरल के स्तर से ऊपर चली गई।
अमेरिकी बांड मार्केट में आई नरमी के कारण एशिया के ज्यादातर स्टॉक मार्केट में बने उत्साह के माहौल और घरेलू शेयर बाजार में निचले स्तर से हुई खरीदारी की वजह से आज सेंसेक्स और निफ्टी दोनों सूचकांकों ने एक सप्ताह से अधिक समय से जारी गिरावट के सिलसिले पर ब्रेक लगा दिया। आज के कारोबार की शुरुआत भी मजबूती के साथ हुई थी।
तापमान मापने वाले सेंसर, इलेक्ट्रिक हीटिंग और स्पेशल केबल सॉल्यूशंस बनाने वाली कंपनी टेंपसेंस इंस्ट्रुमेंट्स (इंडिया) का 650 करोड़ रुपये का आईपीओ आज सब्सक्रिप्शन के लिए लॉन्च कर दिया गया। इस आईपीओ में 24 अगस्त तक बोली लगाई जा सकती है। इश्यू की क्लोजिंग के बाद 25 अगस्त को शेयरों का अलॉटमेंट किया जाएगा
केंद्रीय वित्त और कॉर्पोरेट मामलों की मंत्री निर्मला सीतारमण बुधवार को चौथी भारत-सिंगापुर मिनिस्ट्रियल राउंडटेबल (आईएसएमआर) में शामिल होने के लिए सिंगापुर पहुंचीं। सीतारमण 19-20 अगस्त को होने वाली दो दिवसीय चौथी भारत-सिंगापुर मंत्री स्तरीय गोलमेज बैठक में भाग लेंगी।
देश की सबसे बड़ी एयरलाइन इंडिगो की ऑनलाइन टिकट बुकिंग में परेशानी आ रही है। कुछ यात्रियों को एयरलाइन की वेबसाइट और ऐप पर फ्लाइट खोजने या नई बुकिंग करने की कोशिश में दिक्कतें आ रही है। वहीं, यात्रियों को शेड्यूल और किराया नहीं दिख रहा।
एग्रीकल्चर सेक्टर के लिए उन्नत गुणवत्ता वाले बीज तैयार करने वाली कंपनी धनवेल हाइब्रिड सीड्स लिमिटेड का 26.73 करोड़ रुपये का आईपीओ आज सब्सक्रिप्शन के लिए लॉन्च कर दिया गया। इस आईपीओ में निवेशक 21 अगस्त तक बोली लगा सकेंगे। इश्यू की क्लोजिंग के बाद 24 अगस्त को शेयरों का अलॉटमेंट किया जाएगा
हुंडई मोटर इंडिया लिमिटेड (एचएमआईएल) अपने सभी मॉडलों और वेरिएंट्स के वाहनों की कीमतों में सिंतबर से एक फीसदी तक की बढ़ोतरी करने का ऐलान किया है। यह वृद्धि बढ़ती इनपुट लागत, महंगे कच्चे माल, परिचालन खर्चों तथा भू-राजनीतिक और आर्थिक अनिश्चितताओं की वजह से की जा रही है।
फैसिलिटी मैनेजमेंट सप्लाई (एफएमएस) सेक्टर में काम करने वाली कंपनी मॉपशॉप डिस्ट्रिब्यूशन लिमिटेड का 27.26 करोड़ रुपये का आईपीओ आज सब्सक्रिप्शन के लिए लॉन्च कर दिया गया। इस आईपीओ में निवेशक 21 अगस्त तक बोली लगा सकेंगे। इश्यू की क्लोजिंग के बाद 24 अगस्त को शेयरों का अलॉटमेंट किया जाएगा
लिस्टिंग के बाद हुई लिवाली के कारण कंपनी के शेयर उछल कर 109 रुपये के स्तर तक पहुंचे। इसके बाद बिकवाली शुरू हो जाने के कारण थोड़ी देर में ही ये शेयर लुढ़क कर 98.80 रुपये के लोअर सर्किट लेवल पर आ गए। इस तरह पहले दिन के कारोबार में ही कंपनी के आईपीओ निवेशकों को प्रति शेयर 31.20 रुपये यानी 24 प्रतिशत का नुकसान हो गया।
डेयरी प्रोडक्ट्स की मैन्युफैक्चरिंग और मार्केटिंग कंपनी मिल्की मिस्ट डेयरी फूड लिमिटेड के शेयरों ने आज स्टॉक मार्केट में मजबूत शुरुआत कर अपने आईपीओ निवेशकों को खुश कर दिया। आईपीओ के तहत कंपनी के शेयर 140 रुपये के भाव पर जारी किए गए थे। आज बीएसई और एनएसई पर
घरेलू सर्राफा बाजार में आज शुरुआती कारोबार के दौरान तेजी का रुख बना हुआ है। वहीं चांदी के भाव में आज कोई बदलाव नहीं हुआ है। देश के ज्यादातर सर्राफा बाजार में सोना आज 520 रुपये प्रति 10 ग्राम से लेकर 550 रुपये प्रति 10 ग्राम तक महंगा हो गया है। कीमत में हुए इस बदलाव के कारण देश के ज्यादातर सर्राफा बाजार
केन्द्रीय सहकारिता एवं गृहमंत्री अमित शाह ने कहा कि देश की प्रगति के प्रति आपकी अटूट प्रतिबद्धता, आर्थिक विकास के माध्यम से राष्ट्र-निर्माण के प्रधानमंत्री मोदी के विजन को साकार करने की गति को बढ़ा रही है। ईश्वर आपको सदैव उत्तम स्वास्थ्य और सफलता प्रदान करें।
ग्लोबल मार्केट से आज कमजोरी के संकेत मिल रहे हैं। अमेरिकी बाजार पिछले सत्र के दौरान गिरावट के साथ बंद हुए। डाउ जॉन्स फ्यूचर्स भी आज सुस्ती के साथ कारोबार करता हुआ नजर आ रहा है। यूरोपीय बाजार में भी पिछले सत्र के दौरान बिकवाली का दबाव बना रहा। इसी तरह एशिया में भी आज आमतौर पर दबाव बना हुआ नजर आ रहा है।
देश में 15 वर्ष और उससे अधिक आयु के लोगों की बेरोजगारी दर जुलाई महीने में घटकर 5.1 फीसदी रह गई है, जो जून में 5.5 फीसदी रही थी। इस दौरान श्रमबल भागीदारी और कामगार जनसंख्या अनुपात (डब्ल्यूपीआर) दोनों में सुधार दर्ज किया गया है।
हफ्ते के पहले कारोबारी दिन सोमवार को शेयर बाजार के दोनों मानक सूचकांक लाल निशान पर बंद हुआ। कच्चे तेल के दाम में तेजी और पश्चिम एशिया में तनाव जारी रहने के बीच सेंसेक्स 281 अंक के नुकसान में रहा, जबकि एनएसई निफ्टी में 78 अंक की गिरावट आई। इससे निवेशकों के लगभग 79 हजार करोड़ रुपये डूब गए।
टेम्पसेंस इंस्ट्रुमेंट्स (इंडिया) लिमिटेड का आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) 20 अगस्त को खुलेगा। इसमें निवेश करने के लिए निवेशक 24 अगस्त तक बोली लगा सकते हैं। एंकर निवेशक 19 अगस्त को बोली लगा सकते हैं। इसके लिए मूल्य दायरा (प्राइस बैंड) 285-300 रुपये प्रति शेयर तय किया गया है।
केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने सोमवार को कहा कि केंद्र सरकार जल्द ही ‘बैंकिंग फॉर विकसित भारत’ पर एक उच्चस्तरीय समिति का गठन करेगी। इस समिति का उद्देश्य साल 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने के लक्ष्य के अनुरूप बैंकिंग क्षेत्र की व्यापक समीक्षा करना है।
पश्चिम एशिया में जारी भू-राजनीतिक तनाव और कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों के बीच हफ्ते के पहले कारोबारी दिन सोमवार को शेयर बाजार के दोनों प्रमुख सूचकांक लाल निशान पर खुले। शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 432 अंक और निफ्टी में 106.40 अंकों की गिरावट दर्ज की गई।
राष्ट्रीय राजधानी नई दिल्ली के भारत मंडपम में 12 से 15 अगस्त तक आयोजित चार दिवसीय भारतीय व्यापार महोत्सव (बीवीएम) 2026 का रविवार को सफलतापूर्वक समापन हुआ। इस ऐतिहासिक आयोजन में 1.8 लाख से अधिक लोगों ने हिस्सा लिया और 5 हजार करोड़ रुपये से अधिक के व्यापारिक अवसर सृजित हुए है।
वित्त मंत्रालय ने रविवार को जारी एक एक बयान में कहा कि डीआरआई की जांच में अब तक अवैध रूप से सुपारी आयात किए जाने से सरकारी राजस्व को 2,500 करोड़ रुपये से अधिक के संभावित नुकसान का पता चला है। उसने कहा कि इस मामले में नौ लोगों को गिरफ्तार किया गया है।
सोमवार यानी 17 अगस्त से शुरू होने वाले कारोबारी सप्ताह के दौरान प्राइमरी मार्केट में अच्छी हलचल रहने वाली है। इस सप्ताह आठ कंपनियां अपने आईपीओ लॉन्च कर रही हैं। इनमें छह कंपनियों के आईपीओ मेनबोर्ड सेगमेंट के हैं, जबकि शेष दो आईपीओ एसएमई सेगमेंट के हैं।
नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) के आंकड़ों के अनुसार इस आईपीओ के तहत ऑफर की गई 74,12,769 शेयरों के मुकाबले 1,50,12,556 शेयरों के लिए बोलियां मिलीं। खुदरा निवेशकों के लिए आरक्षित हिस्से को 2.69 गुना अभिदान मिला है, जबकि गैर-संस्थागत निवेशकों (एनआईआई) के हिस्से को 2.11 गुना अभिदान मिला।
राष्ट्रीय राजधानी नई दिल्ली के भारत मंडपम में 12 से 15 अगस्त तक आयोजित इस 4 दिवसीय व्यापार महोत्सव को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि यह आयोजन केवल एक व्यापार प्रदर्शनी नहीं है, बल्कि देश के करोड़ों व्यापारियों, सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम (एमएसएमई), स्टार्टअप्स, निर्माताओं और उद्यमियों को
सीतारमण ने “द रोल ऑफ द न्यू डेवलपमेंट बैंक इन मोबिलाइजिंग प्राइवेट कैपिटल इन मेंबर कंट्रीज” विषय पर यहां आयोजित सेमिनार को संबोधित करते हुए कहा कि वैश्विक विकास के मुख्य इंजन होने के बावजूद ब्रिक्स देशों की अर्थव्यवस्थाओं को बड़े पैमाने पर निजी पूंजी जुटाने में एक जैसी स्ट्रक्चरल चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा है।
मेटल रोल्स, इंजीनियरिंग कास्टिंग्स, एलॉय स्टील प्रोडक्ट्स और फोर्जिंग ब्लॉक्स बनाने वाली कंपनी बिहारी लाल इंजीनियरिंग लिमिटेड का 301.62 करोड़ रुपये का आईपीओ आज सब्सक्रिप्शन के लिए लॉन्च कर दिया गया। इस आईपीओ में 14 अगस्त तक बोली लगाई जा सकती है। इश्यू की क्लोजिंग के बाद 17 अगस्त को शेयरों का अलॉटमेंट किया जाएगा
सांख्यिकी और कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय के मुताबिक खाद्य वस्तुओं की कीमतों में बढ़ोतरी से उपभोक्ता मूल्य सूचकांक (सीपीआई) पर आधारित खुदरा महंगाई दर जुलाई में मामूली बढ़कर 4.45 फीसदी पर पर पहुंच गई है। इससे पिछले महीने जून में यह 4.38 फीसदी के स्तर पर थी।आंकड़ों के अनुसार जुलाई में खाद्य
सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों (पीएसबी) और वित्तीय संस्थानों के नेतृत्व को काम-काज संबंधी संवाद हेतु एक साथ लाने के लिए दो दिवसीय सम्मेलन 17-18 अगस्त को नई दिल्ली में आयोजित किया जाएगा। केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण और वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी दो दिवसीय सम्मेलन का संबोधन करेंगे।
त्रिपुरा ने पहली बार संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) को अपने खास 01 मिट्रिक टन ऑर्गेनिक शहद का पहला जत्था भेजा है। पूर्वोत्तर से इस कृषि निर्यात को बड़ा बढ़ावा देते हुए कृषि और प्रसंस्कृत खाद्य उत्पाद निर्यात विकास प्राधिकरण (एपीडा) ने त्रिपुरा से दुबई तक सरसों के शहद के पहले निर्यात में मदद की है।
सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनी ऑयल एंड नैचुरल गैस कॉरपोरेशन (ओएनजीसी) और शेल एनर्जी इंडिया प्रा.लि. ने गहरे समुद्र में तेल एवं गैस की खोज और तरलीकृत प्राकृतिक गैस (एलएनजी) की खरीद में साझा अवसरों की तलाश के लिए एक गैर-बाध्यकारी सहमति पत्र (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए हैं।
असम के मुख्यमंत्री डॉ. हिमंत बिस्व सरमा ने ऑयल इंडिया लिमिटेड (ओआईएल) और नुमालीगढ़ रिफाइनरी लिमिटेड (एनआरएल) द्वारा हासिल किए गए रिकॉर्ड वित्तीय और ऑपरेशनल लक्ष्यों का ज़िक्र किया। उन्होंने इस परफॉर्मेंस को असम के लिए गर्व की बात और भारत की ऊर्जा सुरक्षा में एक अहम योगदान बताया।
सोमवार यानी 10 अगस्त से शुरू होने वाले कारोबारी सप्ताह के दौरान प्राइमरी मार्केट में अच्छी हलचल रहने वाली है। इस सप्ताह आठ कंपनियां अपने आईपीओ लॉन्च कर रही हैं। इनमें पांच कंपनियों के आईपीओ मेनबोर्ड सेगमेंट के हैं, जबकि शेष तीन आईपीओ एसएमई सेगमेंट के हैं। इसके अलावा पिछले सप्ताह छह और सात अगस्त को सब्सक्रिप्शन





















































