जिला प्रशासन ने पुष्टि की कि वार्ड की तीसरी मंजिल पर लगी आग में 14 बच्चे पूरी तरह जल गए। सूचना मिलते ही बचाव दल मौके पर पहुंच गए।
गिनी की राजधानी कोनाक्री में भारी बारिश के बाद एक कचरा डंपिंग साइट का विशाल ढेर ढह गया। हादसे में कम से कम 30 लोगों की मौत हो गई, जबकि छह लोग गंभीर और 16 अन्य मामूली रूप से घायल हुए हैं। यह हादसा रविवार तड़के करीब 2 बजे ग्बेसिया इलाके में हुआ।
गिनी की राजधानी कोनाक्री में रविवार तड़के भारी बारिश के बाद एक बड़े लैंडफिल में भूस्खलन से कम से कम 22 लोगों की मौत हो गई। हादसा दार एस सलाम इलाके में स्थित शहर के प्रमुख कचरा डंपिंग स्थल पर हुआ, जहां कचरे का विशाल ढेर ढहकर आसपास बनी झोपड़ियों पर जा गिरा।
रविवार को तेहरान में दो अलग-अलग कार्यक्रमों में पेजेशकियन ने जून में अमेरिका के साथ हुए समझौता ज्ञापन (एमओयू) का बचाव किया। उन्होंने कहा कि वार्ता प्रक्रिया से सीधे जुड़े लोगों का मानना था कि यह समझौता देश के सामने मौजूद संकट से निकलने का सबसे बेहतर रास्ता था।
रूस ने पुष्टि की है कि ब्रिटेन में उसका कोई राजदूत फिलहाल पद पर नहीं है। रूसी दूतावास ने हालांकि उन खबरों को खारिज किया कि मॉस्को ब्रिटेन के साथ राजनयिक संबंधों का स्तर कम करने की तैयारी कर रहा है। साथ ही रूस ने दोनों देशों के रिश्तों में आई भारी गिरावट के लिए लंदन को जिम्मेदार ठहराया है।
स्थानीय निवासियों ने बताया कि जवायदा में एक इमारत को निशाना बनाए जाने से पहले इजराइली सेना ने वहां मौजूद लोगों को इलाका खाली करने की चेतावनी दी थी। हमले के बाद इमारत मलबे में तब्दील हो गई और आसपास कई मीटर तक फैले मलबे तथा छर्रों की चपेट में लोग आ गए।
दक्षिण कोरिया का एक कंटेनर जहाज शनिवार को पहली बार आर्कटिक रूट से यूरोप के लिए रवाना हुआ। इस पायलट ऑपरेशन का उद्देश्य आर्कटिक समुद्री मार्ग की व्यावसायिक व्यवहार्यता और इसके जरिए एशिया-यूरोप व्यापार की संभावनाओं का आकलन करना है।
इटली की प्रधानमंत्री जियोर्जिया मेलोनी ने अपने देश की वैश्विक भूमिका को लेकर बड़ा बयान दिया है। मेलोनी ने कहा कि उन्हें ऐसा इटली पसंद नहीं है जो किसी के आगे झुके या खुद को दूसरे देशों से कमतर समझे। उन्होंने कहा कि इटली को दुनिया में फैसले लेने वाली प्रमुख शक्तियों के साथ बैठकर अपनी दिशा तय करनी चाहिए।
तुर्किए ने इज़राइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ इंटरपोल रेड नोटिस जारी करने की मांग की है। अंकारा का आरोप है कि नेतन्याहू गाजा में कथित नरसंहार और मानवता के खिलाफ अपराधों के लिए जिम्मेदार हैं। यह कदम तुर्किए और इज़राइल के बीच बढ़ते तनाव के बीच सामने आया है।
दक्षिण कोरिया की सरकारी समाचार एजेंसी योनहाप के मुताबिक, विभाग ने सरकार-से-सरकार के बीच होने वाली 'फॉरेन मिलिट्री सेल' (एफएमएस) के बारे में अपने फ़ैसले की घोषणा की, जिसकी अनुमानित लागत 12.5 करोड़ अमेरिकी डॉलर है। इस प्रस्तावित बिक्री के लिए कांग्रेस को सूचित करना और उसकी समीक्षा जरूरी है।
नेपाल सरकार ने अंतर्राष्ट्रीय वित्त निगम (आईएफसी) और एशियाई विकास बैंक (एडीबी) को नेपाली रुपये पर आधारित ‘ऑफशोर’ ऋणपत्र (बॉन्ड) जारी करने की मंजूरी दे दी है। वित्त मंत्रालय के प्रवक्ता अमृत लम्साल के अनुसार, नेपाल के निजी क्षेत्र द्वारा प्रवर्तित विकास एवं बुनियादी ढांचा परियोजनाओं में निवेश
अमेरिका ने कहा है कि उत्तरी सीरिया में अबू अल-दुहूर एयरबेस पर इज़राइल के हालिया हवाई हमले को लेकर तेलअवीव की खुफिया जानकारी गलत थी। तुर्किए में अमेरिकी राजदूत और सीरिया-इराक मामलों के विशेष दूत टॉम बैराक ने कहा कि अमेरिका और तुर्किए को हमले की पहले से कोई जानकारी नहीं दी गई थी।
मौसम महाशाखा की ओर से शनिवार सुबह जारी बुलेटिन के अनुसार, दोपहर में देशभर में सामान्यतः बादल छाए रहेंगे। देश के पहाड़ी क्षेत्रों के कुछ स्थानों पर गरज-चमक के साथ भारी बारिश की संभावना है। कोशी, बागमती, गंडकी, लुंबिनी और सुदूरपश्चिम प्रदेश के तराई क्षेत्रों के कुछ स्थानों तथा मधेस प्रदेश के कुछ स्थानों पर मध्यम बारिश होने की संभावना है।
नेपाल के गृहमंत्री सुदन गुरुंग ने विदेश में रह रहे तथा अपने निर्वाचन क्षेत्र से बाहर रहने वाले मतदाताओं को मतदान का अधिकार देने के लिए आवश्यक कानूनी प्रावधान प्रस्तावित विधेयक में शामिल करने का आग्रह किया है। निर्वाचन आयोग के साथ निर्वाचन प्रबंधन विधेयक के मसौदे और चुनाव सुधार को लेकर हुई चर्चा के दौरान उन्होंने यह आग्रह किया।
शिफा अस्पताल के बाहर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं और इलाके में भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। अस्पताल के पास सड़क किनारे खड़ी गाड़ियों को भी हटाया गया है। पुलिस ने आदियाला जेल से इमरान खान को ले जाने से पहले पीटीआई चेयरमैन बैरिस्टर गोहर खान को औपचारिक सूचना दी।
बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (बीएनपी) के उम्मीदवार मिर्ज़ा फखरुल इस्लाम आलमगीर गुरुवार को बांग्लादेश के 23वें राष्ट्रपति चुन लिए गए। उन्होंने राष्ट्रपति चुनाव में अपने एकमात्र प्रतिद्वंद्वी-जमात-ए-इस्लामी के नेतृत्व वाले 11 दलों के गठबंधन के उम्मीदवार कर्नल (रि.) ओली अहमद को भारी अंतर से हराया। मिर्ज़ा फखरुल इस्लाम को 255 वोट, जबकि ओली अहमद को 88 वोट मिले।
भारतीय विदेश मंत्रालय में सचिव (कॉन्सुलर, पासपोर्ट, वीजा और प्रवासी भारतीय मामले) श्रीप्रिया रंगनाथन ने बुधवार को फिलिस्तीन के प्रधानमंत्री डॉ. मोहम्मद मुस्तफा से यहां मुलाकात की। इस दौरान भारत और फिलिस्तीन के बीच लंबे समय से चले आ रहे मैत्रीपूर्ण संबंधों को और मजबूत करने तथा आपसी हित के प्रमुख क्षेत्रों में द्विपक्षीय सहयोग को आगे बढ़ाने पर चर्चा हुई।
भारतीय विदेश मंत्रालय में सचिव (कॉन्सुलर, पासपोर्ट, वीजा और प्रवासी भारतीय मामले) श्रीप्रिया रंगनाथन ने बुधवार को फिलिस्तीन के प्रधानमंत्री डॉ. मोहम्मद मुस्तफा से यहां मुलाकात की। इस दौरान भारत और फिलिस्तीन के बीच लंबे समय से चले आ रहे मैत्रीपूर्ण संबंधों को और मजबूत करने तथा आपसी हित के प्रमुख क्षेत्रों में द्विपक्षीय सहयोग को आगे बढ़ाने पर चर्चा हुई।
देश के संसद सदस्य आज 23वां राष्ट्रपति चुनेंगे। 35 वर्ष में पहली बार राष्ट्रपति पद के लिए मुकाबला हो रहा है। संसद भवन में दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक कुल 349 सांसद मतदान कर सकेंगे। सत्ताधारी बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (बीएनपी) के उम्मीदवार मिर्जा फखरुल इस्लाम आलमगीर का मुकाबला कर्नल (रिटायर्ड) ओली अहमद से है।
लगभग सात माह से सैन्य टकराव और तनाव के बादलों से घिरे होर्मुज जलडमरूमध्य में स्थिति और गंभीर हो गई है। अमेरिका और ईरान के बीच सुलह के कभी बनते और बिगड़ते प्रयासों के बीच संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) पर हुए हमले के बाद होर्मुज की सुरक्षा को लेकर मध्य क्षेत्र में खलबली मच गई है।
नेपाल के उच्चतम न्यायालय (सुप्रीम कोर्ट) के मुख्य न्यायाधीश (चीफ जस्टिस) डॉ. मनोज कुमार शर्मा द्वारा वरिष्ठ न्यायाधीशों को दरकिनार कर कनिष्ठ न्यायाधीशों को संवैधानिक पीठ में शामिल किए जाने के फैसले के विरोध में नेपाल बार एसोसिएशन ने बेंच बहिष्कार की चेतावनी दी है।
बांग्लादेश अवामी लीग की नेता और पूर्वमंत्री डॉ. दीपू मोनी के पति तौफीक नवाज का मंगलवार रात ढाका के एक अस्पताल में निधन हो गया। दीपू मोनी के बड़े भाई जेआर वदूद टीपू ने इसकी पुष्टि की। उन्होंने कहा कि नमाज-ए-जनाजा और दफनाने की जगह और समय के बारे में बुधवार दोपहर के बाद फैसला किया जाएगा।
यूएई विदेश मंत्रालय के रणनीतिक संचार विभाग की निदेशक अफरा अल हमेली ने इस फैसले की घोषणा की। उन्होंने कहा कि ये प्रतिबंध अगली सूचना तक लागू रहेंगे। मध्य पूर्व में बढ़ रहे तनाव के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि ईरान के साथ कोई बातचीत नहीं हो रही। होर्मुज जलडमरूमध्य अब अमेरिकी क्षेत्र में है।
यमन के ईरान समर्थित हूती विद्रोहियों ने सऊदी अरब के दक्षिणी लाल सागर तट पर स्थित जिजान में सऊदी अरामको की तेल रिफाइनरी को ड्रोन से निशाना बनाने का दावा किया है। हूती मीडिया के अनुसार, यह हमला यमन के सादा और हज्जाह प्रांतों में कथित हवाई क्षेत्र उल्लंघन के जवाब में किया गया।
नेपाल के उद्योग, वाणिज्य तथा आपूर्ति मंत्रालय ने इलेक्ट्रॉनिक माध्यम और डिजिटल प्लेटफॉर्म के जरिए वस्तुओं तथा सेवाओं का कारोबार करने वाले सभी व्यवसायियों को अनिवार्य रूप से पंजीकरण कराने के बाद ही व्यवसाय संचालित करने का निर्देश दिया है।
देश के राष्ट्रपति हाकाइंडे हिचिलेमा को दूसरे पांच साल के कार्यकाल के लिए फिर से चुन लिया गया है। जाम्बिया के चुनाव आयोग ने मंगलवार सुबह यह घोषणा की। आयोग ने कहा कि उन्होंने 51 प्रतिशत से ज्यादा मत हासिल किए। देश में राष्ट्रपति पद के चुनाव के लिए पिछले गुरुवार को मतदान हुआ था।
बांग्लादेश पब्लिक सर्विस कमीशन (बीपीएससी) की परीक्षा के पेपर लीक के पुराने प्रकरण में जवाबदेह अधिकारी को सलाखों के पीछे भेज दिया गया। बीपीएससी के प्रोग्रामर कौशिक देबनाथ को सोमवार को ढाका की एक अदालत में आत्मसमर्पण कर दिया। अदालत ने इसके बाद उन्हें जेल भेज दिया।
पैट्रियट इंटरसेप्टर न के बराबर बचे हैं। वैसे भी यह दुनिया का सबसे ज्यादा मांग वाला हथियार है। अमेरिका में बने पैट्रियट इंटरसेप्टर से दर्जनों देश अपने डिफेंस सिस्टम को मजबूत करने की कोशिश कर रहे हैं। यह उन कुछ हथियारों में से एक है जो बैलिस्टिक मिसाइलों को मार गिरा सकता हैं।
श्रावण शुक्ल पंचमी के दिन मनाया जाने वाला नागपंचमी पर्व आज देशभर में श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ मनाया जा रहा है। धार्मिक और सांस्कृतिक महत्व वाले इस पर्व के अवसर पर काठमांडू के नागपोखरी, टौदह, भक्तपुर के सिद्धपोखरी सहित देशभर के विभिन्न नागस्थान, नागदह और कुंडों में पूजा-अर्चना
स्पेन के उत्तरी अफ्रीकी क्षेत्र स्यूटा में हाल ही में प्रवेश करने वाले सैकड़ों प्रवासियों ने रविवार को प्रदर्शन कर शरण देने की मांग की। प्रदर्शनकारियों ने स्पेनिश अधिकारियों से उन्हें मोरक्को वापस नहीं भेजने की अपील की।
उन्होंने अमेरिका से यह सुनिश्चित करने का भी आग्रह किया कि इजराइल व्यापक योजना और उसके रोडमैप में तय प्रतिबद्धताओं और व्यवस्थाओं का पूरी तरह पालन करे तथा किसी भी पक्ष को इसके क्रियान्वयन में बाधा डालने से रोका जाए।
बलोचिस्तान को पाकिस्तान से स्वतंत्र कराने के लिए सशस्त्र अभियान का नेतृत्व कर रहे संगठन ने सेना को भारी क्षति पहुंचाई है। बलोच लिबरेशन आर्मी (बीएलए) के प्रवक्ता जयंद (जैंद) बलोच ने मीडिया को भेजे बयान में कहा कि पाकिस्तान के क्रूर शासकों के इशारों पर कत्लेआम करने वाली संघीय सेना से बदला लिया गया है।
राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शुक्रवार को यहां घोषणा की कि वे होर्मुज जलडमरूमध्य को आधिकारिक तौर पर संयुक्त राज्य अमेरिका का क्षेत्र घोषित करने का इरादा रखते हैं। उन्होंने ईरान के साथ गहराते संकट के बीच गार्डन सिटी स्थित नासाउ काउंटी पुलिस अकादमी में रिपब्लिकन गवर्नर पद के उम्मीदवार ब्रूस ब्लेकमैन के समर्थन
पाकिस्तान के स्वतंत्रता दिवस के दिन गुरुवार को बलोचिस्तान के कई जिलों में अशांति रही। क्वेटा में 14 अगस्त के जश्न पर खलल पड़ा। बोलन जिले में नेशनल हाइवे पर एक पुल पर धमाका किया गया। हरनाई में विस्फोटकों से एक थाने को तबाह कर दिया गया। इसके अलावा दो महिलाओं की घर में घुस कर हत्या कर दी गई।
इंडोनेशिया के फ्लोरेस द्वीप के तट पर शनिवार सुबह आए शक्तिशाली भूकंप से इमारतें क्षतिग्रस्त हो गईं। सो रहे लोग घबराकर उठे और घरों से बाहर निकल गए। राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन एजेंसी के अनुसार, इस दौरान कम से कम एक व्यक्ति की मौत हो गई। यूएस जियोलॉजिकल सर्वे के अनुसार, भूकंप
इंडोनेशिया में आज सुबह आए शक्तिशाली भूकंप से ईस्ट नुसा तेंगारा में दहशत फैल गई। लोग घरों से निकलकर सुरक्षित स्थान की तरफ भागने लगे। भूकंप का सर्वाधिक असर तालिबुरा गांव, सिक्का, पूर्वी नुसा तेंगारा में देखा गया। रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 7.7 दर्ज की गई। भूकंप से कई इलाकों में घरों और सार्वजनिक सुविधाओं को नुकसान पहुंचा।
पाकिस्तान में 14 अगस्त को मनाए जाने वाले स्वतंत्रता दिवस समारोह के जश्न और आतिशबाजी के दौरान सिंध प्रांत की राजधानी कराची में हवा में हथियार (बंदूक और तमंचे) लहराए गए। गोलीबारी की गई। जगह-जगह हुई ऐसी घटनाओं में एक महिला की मौत हो गई और कम से कम 94 लोग घायल हो गए। एधी फाउंडेशन के प्रवक्ता ने इसकी पुष्टि की।
व्हाउट हाउस की प्रेस सेक्रेटरी कैरोलिन लेविट बहुत जल्द ही अपना पद छोड़ देंगी। उन्हें व्हाइट हाउस में सबसे ताकतवर और राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का सबसे करीबी अधिकारी माना जाता है। ट्रंप ने लेविट के फैसले का स्वागत किया है। राष्ट्रपति ने इस महीने के आखिर तक व्हाइट हाउस से कैरोलिन लेविट की होने वाली विदाई की जानकारी अपने ट्रुथ सोशल में बुधवार को दी।
पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ की इजराइल को लेकर हालिया टिप्पणी पर तीखी प्रतिक्रिया सामने आई है। द टाइम्स ऑफ इजराइल की एक रिपोर्ट में आसिफ के बयान को “भड़काऊ, नरसंहार की धमकी वाला और लापरवाह” बताया गया है। रिपोर्ट में मुस्लिम देशों की सरकारों और नेताओं से भी उनके बयान की स्पष्ट रूप से निंदा करने की अपील की गई है।
ईरान में प्रदर्शनकारियों को दी जा रही मौत की सजा और फांसी के खिलाफ 32 देशों ने संयुक्त रूप से आवाज उठाई है। यूरोप के 29 देशों के अलावा कनाडा, ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड ने ईरान की सरकार से प्रदर्शनकारियों के अधिकारों का सम्मान करने और मौत की सजा के इस्तेमाल पर रोक लगाने की अपील की है।



















































