पुलिस जांच में भोपाल के एक बिल्डर से भी करीब 90 लाख रुपये की ठगी का आरोप सामने आया है। बताया जा रहा है कि आरोपी भाई-बहन ने पद और प्रभाव का इस्तेमाल करते हुए बिल्डर को अपने झांसे में लिया था। इसके अलावा सरकारी योजना का लाभ दिलाने के नाम पर करीब 80 हजार रुपये लेने की शिकायत भी सामने आई है।
पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल ने सोमवार को बताया कि थाना अखण्डनगर क्षेत्रांतर्गत बीती रात चेकिंग के दौरान स्थानीय पुलिस एवं बदमाशों के बीच मुठभेड़ में गोली लगने से आरोपित विपिन निषाद पुत्र रामदेव निषाद निवासी दामोदरपुर थाना कादीपुर घायल हो गया। उसे गिरफ्तार कर इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
बर्रा थाना क्षेत्र अंतर्गत दामोदर नगर में रविवार को लाइसेंसी बंदूक साफ करते समय अचानक गोली चलने से रिटायर फौजी की मौत हो गई। गोली की आवाज सुनकर परिजन दूसरी मंजिल स्थित कमरे में पहुंचे तो वह खून से लथपथ जमीन पर पड़े मिले। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की पड़ताल में जुट गई है।
आरोपी की गिरफ्तारी ठाकुरगंज थाना कांड संख्या 231/26, दिनांक 28 जुलाई 2026 के तहत की गई है। पुलिस के अनुसार, मामले में दर्ज बीएनएस की धारा 356, 352, 351(2) तथा आईटी एक्ट की धारा 66(डी) और 67 के तहत कार्रवाई करते हुए मोहम्मद शाहिद उर्फ बबुआ भाई को गिरफ्तार किया गया है।
सिणधरी थाना क्षेत्र के बहुचर्चित कथित जबरन वसूली, अपहरण एवं सामूहिक दुष्कर्म के प्रकरण में सह-अभियुक्त अशोक कुमार उर्फ आसू को न्यायालय से जमानत मिल गई। प्रकरण संख्या 112/2026 में पीडि़ता की ओर से आरोप लगाया गया था कि उसे बहला-फुसलाकर घर से बाहर बुलाने के बाद अपहरण कर लिया गया
उत्तर प्रदेश के वाराणसी जाेन में अपर पुलिस महानिदेशक (एडीजी) जोन नवीन अरोरा के निर्देश पर 29 जुलाई से 20 अगस्त तक चले अभियान में जोन के विभिन्न जनपदों से 25 पुरस्कार घोषित अपराधियों को गिरफ्तार किया गया। इनमें 50 हजार रुपये के सात, 25 हजार रुपये के 16 और 10 हजार रुपये के दो इनामी बदमाश शामिल हैं।
सीवान जिले के भगवानपुर हाट प्रखंड के मघरी गांव में शनिवार की रात 24 वर्षीय युवक की संदिग्ध परिस्थिति में मौत से इलाके में सनसनी फैल गई। मघरी बाजार के पास एनएच-331 किनारे सड़क के समीप युवक का शव मिलने के बाद परिजन ने हत्या की आशंका जताई है।
बंगाईगांव जिले के जोगीगोपा इलाके में एक डकैत पुलिस एनकाउंटर में गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने शनिवार को बताया कि बीती रात जोगीगोपा थाने से पुलिस कांस्टेबल पर हमला कर डकैत बारात अली भागने की कोशिश कर रहा था। इसी दौरान पुलिस को मजबूरन गोली चलानी पड़ी।
रांची के नामकुम थाना क्षेत्र में 15 वर्षीया नाबालिग से दुष्कर्म का मामला बुधवार को प्रकाश में आया है। घटना के बाद अत्यधिक रक्तस्राव होने पर पीड़िता को रिम्स में भर्ती कराया गया। पीड़िता के बयान के आधार पर पुलिस ने पॉक्सो एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज की है।
पश्चिमी सिंहभूम जिले में नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में विशेष पोक्सो न्यायालय ने आरोपित को दोषी करार देते हुए 21 वर्ष के कठोर कारावास की सजा सुनाई है। अदालत ने दोषी पर 25 हजार रुपये का अर्थदंड भी लगाया है। यह फैसला बुधवार को अपर सत्र न्यायाधीश-द्वितीय संतोष आनंद की अदालत ने सुनाया।
मध्य प्रदेश के इंदौर में कनाड़िया थाना क्षेत्र के झालरिया गांव में सोमवार देर रात एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। यहां एक ड्राइवर ने चरित्र पर शक के चलते पहले अपनी पत्नी की हत्या की और फिर 12 वर्षीय बेटे व 13 वर्षीय बेटी को तालाब में फेंक दिया। बेटे ने किसी तरह तालाब से निकलकर
उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले में बीती रात पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ के दौरान गोली लगने से एक बदमाश घायल हो गया, जबकि भाग रहे दो अन्य बदमाशों को पुलिस ने घेराबंदी कर गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार बदमाश बकेवर और औंग थाना क्षेत्रों में दर्ज चोरी व अन्य कई मामलों में वांछित चल रहे थे।
उत्तर प्रदेश के इटावा जनपद में थाना भरथना क्षेत्र के अंतर्गत चन्देठी गांव में मां-बेटी की हत्या कर दी गई। एक का शव आंगन और दूसरा शव चारपाई पर पड़े मिले। सूचना पर पहुंची पहुंची पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने घटना स्थल का निरीक्षण कर शवों को कब्जे में लेकर मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है। पुलिस के आला अधिकारी घटनास्थल का निरीक्षण करने पहुंचे हैं।
मणिपुर में सुरक्षा बलों ने बीते 24 घंटे में अलग-अलग अभियानों में विभिन्न उग्रवादी संगठनों से जुड़े तीन सक्रिय कैडरों एवं दो ड्रग्स तस्करों को गिरफ्तार किया। इस दौरान एक एके-56 राइफल, गोला-बारूद और 5.8 किलोग्राम संदिग्ध याबा टैबलेट बरामद की गई।
असम राइफल्स ने चुराचांदपुर लेडी पुलिस के साथ संयुक्त अभियान में चुराचांदपुर जिले के एक संदिग्ध घर में तलाशी अभियान चलाया।
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान गोरखपुर के चिउटहा (चिउराताल) निवासी प्रद्युम्न मल उर्फ प्रतीक और बुद्ध विहार, तारामंडल रामपुर निवासी वेद प्रकाश दुबे उर्फ मोंटी के रूप में हुई है। मुठभेड़ में प्रद्युम्न के पैर में गोली लगी है। पुलिस ने उसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है।
पुलिस उपाधीक्षक मुख्यालय-द्वितीय अजय आर्यन ने शुक्रवार को बताया कि 05 अगस्त 2026 को दलादली रिंग रोड में बाइक सवार अपराधियों ने एक महिला के गले से चेन छीन ली थी। घटना की सूचना मिलते ही दलादली टीओपी प्रभारी सत्य प्रकाश उपाध्याय ने आसपास के थानों को अलर्ट करते हुए वाहन जांच शुरू की।
अमेठी जिले के थाना रामगंज की चौकी रामगंज अंतर्गत मोहनपुर गांव से स्कूल से घर जाने के निकला एक किशोर संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गया है। परिजनों ने काफी खोजबीन के बाद थाना रामगंज में तहरीर देकर कुछ लोगों पर किशोर के साथ मारपीट करने और उसे जबरन उठाकर अपहरण कर ले जाने का आरोप लगाया है।
उत्तर प्रदेश के जनपद गौतम बुद्ध नगर पुलिस और महाराष्ट्र की मुंबई एटीएस ने ग्रेटर नोएडा के ओमिक्रॉन स्थित एक फ्लैट से दो नाइजीरियन महिलाओं को गिरफ्तार किया है। इनके कब्जे से 2,688 ग्राम मेथामफेटामाइन और निर्माण में प्रयुक्त होने वाला कच्चा माल बरामद हुआ है। ड्रग्स की कीमत करीब छह करोड़ रुपये बताई गई है।
जाजमऊ थाना क्षेत्र अंतर्गत बहन की शादी के खर्च के लिए रुपये जुटाने के प्रयास में एक युवक ने चोरी की वारदात को अंजाम दे दिया। आरोपित ने घर में घुसकर जेवरात चोरी किए और अपने किराये के कमरे में छिपा दिए। शिकायत के बाद पुलिस ने जांच के दौरान आरोपित को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से चोरी का शत प्रतिशत सामान बरामद कर लिया।
फायरिंग में मोनू को गोली लग गई। गोली उनकी कमर में लगी, जिससे वह लहूलुहान होकर सड़क पर गिर पड़े। घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। स्थानीय लोगों ने आनन-फानन में घायल मोनू को निजी अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टरों की टीम उनकी हालत पर लगातार नजर बनाए हुए है।
इसी दिन विश्वसनीय सूचना के आधार पर थौबल सीडीओ और 33 असम राइफल्स की संयुक्त टीम ने लांगाथेल इलाके में तलाशी अभियान चलाकर केवाईकेएल के सक्रिय कैडर एवं कथित वसूलीकर्ता पुइयाम इनाओचा सिंह (42) को लांगाथेल लाइकोल बाजार से गिरफ्तार किया।
पुलिस टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। मामले की गंभीरता को देखते हुए घटनास्थल की जांच एफएसएल टीम से भी करायी गयी। इसके बाद तकनीकी अनुसंधान एवं पुलिस को मिली सूचना के आधार पर प्राथमिकी के नामजद अभियुक्त अमरजीत सिंह को गिरफ्तार किया गया।
बिजली के तार काटकर लगातार चोरी की वारदातों को अंजाम दे रहे गिरोह पर शनिवार को पुलिस ने शिकंजा कस दिया। सरयू नहर की पटरी पर हाड़ा बसेहरी के पास पुलिस और तार चोर गिरोह के बीच मुठभेड़ हो गई। पुलिस के मुताबिक, बदमाशों ने घिरने के बाद पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में एक बदमाश के बाएं पैर में गोली लगी।
अपराध और अवैध गतिविधियों से अर्जित संपत्ति के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस-प्रशासन ने गैंगस्टर एक्ट के आरोपी गैंग लीडर इमरान की करीब 1.50 करोड़ रुपये की अचल संपत्ति कुर्क कर ली। कार्रवाई शुक्रवार शाम गैंगस्टर एक्ट की धारा 14(1) के तहत की गई।
पुलिस के अनुसार, बड़कागांव-हजारीबाग मार्ग के 13 माइल ट्रांसपोर्टिंग रोड के आसपास संदिग्ध गतिविधियों की सूचना मिली थी। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने इलाके में कार्रवाई शुरू की। इसी दौरान पुलिस और संदिग्ध अपराधियों के बीच आमना-सामना हो गया।
उत्तर प्रदेश के कुशीनगर जिले में सोशल मीडिया पर पाकिस्तानी झंडे के साथ फोटो की स्टोरी पोस्ट करने के मामले में तरयासुजान थाना पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार किया है।
उत्तर प्रदेश की मथुरा पुलिस ने मध्य प्रदेश के देवास निवासी तेल कारोबारी अशोक जैन की करीब 19 करोड़ 44 लाख 16 हजार रुपये की संपत्ति गैंगस्टर एक्ट के तहत कुर्क की है। यह कार्रवाई रिफाइनरी पाइपलाइन से तेल चोरी के तीन साल पुराने मामले में की गई।
जिले के दिघवारा थाना क्षेत्र में पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए आर्म्स एक्ट के तहत 03 आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया है। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने आरोपितों के पास से एक देशी कट्टा, एक जिंदा कारतूस, दो खोखा और एक मोबाइल फोन जब्त किया है।
हिसार शहर में विधायक सावित्री जिंदल के अस्पताल (जिंदल अस्पताल) के पास बुधवार देररात दो मोटरसाइकिल पर पहुंचे नकाबपोश अपराधियों ने कांवड़ तीर्थयात्रियों के समूह पर ताबतड़तोड़ फायरिंग कर दहशत फैला दी। हथियारबंद पांच से छह अपराधियों ने अस्पताल से कुछ ही दूरी पर दयानंद कॉलोनी
मध्य प्रदेश के विदिशा जिले में बुधवार देर शाम बाइक सवार तीन नकाबपोश बदमाशों ने सर्राफा कारोबारी को गोली मार दी। बदमाश कारोबारी और उनके बेटे से करीब 30 किलो चांदी, करीब 30 ग्राम सोना, 25 हजार रुपये नकद और आभूषणों से भरा बैग लूटकर फरार हो गए।
मामले की सुनवाई अपर सत्र न्यायालय अतिरिक्त विशेष न्यायाधीश न्यायालय पोक्सो-एक करूणा सिंह के न्यायालय में हुई। अभियोजन पक्ष की पैरवी विशेष लोक अभियोजक संजीव शर्मा ने की। उन्होंने बताया कि न्यायाधीश ने गवाहों के बयान और साक्ष्यों के आधार पर आरोपी सुमित को दोषी मानते हुए आजीवन कारावास की सजा सुनाई है।
थाना प्रभारी राघवेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि आज सुबह को एक सूचना के आधार पर थाना पुलिस ने ग्राम सलारपुर निवासी सत्यम राय को गिरफ्तार किया है। उन्होंने बताया कि इसके पास से विभिन्न जगहों से लूटे हुए और चोरी के विभिन्न कंपनियों के 16 कीमती मोबाइल फोन, एक अवैध चाकू बरामद हुआ है। इनकी गिरफ्तारी भंगेल गांव के पास से हुई है।
थाना प्रभारी मुनेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि बीती रात को आकाश राय ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है कि वह गौर सिटी-वन में रहते हैं। श्री राम स्कूल के पास से वह बीती रात को पैदल गुजर रहे थे, तभी बाइक पर सवार होकर आए अज्ञात बदमाशों ने उनके गले से उनका कीमती चेन लूट लिया।
पुलिस के अनुसार, बिजपुर थाना में 22 जुलाई 2026 को शस्त्र अधिनियम की धाराओं 25 और 27 के तहत दर्ज मामले में गिरफ्तार आरोपित अजय कुमार माली, पिता स्वर्गीय राम निवास माली, से पूछताछ की गई। पूछताछ के दौरान उसने अन्य अवैध हथियार और कारतूस छिपाकर रखने की जानकारी दी।
अमेजॉन और फ्लिपकार्ट की कंपनी का डिलीवरी के लिए भेजे गए सामान को अमानत में खयानत कर चोरी करके बेचने वाले गैंग के पांच लोगों को थाना सेक्टर 20 पुलिस ने शनिवार को गिरफ्तार किया है। इनके पास से करीब 70 लाख रुपये कीमत का विभिन्न प्रकार के सामान बरामद हुआ है।
एसएसबी 56 वीं बटालियन की पथरदेवा बीओपी की टीम ने बीती देर रात्रि भारत नेपाल सीमा स्थित ग्वारपुछरी गांव में छापेमारी कर 98 किलो तस्करी का गांजा जब्त किया। एसएसबी ने यह कार्रवाई ग्वारपुछरी सीमा स्तंभ संख्या 184 के नजदीक भारत की तरफ लगभग पांच सौ मीटर की दूरी पर की। तस्कर गांजा को तस्करी कर नेपाल से भारत की तरफ ला रहे थे।
बक्सर रेलवे स्टेशन पर गुरुवार को रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) ने चेकिंग अभियान के दौरान बड़ी कार्रवाई करते हुए लावारिस बैगों से भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब बरामद की। बरामद शराब को जब्त कर आगे की कार्रवाई के लिए जीआरपी बक्सर के हवाले कर दिया गया।
उत्तर प्रदेश के औरैया जनपद के अजीतमल थाना पुलिस ने हाईवे पर ट्रक चालकों को नशीला पदार्थ पिलाकर उनकी नकदी चोरी करने वाले एक शातिर अपराधी को गिरफ्तार किया है। इसके कब्जे से 20,170 रुपये , दो एटीएम कार्ड, आधार कार्ड, पैन कार्ड, दो मोबाइल फोन, एक स्विफ्ट डिजायर कार तथा अल्प्राजोलम की गोलियां बरामद की हैं।
रायगढ़ पुलिस के विशेष अभियान ‘ऑपरेशन क्लीन हंट’ के तहत खरसिया पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए शराब के लिए पैसे मांगकर गैरेज संचालक व उसके साथियों के साथ मारपीट करने वाले फरार फैज खान उर्फ फैजान अहमद (25 वर्ष) को आज गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।





















































