मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने बुधवार को पंचायती राज्य विभाग एवं ग्रामीण कार्य विभाग की उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक की।
कई इलाकों में 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं, जिससे लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।
यह मुलाकात शिष्टाचार भेंट के रूप में हुई, जिसमें राज्य के विभिन्न प्रशासनिक और विकासात्मक विषयों पर संक्षिप्त चर्चा भी की गई।
प्रतिनिधिमंडल ने ज्ञापन सौंपते हुए कहा आगामी दिनों में बकरीद (ईद-उल-अजहा) का त्योहार के नाम पर कुछ असामाजिक तत्वों और तस्करों की ओर से कानून का उलंघन करते हुए राज्य के सभी जिलों के विभिन्न क्षेत्रों में बड़े पैमाने पर अवैध रूप से प्रतिबंधित गौवंशयी पशुओं
दक्षिण पूर्व रेलवे के महाप्रबंधक अनिल कुमार जैन ने मंगलवार को जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय से फोन पर संपर्क कर वार्ता के लिए समय मांगा है। इसके बाद बुधवार को टाटानगर में रेल यात्री संघर्ष समिति के प्रतिनिधियों के साथ महाप्रबंधक और सरयू राय की बैठक तय हुई है।
मंगलवार को पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमेटी की ओर से पेट्रोल और डीजल की लगातार बढ़ती कीमतों के विरोध में हस्ताक्षर अभियान चलाया गया। अभियान का नेतृत्व जिला अध्यक्ष परविंदर सिंह ने किया।
28 मई से रांची सहित विभिन्न जिलों में बारिश होने की सम्भावना है।
अदालत ने दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद मामले की अगली सुनवाई के लिए 29 मई की तिथि निर्धारित की है।
भारतीय जनता पार्टी राज्यसभा का चुनाव लड़ेगी और अपने प्रत्याशी को उतारेगी। सोमवार को भाजपा प्रदेश कार्यालय में आयोजित प्रदेश चुनाव समिति की बैठक में सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया। यह बैठक प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू की अध्यक्षता में संपन्न हुई।
मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने सोमवार को ऑड्रे हाउस, रांची में आयोजित आदिनिवास ऐप के शुभारंभ कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने आदिनिवास डिजिटल ऐप का शुभारम्भ किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि आदिनिवास एक डिजिटल आदिवासी ऐप है
आगामी ईद-उल-जुहा (बकरीद) को लेकर झारखंड पुलिस मुख्यालय पूरी तरह अलर्ट मोड में है। सोमवार को पुलिस मुख्यालय सभागार में पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) तदाशा मिश्रा की अध्यक्षता में राज्य की सुरक्षा एवं विधि-व्यवस्था को लेकर उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक की गई।
उन्होंने कहा कि झारखंड एक कृषि प्रधान राज्य है और यहां सिंचाई सुविधाओं के विस्तार से न केवल कृषि उत्पादन में वृद्धि होगी, बल्कि किसानों की आर्थिक स्थिति भी सुदृढ़ होगी। इससे ग्रामीण क्षेत्रों से पलायन पर भी रोक लगेगी।
बिरला प्रौद्योगिकी संस्थान मेसरा के प्रबंधन अध्ययन विभाग की ओर से सोमवार को आयोजित पांच दिवसीय अल्पकालिक प्रशिक्षण कार्यक्रम (एसटीटीपी 2026) अनुसंधान पद्धति और बहुविविध विश्लेषण की उन्नत तकनीक का पहला दिन संपन्न हुआ।
विभाग के अनुसार, इस दौरान 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं।
समीक्षा के क्रम में विभाग द्वारा संचालित योजनाओं एवं कार्यक्रमों की वर्तमान प्रगति की विस्तृत जानकारी प्रस्तुत की गई।
सोमवार को कचहरी मैदान में पुलिस प्रशासन द्वारा व्यापक मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया।
उपायुक्त सौरभ कुमार भुवानिया ने कहा कि राजकीय श्रावणी मेला-2026 का भव्य एवं बेहतर आयोजन उनकी पहली प्राथमिकता होगी.
युगांतर भारती के अध्यक्ष अंशुल शरण ने रविवार को आयोजित प्रेस वार्ता में बताया कि झारखंड के राज्यपाल संतोषकुमार गंगवार इस महोत्सव में बतौर मुख्य अतिथि शामिल होंगे। वहीं कार्यक्रम की अध्यक्षता जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय करेंगे।
टुंडी थाना क्षेत्र के जाताखुटी पंचायत स्थित दालुगोड़ा गांव में शनिवार देर रात करीब 35 जंगली हाथियों का झुंड घुस आया। हाथियों ने सबसे पहले रंगामाटिया स्कूल को निशाना बनाया। स्कूल का दरवाजा और दीवार तोड़कर हाथियों ने वहां रखे मिड डे मील का अनाज चट कर दिया।
साकचीथाना क्षेत्र के काशीडीह लाइन नंबर-5 निवासी 15 वर्षीय पीयूष पटेल की बॉक्सिंग प्रैक्टिस के दौरान अचानक तबीयत बिगड़ने से मौत हो गई। घटना शनिवार शाम की है। इस घटना के बाद परिवार सहित पूरे इलाके में मातम पसरा हुआ है।
गिरिडीह के उपायुक्त( जिलाधिकारी) रामनिवास यादव और एसपी डॉ बिमल कुमार के नेतृत्व में शनिवार रात केंद्रीय कारा में छापेमारी की गयी। टीम ने पुरुष वार्ड के सभी पांच ब्लॉकों के 20 वार्डों और महिला वार्ड की दो घंटे तक तलाशी ली।
शनिवार की सुबह जब स्थानीय पुलिस को ग्रामीणों की ओर से घटना की सूचना मिली तो पुलिस मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस इंस्पेक्टर सह थाना प्रभारी देवब्रत पोद्दार ने इसकी पुष्टि की। उन्होंने बताया कि चौकीदार के फर्द बयान पर प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस घटना को गंभीरता से लेते हुए जांच में जुटी है।
इस ऐतिहासिक अवसर पर रेक को पीवीयूएनएल के सीईओ ए.के. सहगल ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर अनुपम मुखर्जी, सीजीएम (प्रोजेक्ट), मनीष खेतरपाल, जीएम (ओ एंड एम), ओम प्रकाश सोलंकी, जीएम (मेंटेनेंस एवं एडमिनिस्ट्रेशन), पीवीयूएनएल के अन्य वरिष्ठ अधिकारीगण एवं मे. स्टार सीमेंट के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।
रांची के नगड़ी थाना क्षेत्र स्थित प्रेमनगर निवासी समाजसेवी बजरंग महतो से 50 लाख की रंगदारी मांगने का मामला शनिवार को प्रकाश में आया है। रंगदारी नहीं देने पर फौजी कार्रवाई करने की धमकी दी गई है। इस संबंध में बजरंग महतो ने थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है।
पुलिस प्रशासन का कहना है कि इस व्यापक फेरबदल का उद्देश्य थाना स्तर पर पुलिसिंग को अधिक प्रभावी बनाना, अपराध नियंत्रण को मजबूत करना और यातायात व्यवस्था में सुधार लाना है। अधिकारियों के नए पदस्थापन से विभिन्न क्षेत्रों में प्रशासनिक कार्यों में तेजी आने की उम्मीद जताई जा रही है।
प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने रिम्स के लिए अधिगृहित जमीन की खरीद बिक्री के मामले में ईसीआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। ईडी ने ईसीआईआर दर्ज करने के लिए भ्रष्टाचार निररोधक ब्यूरो (एसीबी) की ओर से दर्ज की गयी प्राथमिकी को आधार बनाया है।
इस सोच को साकार कर दिखाया है कैलाश राय सरस्वती विद्या मंदिर, झुमरीतिलैया की पूर्व छात्रा अर्चना ने। वर्ष 2005 में विद्यालय से माध्यमिक शिक्षा उत्तीर्ण करने वाली अर्चना आज गुजरात में वस्त्र उद्योग के क्षेत्र में एक सफल उद्यमी के रूप में अपनी पहचान बना चुकी हैं।
झारखंड की जेल व्यवस्था को लेकर नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर राज्य की जेलों में अधिकारियों की ओर से महिलाओं के कथित यौन शोषण और शिकायतों को दबाने के प्रयास का आरोप लगाया है।
झारखंड के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के. रवि कुमार ने कहा है कि राज्य में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) की प्रक्रिया 20 जून से शुरू की जा रही है। इसका उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि कोई भी पात्र भारतीय नागरिक मतदाता सूची से वंचित न रहे।
स्थिति यह है कि राज्य के 11 जिलों में अधिकतम तापमान बढ़कर 40 डिग्री या उससे अधिक पहुंच गया है।
आपदा प्रबंधन मंत्री डॉ इरफान अंसारी ने राज्यवासियों से विशेष सावधानी बरतने की अपील की है।
मुख्यमंत्री ने अग्रणी नेता स्व० दुर्गा सोरेन की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की.
बताया जा रहा है कि बांसजोड़ा इलाके में चल रहे अवैध कोयला कारोबार के खिलाफ आजसू नेत्री रजनी देवी ने पुलिस को लिखित शिकायत दी थी। आरोप है कि शिकायत से नाराज लोगों ने आजसू समर्थकों पर हमला बोल दिया।
रांची के बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर बुधवार को यात्री सुविधाओं की शुरुआत हुई। केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री राममोहन नायडू किंजरापु ने यहांभगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा सहित विशेषता दीवार, उड़ान यात्री कैफे, अवसर पटल, बाल मनोरंजन क्षेत्र और पुस्तकालय का उद्घाटन किया।
मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी सह सचिव, मंत्रिमंडल (निर्वाचन) विभाग, झारखंड के निर्देश पर रांची जिला अंतर्गत सभी 07 विधानसभा क्षेत्रों के मतदान केंद्रों पर शनिवार को अनमैप्डल एलेक्टोेर लिस्टन प्रकाशित की जाएगी।
बता दें कि गांडेय से विधायक कल्पना सोरेन झारखंड विधानसभा की महिला एवं बाल विकास समिति की सभापति भी हैं।
मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से मंगलवार को कांके रोड स्थित मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण (एएआई) के निगमित मुख्यालय के कार्यपालक निदेशक एसएस राजू ने मुलाकात की।
ताशकंद, उज़्बेकिस्तान में आयोजित सेंट्रल एंड साउथ एशिया सीनियर मेंस रग्बी चैंपियनशिप में भारतीय टीम का प्रतिनिधित्व कर सिल्वर मेडल जीतने वाले झारखंड के खिलाड़ी डेविड मुंडा मंगलवार को रांची पहुंचे।
देशभर के केमिस्ट और दवा विक्रेता 20 मई को एक दिवसीय राष्ट्रव्यापी बंद पर रहेंगे। ऑल इंडिया ऑर्गेनाइजेशन ऑफ केमिस्ट्स एंड ड्रगिस्ट्स के आह्वान पर होने वाले इस बंद में देश के 12.40 लाख से अधिक दवा कारोबारी शामिल होंगे। इसका असर झारखंड सहित
झारखंड के मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से मंगलवार को रांची के कांके रोड स्थित मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में भारतीय उद्योग परिसंघ (सीआईआई) झारखंड के एक प्रतिनिधिमंडल ने मुलाकात की। इस दौरान राज्य में औद्योगिक विकास, निवेश संभावनाओं और उद्योग

















































