गंडक नदी में करीब तीन मीटर तक ऊंची फ्लैश फ्लड वेव आने की संभावना है।
भागलपुर के गोराडीह प्रखंड के दक्षिणी क्षेत्र स्थित बहियार (खेत-खलिहान) में बाढ़ का पानी तेजी से प्रवेश कर गया है।
हादसा कटैया चौक के पास एनएच-327ई किनारे बजरंगबली मंदिर के समीप हुआ।
मार्च के दौरान प्रदर्शनकारी छात्रों ने जेपी गोलंबर पर लगाए गए बैरिकेडिंग को तोड़ दिया और डाकबंगला की ओर आगे बढ़ने का प्रयास किया।
नगर थाना पुलिस ने एक व्यवसायी से 5 लाख रुपये की रंगदारी मांगने के मामले का सफल उद्भेदन करते हुए गिरोह के 5 शातिर अपराधियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने अभियुक्तों के पास से एक देशी कट्टा, 5 जिंदा कारतूस, 2 खोखा और वारदात में प्रयुक्त 5 मोबाइल फोन बरामद किए हैं।
समारोह में मुख्य रूप से बिहार सरकार में मंत्री श्रवण कुमार, बिहार विधान परिषद् में सत्तारूढ़ दल के उप-नेता सह पार्टी कोषाध्यक्ष ललन कुमार सर्राफ एवं मुख्य सचेतक संजय कुमार सिंह ‘‘गांधी जी’’, विधान पार्षद संजय सिंह सहित पूर्व विधान पार्षद भूमिपाल राय एवं पार्टी नेता पंकज पटेल सहित सैकड़ो लोग उपस्थित रहे।
मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने आज श्रीकृष्ण मेमोरियल हॉल में बिहार कुम्हार (प्रजापति) समन्वय समिति द्वारा आयोजित अमर शहीद रामचन्द्र विद्यार्थी जी का शहादत दिवस तथा नवनिर्वाचित विधान पार्षदों के अभिनंदन समारोह का शुभारंभ किया। इस मौके पर अपने सम्बोधन में मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रजापति समाज को आगे बढ़ाने तथा न्याय दिलाने के लिये हम खड़े हैं ।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में बिहार प्रदेश उपाध्यक्ष बजरंगी गुप्ता, युवा प्रदेश संगठन मंत्री रवि गुप्ता, प्रमंडल अध्यक्ष विजय गुप्ता तथा जिला अध्यक्ष सहरसा विजय गुप्ता उपस्थित रहे। अतिथियों का उपस्थित सदस्यों द्वारा स्वागत किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता हरे राम गुप्ता ने की।
जिले के पिपरा प्रखंड कार्यालय परिसर में रविवार को श्री गुरु संत रविदास जी की 650वीं जयंती के अवसर पर कलश यात्रा निकाली गई। कलश यात्रा का शुभारंभ प्रखंड विकास पदाधिकारी अमरेंद्र पंडित एवं प्रखंड कल्याण पदाधिकारी ने संयुक्त रूप से किया। कलश यात्रा प्रखंड मुख्यालय परिसर से शुरू होकर एनएच-106 के रास्ते गुजरते हुए
जिला विधिक सेवा प्राधिकार, सुपौल के तत्वावधान में रविवार को बच्चों के हित एवं अधिकारों को लेकर विधिक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों को उनके कानूनी अधिकारों, संरक्षण से जुड़े प्रावधानों तथा उपलब्ध निःशुल्क विधिक सहायता के प्रति जागरूक करना था।
भारत-नेपाल सीमा पर अवैध गतिविधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत 45वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी), बीरपुर की सीमा चौकी कुनौली एवं स्थानीय पुलिस की संयुक्त टीम ने शनिवार को कुनौली बाजार स्थित एक कपड़ा दुकान में छापेमारी कर भारतीय एवं नेपाली मुद्रा बरामद की। इस दौरान एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया।
पुलिस ने नगर, मनिहारी और बरारी थाना क्षेत्रों में अलग-अलग कार्रवाइयों में कुल 6.581 किलोग्राम गांजा और 71.7 लीटर विदेशी शराब बरामद की है। इस दौरान मनिहारी पुलिस ने दो तस्करों को रंगे हाथ गिरफ्तार कर उनके पास से 2,955 रुपये नकद भी जब्त किए हैं। सभी मामलों में संबंधित थानों में प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
भारत-नेपाल सीमा पर मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में 45वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी), बीरपुर को बड़ी सफलता मिली है। सीमा चौकी सतना के जवानों ने कार्रवाई करते हुए 303.900 किलोग्राम गांजा जब्त किया। हालांकि, मौके से गांजा लेकर आ रहे तस्कर अंधेरे का लाभ उठाकर फरार हो गए।
शनिवार को हुई तेज बारिश ने भीखनपुर दो नंबर गुमटी से बारह नंबर गुमटी तक हुए इस नवनिर्मित निर्माण की जमीनी हकीकत उजागर कर दी है। स्थानीय स्थिति सुधरने के बजाय पहले से भी ज्यादा बदतर हो गई है। शनिवार को हुई बारिश के बाद भीखनपुर की बुनियादी स्कूल गली, शिवाला गली और बारह नंबर गुमटी पर भारी जलभराव हो गया।
जिले के रजौली बाईपास चौक पर शनिवार को फल दुकान की आड़ में कथित रूप से शराब बेच रहे एक युवक को उत्पाद विभाग की टीम ने गिरफ्तार कर लिया। तलाशी के दौरान उसकी बाइक की डिक्की से आठ बोतल विदेशी शराब बरामद की गई। शराब कारोबार में इस्तेमाल की जा रही हीरो ग्लैमर बाइक को भी उत्पाद विभाग ने जब्त कर लिया है।
जिले के नवगछिया अनुमंडल में गंगा और कोसी नदियों के जलस्तर में हो रही तेजी से वृद्धि ने प्रशासन और स्थानीय ग्रामीणों की चिंता बढ़ा दी है। क्षेत्र में बाढ़ का खतरा लगातार गहराता जा रहा है। जल संसाधन विभाग से मिली जानकारी के अनुसार, इस्माईलपुर-बिंद टोली स्पर के पास गंगा नदी का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है
सीवान जिले के भगवानपुर हाट प्रखंड के मघरी गांव में शनिवार की रात 24 वर्षीय युवक की संदिग्ध परिस्थिति में मौत से इलाके में सनसनी फैल गई। मघरी बाजार के पास एनएच-331 किनारे सड़क के समीप युवक का शव मिलने के बाद परिजन ने हत्या की आशंका जताई है।
इस योजनान्तर्गत सभी प्रक्रियाएँ पूर्व की तरह ऑनलाइन हैं। खरीफ 2026 मौसम के लिए ऑनलाइन आवेदन प्राप्त करने की अंतिम तिथि 31 अक्टूबर निर्धारित की गयी है। उल्लेखनीय है कि यह योजना पूरी तरह से राज्य सरकार की निधि से संचालित की जा रही है। खरीफ मौसम में अगहनी धान, भदई मकई, सोयाबीन, अगहनी आलू, अगहनी बैंगन, अगहनी टमाटर
बिहार सरकार द्वारा अल्पसंख्यक समुदाय के विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक वातावरण उपलब्ध कराने तथा मदरसों में शैक्षणिक स्तर एवं आधारभूत संरचना को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से बिहार राज्य मदरसा सुदृढ़ीकरण योजना का संचालन किया जा रहा है। यह योजना वित्तीय वर्ष 2018-19 में प्रारंभ की गई थी।
केन्द्रीय मंत्री चाैहान ने कहा कि प्रधानमंत्री और बिहार सरकार की चिंता यह है कि हमारे ज्यादातर किसान छोटे हैं। कम जोत वाली भूमि में रोजी-रोटी चलाना, फायदे की खेती करना और परिवार चलाना आसान नहीं है। इसलिए हम लोगों ने कोशिश की है कि हम खेती का ऐसा मॉडल बनाएं कि कम खेती में भी ज्यादा आमदनी हो।
निरीक्षण के बाद मुख्यमंत्री ने चैनपुर स्थित परियोजना के कैंप कार्यालय में समीक्षा बैठक की। जल संसाधन विभाग के सचिव डॉ. चंद्रशेखर सिंह ने परियोजना की कार्य प्रगति से मुख्यमंत्री को अवगत कराया, जबकि जिलाधिकारी सावन कुमार ने प्रस्तुतीकरण के माध्यम से परियोजना से जुड़े विभिन्न पहलुओं की जानकारी दी।
पुलिस ने मौके से हथियार बनाते एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। उसके घर से छह निर्मित व अर्धनिर्मित देसी हथियार, हथियार निर्माण में प्रयुक्त होने वाले उपकरण व अन्य सामान बरामद किए गए हैं। छापेमारी के दौरान एक अन्य व्यक्ति पुलिस टीम को देखकर मौके से भाग निकला। एसपी रौशन कुमार ने यह जानकारी दी l
मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की अध्यक्षता में बुधवार देर शाम संपन्न बिहार मंत्रिमण्डल की बैठक में 13 एजेंडों पर मुहर लगी। जिसमें अररिया के नरपतगंज अंतर्गत जानकी नगर शाखा नहर एवं इससे निकले नहर प्रणालियों के पुनर्स्थापना कार्य के लिए 30.35 करोड़ 35 रुपए की स्वीकृति दी गई है। जिसे 2 वर्षों में इस कार्य को पूर्ण करना है।
दोन क्षेत्र के दुर्गम खैरानी गांव में एक गर्भवती महिला के लिए सशस्त्र सीमा बल (SSB) की 21वीं वाहिनी एक बार फिर संकट की घड़ी में सहारा बनी है। महिला को प्रसव पीड़ा होने की सूचना मिलते ही वाहिनी की ओर से विशेष एंबुलेंस तत्काल भेजी गई और महिला को सुरक्षित हरनाटांड़ अस्पताल पहुंचाया गया
भागलपुर नगर निगम के विभिन्न वार्डों में इन दिनों मुख्यमंत्री शहरी नाली-गली पक्कीकरण निश्चय योजना, मलीन बस्ती मद योजना और नगर निगम मद के तहत करोड़ों रुपये की लागत से पीसीसी सड़क और आरसीसी नाला निर्माण का कार्य तेजी से कराया जा रहा है।
मृतक की पहचान जदिया वार्ड नंबर-2 निवासी 83 वर्षीय नागो यादव के रूप में हुई है। परिजनों के मुताबिक, नागो यादव रात करीब 11 बजे बुचन पोद्दार के यहां आयोजित सत्संग-कीर्तन में शामिल होने के बाद पैदल अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान कमल ठाकुर के घर के पास सामने से तेज रफ्तार में आ रही अपाचे बाइक ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी।
मेजर अंशुमान की मां कुमारी अर्चना ने मंगलवार को नवादा में बताया कि उनके पुत्र ने फरवरी माह में उधमपुर के बसंतगढ़ में अपने टीम के साथ मुठभेड़ के दौरान लश्कर के दो आतंकवादियों को मार गिराया था। इस वीरता व अदम्य साहस के लिए ही उन्हें राष्ट्रपति ने सेना मेडल प्रदान की।
डुमरहर निवासी संजय कुमार की पत्नी सोमवार की शाम टहलते हुए सरयू नदी के तट पर पहुंचीं। वहां उनकी नजर पानी में छटपटा रही एक नवजात बच्ची पर पड़ी। बच्ची के चारों तरफ पानी के कीड़े मंडरा रहे थे और उसके शरीर को नोंच रहे थे। यह दृश्य देखकर महिला का कलेजा कांप उठा।
बिहार सरकार ने भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों का तबादला किया है। सामान्य प्रशासन विभाग ने इस संबंध में अधिसूचना जारी कर दी है। जारी अधिसूचना के अनुसार पंकज कुमार को प्रधान सचिव, गृह विभाग के पद पर पदस्थापित किया गया है। वहीं पटना प्रमंडल के आयुक्त और कैमूर, सीतामढ़ी, बेगूसराय, सिवान और भोजपुर जिलों के जिलाधिकारियों का तबादला किया गया है।
भारी भीड़ को देखते हुए मंदिर के कपाट अर्धरात्रि से ही श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए गए। पट खुलते ही जालीदार बैरिकेडिंग के बीच लंबी कतारों में खड़े शिवभक्त जयघोष करते हुए मंदिर की ओर बढ़ने लगे। भोर होते-होते मंदिर परिसर और आसपास के मार्गों पर श्रद्धालुओं की भीड़ बढ़ती चली गई। हर-हर महादेव और बम-बम भोले के जयकारों से पूरा महादेवा क्षेत्र शिवमय हो गया।
बताया गया है कि करीब 55 हजार श्रद्धालु जलाभिषेक करने के लिए यहां पहुंचे थे। इसी दौरान भगदड़ मच गई। श्रद्धालु इधर-उधर भागने लगे। इस दौरान कई श्रद्धालु एक-दूसरे के नीचे दब गए। प्रशासन की टीम रेस्क्यू अभियान चला रही है। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
स्वतंत्रता दिवस समारोह के दौरान कांग्रेस मुख्यालय में राष्ट्रगीत वंदे मातरम् के गायन को लेकर उठे विवाद के विरोध में भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) सुपौल द्वारा रविवार को आक्रोश मार्च निकाला गया। कार्यक्रम का नेतृत्व भाजयुमो के जिलाध्यक्ष जयंत मिश्रा ने किया।
स्थानीय सैंडिस कंपाउंड मैदान में शनिवार को स्वतंत्रता दिवस समारोह पूरे उत्साह, हर्षोल्लास और गरिमापूर्ण माहौल में मनाया गया। इस मुख्य राजकीय समारोह में बिहार सरकार के नगर विकास एवं आवास विभाग के मंत्री सह भागलपुर जिले के प्रभारी मंत्री नीतीश मिश्रा ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया और तिरंगे को सलामी दी।
छात्र-छात्राओं के देशभक्ति गीत और नृत्य ने उपस्थित दर्शकों को भाव-विभोर कर दिया, जिससे पूरा परिसर भारत माता की जय के नारों से गुंजायमान हो उठा। इस अवसर पर अध्यक्ष अमरनाथ प्रसाद एवं सचिव सुरेश प्रसाद सिंह ने विद्यार्थियों को राष्ट्र निर्माण, अनुशासन और सांस्कृतिक संरक्षण में अपना योगदान देने के लिए प्रेरित किया।
समारोह के मुख्य अतिथि जिले के प्रभारी मंत्री बुलो मंडल ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया और परेड की सलामी ली। ध्वजारोहण के साथ ही स्टेडियम परिसर राष्ट्रगान की धुन और देशभक्ति के नारों से गूंज उठा। उपस्थित अतिथियों, सुरक्षा बलों के जवानों एवं आम नागरिकों ने तिरंगे को सलामी दी।
मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में कहा कि राज्य में शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार के लिए एक उच्चस्तरीय समिति गठित की जाएगी। उन्होंने कहा कि सरकार का लक्ष्य युवाओं के लिए बड़े पैमाने पर रोजगार के अवसर पैदा करना है और 2030 से पहले बिहार में एक करोड़ लोगों को सरकारी नौकरी और रोजगार देने का प्रयास किया जाएगा।
जिला प्रशासन ने सिपाही बहाली परीक्षा को स्वच्छ, निष्पक्ष और कदाचारमुक्त संपन्न कराने के उद्देश्य से बड़ी कार्रवाई की है। परीक्षा के दौरान ड्यूटी में लापरवाही बरतने के आरोप में 6 वीक्षकों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। अनुमंडल अधिकारी और अनुमंडल पुलिस अधिकारी द्वारा सौंपी गई जांच रिपोर्ट में पाया गया
मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की अध्यक्षता में बुधवार शाम हुई बिहार मंत्रिमंडल की बैठक में ग्रीनफील्ड सैटलाइट टाउनशिप क्षेत्र में भूमि के क्रय-विक्रय और हस्तांतरण पर लगी रोक हटाने समेत कुल 10 प्रस्तावों को मंजूरी दी गई। बैठक में ऊर्जा, शिक्षा, कौशल विकास, डिजिटल कनेक्टिविटी और छात्र कल्याण से जुड़े कई महत्वपूर्ण फैसले लिए गए।
पुलिस टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। मामले की गंभीरता को देखते हुए घटनास्थल की जांच एफएसएल टीम से भी करायी गयी। इसके बाद तकनीकी अनुसंधान एवं पुलिस को मिली सूचना के आधार पर प्राथमिकी के नामजद अभियुक्त अमरजीत सिंह को गिरफ्तार किया गया।
बैठक में जिले के विकास कार्यों को गति देने के लिए डीएम ने सभी कार्यपालक अभियंताओं और संबंधित विभागों को स्पष्ट निर्देश दिया कि सभी बुनियादी ढांचे, सड़क, पुल, विद्युत आपूर्ति और जन कल्याणकारी परियोजनाएं निर्धारित समय-सीमा के भीतर पूरी गुणवत्ता के साथ पूर्ण की जाएं।





















































