इतिहास में 25 अगस्त की तारीख खेल जगत की कई यादगार उपलब्धियों के लिए दर्ज है। इस दिन भारतीय पोलो टीम ने विश्व मंच पर देश का नाम रोशन किया, ऑस्ट्रेलियाई महान स्पिनर शेन वॉर्न ने टेस्ट क्रिकेट में 400 विकेट का बड़ा मुकाम हासिल किया और भारतीय शॉटपुट एथलीट तेजिंदरपाल सिंह तूर ने एशियाई खेलों में रिकॉर्ड प्रदर्शन के साथ स्वर्ण पदक जीता।
166 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए बरपेटा ब्रेव्स ने 18.5 ओवर में पांच विकेट पर 166 रन बनाकर जीत दर्ज की। अरुण सोनार ने 20 गेंदों पर नाबाद 34 रन की निर्णायक पारी खेली। सौरव मौसुम दिहिंगिया ने 16 गेंदों पर 33 और ऋषिकेश दास ने 32 गेंदों पर 35 रन बनाए। अभिलाष मौर्य ने भी 20 गेंदों पर 24 रन का योगदान दिया।
167 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी आउटर दिल्ली वॉरियर्स की शुरुआत खराब रही। नौवें ओवर तक टीम 47 रन पर तीन विकेट गंवा चुकी थी। इसके बाद हर्ष त्यागी ने आक्रामक अर्धशतक लगाकर टीम की उम्मीदें जगाईं, लेकिन नियमित अंतराल पर विकेट गिरने से वॉरियर्स की पारी संभल नहीं सकी।
भारतीय महिला हॉकी टीम की एफआईएच हॉकी विश्व कप 2026 के सेमीफाइनल में पहुंचने की उम्मीदें रविवार देर रात खत्म हो गईं। निर्णायक पूल-ई मुकाबले में भारत को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ गोलरहित ड्रॉ से संतोष करना पड़ा। इस नतीजे के साथ ऑस्ट्रेलिया ने सेमीफाइनल में जगह बना ली, जबकि भारत अब पांचवें-छठे स्थान के लिए खेलेगा।
दलीप ट्रॉफी 2026-27 का आगाज 23 अगस्त से होगा। प्रतिष्ठित घरेलू टूर्नामेंट में छह क्षेत्रीय टीमें खिताब के लिए प्रतिस्पर्धा करेंगी। टूर्नामेंट में भारतीय टीम के कई अनुभवी खिलाड़ियों के साथ उभरते सितारे भी प्रतिभा दिखाएंगे। गत चैंपियन साउथ जोन सेमीफाइनल से अपने अभियान की शुरुआत करेगा। सेंट्रल जोन को भी अंतिम चार में सीधे प्रवेश मिला है।
टूर्नामेंट और अपनी तैयारियों के बारे में बात करते हुए अर्शदीप ने एक बयान में कहा कि `शेर-ए-पंजाब टी20 लीग का हिस्सा बनकर बहुत अच्छा लग रहा है। टूर्नामेंट को लेकर काफी उत्साह है और मैं लुधियाना लायंस और इस सफर का हिस्सा बनने के लिए सचमुच उत्साहित हूं। अब तक तैयारियां बहुत अच्छी रही हैं।
टॉस जीतकर ऑस्ट्रेलियाई कप्तान पैट कमिंस ने बांग्लादेश को पहले बल्लेबाजी के लिए बुलाया। मिशेल स्टार्क ने मैच की पहली ही गेंद पर शादमान इस्लाम को गली में कैच कराकर अपना खाता खोला। इसके बाद उन्होंने बांग्लादेश के शीर्ष क्रम को तहस-नहस कर दिया। बांग्लादेश ने सात ओवर के भीतर 12 रन पर पांच विकेट गंवा दिए थे।
ईस्ट दिल्ली राइडर्स ने दिल्ली प्रीमियर लीग (डीपीएल) 2026 में शानदार ऑलराउंड प्रदर्शन करते हुए आउटर दिल्ली वॉरियर्स को सात विकेट से हरा दिया। टीम की जीत के बाद कप्तान सिमरजीत सिंह ने टीम के बदले हुए रवैये, टूर्नामेंट की धीमी शुरुआत से सीख लेने और तेज गेंदबाज मयंक यादव के साथ अपनी गेंदबाजी साझेदारी पर खुलकर बात की।
इंटर मियामी के स्टार फुटबॉलर लियोनेल मेसी पर मेजर लीग सॉकर (एमएलएस) ने फिलाडेल्फिया यूनियन के खिलाड़ी क्विन सुलिवन के साथ शुक्रवार को मैदान पर हुई झड़प के मामले में अज्ञात राशि का जुर्माना लगाया है। मेसी के इंटर मियामी साथी इयान फ्रे पर भी जुर्माना लगाया गया है।
भारत के स्टार भाला फेंक खिलाड़ी नीरज चोपड़ा ने शुक्रवार को लुसाने डायमंड लीग में सत्र का अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए 88.05 मीटर का थ्रो किया, लेकिन वह खिताब जीतने से महज नौ सेंटीमीटर से चूक गए। श्रीलंका के रुमेश पथिरागे ने 88.14 मीटर के थ्रो के साथ पहला स्थान हासिल किया।
पहले बल्लेबाजी करने उतरी आउटर दिल्ली वॉरियर्स की टीम 19.1 ओवर में 134 रन पर ऑलआउट हो गई। ईस्ट दिल्ली के गेंदबाजों ने शुरुआत से ही दबाव बनाए रखा और नियमित अंतराल पर विकेट हासिल किए। एक समय आउटर दिल्ली की टीम 68 रन पर सात विकेट गंवा चुकी थी।
भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने एफआईएच हॉकी विश्व कप 2026 के पूल डी के अपने आखिरी मुकाबले में पाकिस्तान को 5-3 से हराकर सेमीफाइनल की दौड़ में खुद को बरकरार रखा। इस जीत के साथ भारत ने छह अंक हासिल किए और पूल डी में दूसरे स्थान पर रहते हुए अगले दौर में प्रवेश किया। इंग्लैंड तीनों मुकाबले जीतकर पूल में शीर्ष पर रहा
गुवाहाटी रॉयल्स ने बुधवार को एसीए स्टेडियम में खेले गए इंपीरियल ब्लू पैकेज्ड ड्रिंकिंग वाटर असम प्रीमियर लीग (एपीएल) 2026 के 37वें मुकाबले में चराईदेव सनराइजर्स को 30 रन से हराकर सेमीफाइनल की अपनी उम्मीदें मजबूत कर लीं। इस हार के साथ चराईदेव सनराइजर्स टूर्नामेंट से बाहर हो गया, जबकि बराक लीजेंड्स ने भी सेमीफाइनल में जगह पक्की कर ली।
साउथ दिल्ली सुपरस्टार्ज ने बुधवार को अरुण जेटली स्टेडियम में खेले गए दिल्ली प्रीमियर लीग (डीपीएल) 2026 के मुकाबले में नॉर्थ दिल्ली स्ट्राइकर्स को रोमांचक अंदाज में चार विकेट से हरा दिया। इस जीत के साथ साउथ दिल्ली की टीम ने दो महत्वपूर्ण अंक हासिल किए।
भारतीय महिला टीम गुरुवार को एमस्टेलवीन में एफआईएच हॉकी विश्व कप 2026 के पहले चरण के अपने अंतिम मैच में इंग्लैंड से भिड़ते हुए पूल डी में शीर्ष स्थान हासिल करने की कोशिश करेगी। सेमीफाइनल में पहुंचने की दौड़ में बने रहने के लिए यह मुकाबला बेहद अहम है।
राष्ट्रीय खेल प्रोत्साहन पुरस्कार-2025 के लिए आर्मी पैरालंपिक नोड, पुणे का चयन किया गया है। ‘राष्ट्रीय खेल प्रोत्साहन पुरस्कार’ सार्वजनिक या निजी क्षेत्र की कॉरपोरेट संस्थाओं तथा गैर-सरकारी संगठनों (एनजीओ) को खेलों के प्रोत्साहन और विकास के क्षेत्र में उल्लेखनीय भूमिका निभाने के लिए दिया जाता है।
भारत ने अपने अभियान की शुरुआत वेल्स के खिलाफ 3-1 की जीत से की थी, लेकिन दूसरे मुकाबले में इंग्लैंड से 2-4 से हार गया। भारत तीन अंकों के साथ पूल-डी में दूसरे स्थान पर है। वहीं पाकिस्तान ने वेल्स के खिलाफ ड्रॉ खेलकर एक अंक हासिल किया और फिर इंग्लैंड के खिलाफ 1-4 से हार झेली।
विश्व फुटबॉल की सर्वोच्च संस्था फीफा ने अपने मुख्य संचालन अधिकारी (सीओओ) केविन लामूर से नाता तोड़ लिया है। यह घटनाक्रम फीफा अध्यक्ष जियानी इन्फेंटिनो की विश्व कप में हिस्सेदारी निवेशकों को बेचने की योजना की लामूर द्वारा आलोचना किए जाने के बाद सामने आया है।
दूसरे सेट के टाईब्रेक में ज्वेरेव के पास 6-4 के स्कोर पर दो मैच प्वाइंट थे। अटमाने ने पहले मैच प्वाइंट पर शानदार ऐस लगाकर बचाव किया, जबकि दूसरे पर ज्वेरेव ने डबल फॉल्ट कर दिया और स्कोर 6-6 हो गया। हालांकि, 29 वर्षीय जर्मन खिलाड़ी ने इसके बाद लगातार दो अंक जीतकर मुकाबला अपने नाम कर लिया। उन्होंने दो घंटे नौ मिनट में सीधे सेटों में जीत दर्ज की।
बांग्लादेश के खिलाफ डार्विन टेस्ट में शर्मनाक हार के बाद ऑस्ट्रेलिया ने दूसरे और अंतिम टेस्ट के लिए अपनी टीम में एक बदलाव किया है। सलामी बल्लेबाज जेक वेदराल्ड को टीम से बाहर कर दिया गया है, जबकि उनकी जगह बाएं हाथ के बल्लेबाज मैथ्यू रेनशॉ को टीम में शामिल किया गया है।
अपने प्रदर्शन पर बात करते हुए त्यागी ने कहा, “जब मैं बल्लेबाजी के लिए गया तो छह ओवर बचे थे और लक्ष्य 200 रन तक पहुंचना था। मैंने करीब 30 महत्वपूर्ण रन बनाए। गेंदबाजी में मेरे पहले दो ओवर मुश्किल रहे, लेकिन आखिरी दो ओवर में मैंने रनों पर नियंत्रण रखने पर ध्यान दिया।”
लॉर्ड्स के ऐतिहासिक मैदान पर मैनचेस्टर सुपर जायंट्स (पूर्व में मैनचेस्टर ओरिजिनल्स) ने आखिरकार अपने तीसरे प्रयास में खिताब जीत ही लिया। टिम सेफर्ट की तूफानी 72 रन की पारी के दम पर सुपर जायंट्स ने फाइनल में शीर्ष पर रहने वाली ट्रेंट रॉकेट्स को पांच विकेट से हराकर पहली बार पुरुष द हंड्रेड का खिताब अपने नाम किया।
उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद जिले में रहने वाले कुणाल अरोड़ा ने अभय प्रशाल स्टेडियम इंदौर (मध्य प्रदेश) में आयोजित यूटीटी फर्स्ट पैरा नेशनल रैंकिंग टेबल टेनिस चैंपियनशिप 2026-27 में गोल्ड मेडल जीतकर पीतलनगरी का नाम रोशन किया है।
नुवंथा के खिलाफ बड़ा शॉट खेलने के प्रयास में पंत क्रीज से बाहर निकले, लेकिन गेंद को सही तरीके से टाइम नहीं कर सके और मिडऑफ पर कैच दे बैठे। इसके बाद श्रीलंका ने लगातार विकेट निकालकर भारतीय बल्लेबाजी पर दबाव बनाया।
भारतीय महिला हॉकी टीम ने एफआईएच हॉकी विश्व कप-2026 के अपने अभियान की शानदार शुरुआत करते हुए 2024 ओलंपिक की रजत पदक विजेता चीन को कड़ी टक्कर दी और पूल डी के मुकाबले में 2-2 से ड्रॉ खेला।
मैच के पहले दिन कुल नौ विकेट गिरे। हालांकि, असली रोमांच दूसरे दिन देखने को मिला। दूसरे दिन बल्लेबाजों की एक के बाद एक विकेट गिरती गईं और पूरे दिन में 31 विकेट धराशायी हो गए। इस तरह दो दिनों के भीतर ही मुकाबले का नतीजा सामने आ गया।
जियोस्टार से बातचीत में हरमनप्रीत ने कहा, “विश्वकप हम सभी के लिए बहुत मायने रखता है क्योंकि इसके बाद पता नहीं क्या होगा। टीम में कई अनुभवी खिलाड़ी भी हैं और हमारे लिए यह शानदार अवसर है। हमने जितनी मेहनत की है और जिस तरह से अभ्यास किया है, उससे हमें विश्वास है कि हम निश्चित रूप से ऐसा कर सकते हैं।"
इंग्लैंड के खिलाफ आगामी टेस्ट सीरीज से पहले पाकिस्तान को बड़ा झटका लगा है। टेस्ट कप्तान बाबर आजम को प्रोफेशनल काउंटी क्लब सेलेक्ट इलेवन के खिलाफ अभ्यास मैच के दौरान हाथ में चोट लग गई। चोट की गंभीरता का अभी पता नहीं चल पाया है।
भारत से पहले केवल इंग्लैंड (1,097 टेस्ट) और ऑस्ट्रेलिया (883 टेस्ट) ने 600 या उससे अधिक टेस्ट मैच खेले हैं। भारत के 599 टेस्ट में 186 जीत, 188 हार और 224 मैच ड्रॉ रहे हैं। उसका जीत-हार अनुपात 0.989 और जीत प्रतिशत 31.13 रहा है।
ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज जोश हेजलवुड ने शनिवार को बांग्लादेश के खिलाफ डार्विन में खेले जा रहे पहले टेस्ट के तीसरे दिन के खेल के दौरान 300 विकेट पूरे कर इतिहास रच दिया। वह टेस्ट क्रिकेट में 300 विकेट का आंकड़ा छूने वाले नौवें ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाज बन गए हैं।
पहले बल्लेबाजी करते हुए नॉर्थ दिल्ली स्ट्राइकर्स ने कप्तान सार्थक रंजन और यश भाटिया के शानदार अर्धशतकों की बदौलत 20 ओवर में 186 रन बनाए। टीम की शुरुआत संभली हुई रही। रंजन और वैभव कंडपाल ने पहले विकेट के लिए 45 रन जोड़े। कंडपाल 11 गेंदों पर 14 रन बनाकर आउट हुए, जिसके बाद यश भाटिया क्रीज पर आए।
चैंपियंस लीग विजेता पेरिस सेंट-जर्मेन (पीएसजी) ने बुधवार को एस्टन विला को 2-1 से हराकर लगातार दूसरी बार यूईएफए सुपर कप का खिताब अपने नाम कर लिया। पीएसजी की जीत में ख्विचा क्वारात्सखेलिया और देसिरे डुए ने गोल किए, जबकि एस्टन विला की ओर से 17 वर्षीय ब्रायन मैडजो ने गोल दागा।
नेताजी सुभाष चंद्र बोस सोनकपुर स्पोर्ट्स स्टेडियम मुरादाबाद के ग्राउंड पर बुधवार को खेले गए टी-20 इंटर क्लब क्रिकेट टूर्नामेंट में रामपुर क्रिकेट टीम ब्लू स्टार ने शानदार प्रदर्शन करते हुए मुरादाबाद स्काईलाइन रेड को 31 रन से मात दी। रामपुर क्रिकेट टीम ब्लू स्टार के मो. जुहैब को 3 ओवर में 14 रन देकर चार विकेट लेने पर मैन ऑफ द मैच चुना गया।
दक्षिण अफ्रीका के अनुभवी बल्लेबाज डेविड मिलर की नजर अब 2027 में होने वाले आईसीसी पुरुष वनडे क्रिकेट विश्व कप पर है। मिलर ने कहा है कि वह अपने करियर के अंतिम दौर में घरेलू सरजमीं पर विश्व कप ट्रॉफी जीतकर यादगार विदाई लेना चाहते हैं। उनके लिए 2027 का विश्व कप अब प्रमुख लक्ष्यों में शामिल हो गया है।
मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल एक बार फिर देश के बड़े वाटर स्पोर्ट्स आयोजनों का केंद्र बनने जा रही है। यहां अपर लेक स्थित बोट क्लब के वाटर स्पोर्ट्स सेंटर में आज मंगलवार से खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा ‘राजा भोज मल्टीक्लास नेशनल सेलिंग चैम्पियनशिप (रैंकिंग) 2026’ का आयोजनत किया जा रहा है।
आउटर दिल्ली वॉरियर्स ने तेज शुरुआत की। बाएं हाथ के सलामी बल्लेबाज प्रियंश आर्य ने आक्रामक बल्लेबाजी करते हुए महज 19 गेंदों में 46 रन बनाए। उनकी पारी में चार छक्के और चार चौके शामिल रहे। हालांकि पांचवें ओवर में आर्य के आउट होने के बाद वॉरियर्स की रन गति धीमी पड़ गई
बसंत कुमार मेघवाल का रजत पदक विश्व अंडर-20 चैंपियनशिप की पुरुषों की ऊंची कूद में भारत का पहला पदक था। वहीं, शाहनवाज पुरुषों की लंबी कूद में पदक जीतने वाले पहले भारतीय पुरुष एथलीट बने। अमेरिका ने पदक तालिका में शीर्ष स्थान हासिल किया। अमेरिका ने कुल 18 पदक जीते, जिसमें 12 स्वर्ण, सात रजत और पांच कांस्य शामिल हैं।
लक्ष्य का पीछा करने उतरी सेंट्रल दिल्ली किंग्स को शुरुआती ओवर में ही झटका लगा और कप्तान यश ढुल सिर्फ एक रन बनाकर आउट हो गए। इसके बाद युगल सैनी ने पारी को पूरी तरह बदल दिया। उन्होंने 45 गेंदों में नौ चौकों और छह गगनचुंबी छक्कों की मदद से 91 रन की शानदार पारी खेली।
मई में तीन महीने की चोट के बाद वापसी करने वाली विश्व की 50वें नंबर की अश्मिता ने बीडब्ल्यूएफ टूर पर लगातार प्रभावशाली प्रदर्शन किया है। वापसी के बाद अपने पहले दो टूर्नामेंटों में उन्होंने चाइना मास्टर्स और मलेशिया मास्टर्स के क्वार्टर फाइनल तक का सफर तय किया था।
भारतीय टेस्ट कप्तान शुभमन गिल ने रविवार को श्रीलंका क्रिकेट XI के खिलाफ एकमात्र अभ्यास मैच से बाहर रहने के बाद नेट्स पर वापसी की।कोलंबो के एनसीसी मैदान पर खेले जा रहे अभ्यास मैच के तीसरे और अंतिम दिन गिल को साइड नेट्स में बल्लेबाजी करते देखा गया।




















































