बच्चों की ऑनलाइन प्राइवेसी से जुड़े मामले को सुलझाने के लिए टिकटॉक और उसकी मूल कंपनी बाइटडांस, अमेरिकी न्याय विभाग को 400 मिलियन डॉलर का भुगतान करने पर सहमत हो गई है। अमेरिकी न्याय विभाग ने इस समझौते को बच्चों और उनके माता-पिता के लिए अहम कदम बताया है।
डांगियावास थाने के एएसआई ईश्वरसिंह की तरफ से रिपोर्ट दी गई। इसमें बताया गया कि राइको का बास दइकड़ा डांगियावास निवासी भवानी सिंह के म्यूल एकाउंट में 1.30 लाख रूपए प्राप्त होने की जानकारी मिली। साथ ही इसने म्यूल एकाउंट की रकम की निकासी की। इस पर अब उसके खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। अग्रिम पड़ताल की जा रही है।
Fitbit Air वियरेबल को सबसे पहले मई 2026 में दुनिया के सामने पेश किया गया था।
मध्य प्रदेश के ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने बिजली उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे अपने बिजली बिलों का नगद भुगतान कंपनी के जोन, वितरण केन्द्र कार्यालय, पीओएस मशीन अथवा अधिकृत भुगतान केन्द्रों जैसे एम.पी.ऑनलाइन, कॉमन सर्विस सेंटर पर ही करें।
पुराने इंटरफ़ेस के साथ लगभग 24 साल बिताने के बाद यह एक बड़ा बदलाव है।
पीसीआई ने साेशल मीडिया प्लेटफार्म ‘एक्स’ पर बयान जारी कर कहा कि 2016 में शुरू होने के बाद से यूपीआई से उपभोक्ताओं के लिए मुफ्त रहा है और आगे भी बिना किसी लेन-देन शुल्क के डिजिटल भुगतान जारी रहेगा। परिषद ने ये भी स्पष्ट किया कि किराना दुकानों सहित छोटे व्यापारियों को यूपीआई भुगतान स्वीकार करने पर मर्चेंट डिस्काउंट रेट (एमडीआर) शुल्क नहीं देना होगा।
अमेरिकी कारोबारी एलन मस्क ने कथित तौर पर यूक्रेन को रूस के अंदर गहराई तक ड्रोन हमले करने के लिए अपनी स्टारलिंक सैटेलाइट इंटरनेट सेवा का इस्तेमाल करने की अनुमति देने से इनकार कर दिया है। यूक्रेन के पूर्व रक्षा मंत्री मिखाइल फेडोरोव के दो करीबी सहयोगियों के हवाले से यह दावा किया है।
टेंडर प्रक्रिया में भाग लेने वाली कंपनियों को अपने प्लेटफॉर्म का लाइव प्रदर्शन भी करना होगा, जिसमें तकनीक, स्केलेबिलिटी, जोखिम प्रबंधन और प्रोटोटाइप का मूल्यांकन किया जाएगा। तकनीकी रूप से सफल बोलीदाताओं की वित्तीय बोलियों पर ही विचार होगा। ऑनलाइन बोलियां पांच अगस्त तक जमा की जा सकेंगी।
पंजाब के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) गौरव यादव के मंगलवार को स्टैंडिंग ऑर्डर जारी करने के बाद ई-ज़ीरो एफआईआर प्रणाली शुरू कर दी गई है। राष्ट्रीय साइबर अपराध रिपोर्टिंग पोर्टल (एनसीआरपी) या राष्ट्रीय साइबर अपराध हेल्पलाइन 1930 के माध्यम से दर्ज की गई साइबर वित्तीय धोखाधड़ी शिकायतों को स्वत: ई-ज़ीरो एफआईआर में परिवर्तित कर दिया जाएगा।
इस मामले में हाल ही में बिधाननगर के इलेक्ट्रॉनिक्स कॉम्प्लेक्स थाने में शिकायत दर्ज हुई थी। इसके बाद राज्य पुलिस के साइबर अपराध प्रकोष्ठ ने जांच शुरू की। पहले गिरफ्तार किए गए आरोपितों से पूछताछ और मोबाइल फोन की जांच के आधार पर अमन सिंह की पहचान की गई।
वॉलमार्ट की इस कंपनी ने कहा है कि उसका नया फ़ूड डिलीवरी प्लेटफ़ॉर्म कुछ ही हफ़्तों में शुरू हो जाएगा.
ट्रंप ने दावा किया कि गूगल पर कुल जुर्माना 18 अरब डॉलर से अधिक हो चुका है। हालांकि, उपलब्ध सार्वजनिक रिकॉर्ड के अनुसार, पिछले एक दशक में यूरोपीय आयोग द्वारा गूगल पर लगाए गए कुल जुर्माने की राशि इससे कम रही है और ट्रंप का यह आंकड़ा विवादित माना जा रहा है।
महाराष्ट्र पब्लिक सर्विस कमीशन ने महाराष्ट्र सिविल सर्विसेज़ गजेटेड ग्रुप-ए और ग्रुप-बी कंबाइंड प्रीलिमिनरी एग्जामिनेशन, महाराष्ट्र ग्रुप- बी (नॉन-गजेटेड) प्रीलिमिनरी एग्जामिनेशन और महाराष्ट्र ग्रुप- सी प्रीलिमिनरी एग्जामिनेशन को साल में दो या उससे ज़्यादा बार कंप्यूटर-बेस्ड मोड में कराने का फैसला टाला गया है। कमीशन ने इस संबंध में आदेश जारी किया है।
सरकार 2,000 से ज़्यादा के UPI ट्रांज़ैक्शन पर मर्चेंट डिस्काउंट रेट (MDR) फ़ीस को फिर से लागू करने पर विचार कर रही है।
सरकार का उद्देश्य आधुनिक तकनीकों का उपयोग कर सरकारी सेवाओं को अधिक प्रभावी, जवाबदेह और आम लोगों के लिए सुलभ बनाना है। प्रस्तावित रोडमैप के तहत विभिन्न विभागों में AI आधारित समाधान विकसित किए जाएंगे, जिससे सरकारी योजनाओं की निगरानी, शिकायतों के त्वरित निपटारे, डेटा विश्लेषण और निर्णय प्रक्रिया को अधिक सटीक बनाया जा सके।
देश में पहली बार निजी कंपनी स्काईरूट एयरोस्पेस आज अपने स्वदेशी उपग्रह का प्रक्षेपण करने जा रही है। स्काईरूट एयरोस्पेस हैदराबाद की कंपनी है। कंपनी ने इसे मिशन आगमन विक्रम-1 रॉकेट नाम दिया है।
उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिले के राठ कस्बे में ग्रामीण प्रतिभाओं को आधुनिक तकनीक से जोड़ने के उद्देश्य से सृजन एक सोच संस्था ने गुरुवार को जीटीएसई (ग्रामीण टैलेंट सर्च एग्जाम) में चयनित 57 छात्र-छात्राओं के लिए रोबोटिक्स प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया।
कंपनी ने मुंबई में हुए अपने बड़े बिज़नेस समिट में 'Meta Business Agent' नाम का टूल पेश किया है।
कंपनी ने मुंबई में हुए अपने बड़े बिज़नेस समिट में 'Meta Business Agent' नाम का टूल पेश किया है।
आरोप है कि इन ऐप्स का इस्तेमाल बैटरी से चलने वाले वाहनों को दूर से बंद करने के लिए गलत तरीके से किया जा रहा था।
मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, मंत्रालय ने टेलीग्राम से पूछा है कि उसका यूज़रनेम फीचर जारी रखने की आवश्यकता क्या है और इससे जुड़े संभावित साइबर जोखिमों को रोकने के लिए कंपनी ने क्या इंतजाम किए हैं। इसी तरह सिग्नल से भी इस संबंध में विस्तृत जानकारी मांगी गई है।
गाेडैडी ने यह भी दावा किया कि मुफ्त प्राइवेसी प्रोटेक्शन हटाना भारत के डेटा संरक्षण कानून और यूरोपीय संघ के जीडीपीआर जैसे अंतरराष्ट्रीय गोपनीयता मानकों के अनुरूप नहीं है, जो "प्राइवेसी बाय डिफॉल्ट" की अवधारणा को बढ़ावा देते हैं।
ये खास तौर पर उन लोगों के लिए हैं जो आराम से सुनना चाहते हैं, लेकिन साथ ही अपने आस-पास क्या हो रहा है, इस पर भी ध्यान बनाए रखना चाहते हैं।
RE-NEET से पहले सरकार ने Telegram पर कुछ समय के लिए रोक लगा दी है।
उच्चतम न्यायालय ने साइबर अपराधियों को समाज का परजीवी बताते हुए कहा है कि उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई जरूरी है। चीफ जस्टिस सूर्यकांत की अध्यक्षता वाली वेकेशन बेंच ने साइबर अपराध के एक आरोपित की याचिका पर सुनवाई के दौरान ये टिप्पणी की।
ज़्यादातर लोगों को लगता है कि ChatGPT सिर्फ़ सवालों के जवाब देता है, लेकिन सच तो यह है कि यह और भी बहुत कुछ करता है।
यूनिफाइड पेमेंट्स इंटरफेस (यूपीआई) के जरिये लेन-देन मई महीने में रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया। गर्मियों में यात्रा और इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के प्रभाव से इस दौरान कुल लेन-देन मूल्य 29.90 लाख करोड़ रुपये के स्तर पर पहुंच गया, जबकि संख्या 23.2 अरब रही।
बिरला प्रौद्योगिकी संस्थान मेसरा के प्रबंधन अध्ययन विभाग की ओर से सोमवार को आयोजित पांच दिवसीय अल्पकालिक प्रशिक्षण कार्यक्रम (एसटीटीपी 2026) अनुसंधान पद्धति और बहुविविध विश्लेषण की उन्नत तकनीक का पहला दिन संपन्न हुआ।
अब इस नई साझेदारी के जरिए इन सेवाओं को और अधिक सरल, तेज और प्रभावी बनाया जाएगा।
रेलवे अधिकारियों के अनुसार इस नई व्यवस्था से पूरे रूट की लाइन क्षमता में उल्लेखनीय वृद्धि होने की उम्मीद है। रेलवे की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार, नव स्थापित ऑटोमेटिक ब्लॉक सिग्नलिंग सेक्शन में कुल पांच स्टेशन शामिल किए गए हैं।
साइबर ठगी के मामलों में जांच के दौरान फ्रीज या लियन किए गए बैंक खातों से परेशान आमजन को अब राहत मिलने जा रही है। भारतीय साइबर अपराध समन्वय केंद्र (I4C) द्वारा विकसित जीआरएम (ग्रिवेंस रिड्रेसल मैनेजमेंट) मॉड्यूल अब खाताधारकों के लिए पारदर्शी और प्रभावी समाधान बनकर सामने आया है।
24 डिग्री सेल्सियस पर, आपका एसी ठीक से काम करता है। कमरा ठंडा रहता है और बिजली की बर्बादी भी नहीं होती।
संचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने यह एक कार्यक्रम में रिमाेट के माध्यम से इसके देशव्यापी परीक्षण काे सफलतापूर्वक संपन्न किया.
पुलिस के अनुसार, ठग उन लोगों को निशाना बनाते थे जो ऑनलाइन सामान मंगाते समय ‘कैश ऑन डिलीवरी’ विकल्प चुनते थे। जालसाज पहले किसी तरह यह जानकारी हासिल कर लेते थे कि किस व्यक्ति ने कौन-सा सामान ऑर्डर किया है। इसके बाद वे खुद को डिलीवरी एजेंट बताकर खरीदार को फोन करते थे।
इसमें 5,000mAh की रिचार्जेबल बैटरी और USB-C चार्जिंग की सुविधा भी है.
दूरसंचार विभाग के अधीन दूरसंचार विकास केंद्र (सी-डॉट) ने देश में साइबर सुरक्षा जागरूकता को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल की है। इसके तहत सी-डॉट ने 'जम्प्स ऑटोमेशन एलएलपी' के साथ एक समझौता किया है
ईरान में करीब 48 दिनों तक चले इंटरनेट प्रतिबंधों के बाद आंशिक राहत मिली है। देश में अब गूगल सर्च सेवा बहाल कर दी गई है, जिससे आम नागरिक फिक्स्ड लाइन और मोबाइल इंटरनेट के जरिए सर्च इंजन का उपयोग कर पा रहे हैं। हालांकि, इंटरनेट कनेक्टिविटी अब भी पूरी तरह स्थिर नहीं हो सकी है और कई जगहों पर उतार-चढ़ाव की स्थिति बनी हुई है।
अब आप अपना मोबाइल नंबर और पता सीधे अपने फोन से अपडेट कर सकते हैं.
नासा ने अंतरिक्ष यान की लैंडिंग का वीडियो शेयर कर एक्स पर लिखा, "रीड, विक्टर, क्रिस्टीना और जेरेमी, आपका घर में स्वागत है! आर्टेमिस II एस्ट्रोनॉट्स 11 अप्रैल को रात 8:07 बजे (अमेरिकी समय के अनुसार) उतर गए हैं, जिससे उनका ऐतिहासिक 10 दिनों का मिशन खत्म हो गया है।"
आधुनिक तकनीकों की समझ छात्रों के भविष्य के लिए आवश्यक है। इसी उद्देश्य के तहत चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय में कृत्रिम बुद्धिमत्ता पर आधारित प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने वस्त्र एवं परिधान क्षेत्र में एआई के उपयोग को प्रस्तुत किया।


.jpeg)
















































