भारतीय शतरंज संघ (AICF) एवं झारखंड शतरंज संघ (SKDCA) के संयुक्त तत्वावधान में दिसम्बर 2026 में प्रस्तावित यह चैम्पियनशिप स्मृति शेष पद्म दिशोम गुरु शिबू सोरेन की जयंती को समर्पित है।
मामले की अगली सुनवाई अब 1 अक्टूबर को होगी। प्रार्थी की ओर से वरीय अधिवक्ता राजीव सिन्हा ने अदालत में पक्ष रखा।
सावन माह की अंतिम सोमवारी पर जमशेदपुर में आस्था और भक्ति का अद्भुत रंग देखने को मिला।
राज्य में 28 अगस्त तक अलग-अलग जिलों में भारी बारिश होने का पूर्वानुमान जताया गया है।
भीड़ को देखते हुए जिला प्रशासन और पुलिस ने सुरक्षा तथा भीड़ प्रबंधन के व्यापक इंतजाम किए हैं।
दुमका। जिले के रामगढ़ थाना क्षेत्र में छेड़खानी के आरोप को लेकर तनाव का मामला सामने आया है। आरोप है कि ग्रामीणों ने दो युवकों को पकड़कर मांझी थान परिसर में रस्सी से बांध दिया और मामले में पंचायती बुलाने की मांग की। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया।
बताया जा रहा है कि ट्रेलर में बड़ी मात्रा में कोयला लदा था। वाहन के खराब होने के बाद चालक उसे मौके पर छोड़कर चला गया या वहां से निकलने की कोशिश की। इसी दौरान ग्रामीणों की नजर वाहन पर पड़ी। संदेह होने पर लोगों ने इसकी जांच की और अवैध कोयला परिवहन की आशंका जताते हुए वाहन को रोक लिया।
रांची। राजधानी रांची में लंबे समय से रोड टैक्स जमा नहीं करने वाले व्यावसायिक और भारी वाहनों के खिलाफ परिवहन विभाग ने कार्रवाई तेज कर दी है। विभाग की ओर से ऐसे 191 से अधिक वाहनों को चिन्हित किया गया है, जिन पर वर्षों से मोटर वाहन कर यानी रोड टैक्स बकाया है। इनमें कई वाहन ऐसे हैं, जिनका टैक्स करीब 13 वर्षों से जमा नहीं किया गया है।
स्थानीय लोगों के अनुसार, शनिवार दोपहर अचानक जमीन के भीतर से तेज आवाज सुनाई दी। इसके बाद देखते ही देखते जमीन के एक हिस्से में धंसान शुरू हो गया। कई मकानों की दीवारों और आंगन में दरारें पड़ गईं। कुछ घरों को इतना नुकसान पहुंचा कि वहां रहना लोगों के लिए असुरक्षित हो गया।
पुलिस प्रशासन ने क्यू मैनेजमेंट और ट्रैफिक व्यवस्था पर विशेष ध्यान दिया। सभी ओपी और यातायात ओपी की निगरानी के लिए डीएसपी रैंक के अधिकारियों को जिम्मेदारी दी गई। अधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में लगातार निगरानी रखने और किसी भी तरह की अव्यवस्था उत्पन्न होने पर तत्काल कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं।
बैठक के दौरान एसएसपी ने कहा कि पिछले कुछ महीनों में रांची में अलग-अलग विधि-व्यवस्था से जुड़े कई मामले सामने आए। इन घटनाओं के कारण पुलिस का ध्यान रूटीन पुलिसिंग से कुछ हद तक प्रभावित हुआ। अब पुलिस को अपराध नियंत्रण के साथ-साथ अपनी नियमित पुलिसिंग को और मजबूत करने पर विशेष फोकस करना होगा।
यह कार्रवाई सीआईडी कांड संख्या 16/2026 के तहत चल रही जांच का हिस्सा बताई जा रही है। जांच एजेंसी अब परीक्षा से जुड़े संभावित नेटवर्क, अभ्यर्थियों और कोचिंग संस्थानों के बीच संपर्क तथा परीक्षा प्रक्रिया से संबंधित गतिविधियों की भी पड़ताल कर रही है।
घटना की जानकारी मिलने पर तुपुदाना पुलिस मौके पर पहुंची। स्थानीय लोगों और गोताखोरों की मदद से काफी देर तक युवक को खोजने का प्रयास किया गया, लेकिन सफलता नहीं मिली। घटनास्थल से युवक की मोटरसाइकिल, चाबी और चप्पल भी बरामद की गई थी।
जेपीएससी-जेएसएससी में पारदर्शी, निष्पक्ष और भ्रष्टाचार मुक्त भर्ती व्यवस्था की मांग को लेकर चल रहे अभियान के दूसरे चरण की शुरुआत 24 अगस्त 2026 से शुरू होगी। यह जानकारी आंदोलनकारी छात्र नेता देवेन्द्र नाथ महतो ने रविवार को जारी प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से दी। उन्होंने जारी विज्ञप्ति में कहा कि भर्ती व्यवस्था सुधार यात्रा रामगढ़ जिले के नेमरा स्थित लुकैया टांड़ से शुरू की जाएगी।
घटना की सूचना मिलते ही टंडवा थाना प्रभारी पप्पू शर्मा पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और जांच शुरू कर दी। पुलिस ने घटनास्थल से कई खोखे और एक पर्चा बरामद किया है। थाना प्रभारी ने बताया कि अपराधियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है।
झारखंड के प्रमुख और प्राकृतिक सौंदर्य से भरपूर पर्यटन स्थलों में शुमार पेरवाघाघ और पाण्डुपुडिंग जलप्रपात तक पहुंचने वाली जर्जर सड़कें पर्यटन विकास की राह में बड़ी बाधा बन गई हैं। तोरपा और तपकारा से इन जलप्रपातों की ओर जाने वाले मार्गों की खराब स्थिति के कारण पर्यटकों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
झारखंड के राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार को शनिवार को रांची स्थित लोक भवन में प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय की केंद्र प्रभारी ब्रह्माकुमारी निर्मला बहन ने रक्षा सूत्र बांधा। इस अवसर पर ब्रह्माकुमारी निर्मला बहन ने राज्यपाल को रक्षाबंधन पर्व की शुभकामनाएं दीं और उनके स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की मंगलकामना की।
हजारीबाग जिला के गिद्दी थाना पुलिस और राहुल दुबे गुर्गे के बीच शनिवार की अहले सुबह मुठभेड़ हुई। इस दौरान पुलिस के जवाबी कार्रवाई में दो अपराधियों को पैर में गोली लगी, जिसके बाद पुलिस ने दोनों घायल अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि एक भागने में सफल रहा। घटना शनिवार के 3: 50 बजे सुबह की है।
रक्षाबंधन के अवसर पर भारतीय डाक विभाग के सिंहभूम डाक प्रमंडल ने बच्चों को देश के जवानों और राष्ट्रीय नेतृत्व से जोड़ने के उद्देश्य से विशेष पहल शुरू की है। ‘राखी बनाओ और भेजो’ अभियान के तहत शहर के विभिन्न स्कूलों में राखी मेकिंग प्रतियोगिता आयोजित की गई, जिसमें बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया।
झारखंड में रामगढ़ जिले के बरकाकाना ओपी क्षेत्र के हेहल स्थित सीमेंट एंड इस्पात पावर प्लांट में शुक्रवार की देर रात जोरदार ब्लास्ट हो गया। इस हादसे में तीन इंजीनियर की मौत हो गई, जबकि एक इंजीनियर गंभीर रूप से घायल है। घटना के बाद फैक्टरी परिसर में अफरा-तफरी मच गई।
चयनित अभ्यर्थियों की ओर से वरिष्ठ अधिवक्ता इंद्रजीत सिन्हा और अधिवक्ता अमृतांश वत्स ने याचिका दाखिल की है।
बताया जा रहा है कि कर्मचारी के अचानक लापता होने की सूचना मिलने के बाद परिजनों और संबंधित लोगों ने पुलिस को जानकारी दी। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने स्थानीय स्तर पर तलाश शुरू की और बाद में NDRF की मदद ली गई। इसके बाद एनडीआरएफ की टीम आवश्यक उपकरणों के साथ मौके पर पहुंची और संभावित स्थानों पर अभियान चलाया।
इस फैसले का सबसे बड़ा असर उन अभ्यर्थियों पर पड़ा, जिन्होंने परीक्षा पास करने के बाद नियुक्ति हासिल कर ली थी। कई अभ्यर्थी प्रशिक्षण पूरा कर रहे थे या सरकारी सेवा में योगदान दे चुके थे। परीक्षा रद्द होने के साथ ही उनकी नियुक्तियों पर भी संकट खड़ा हो गया था।
उच्च न्यायालय के न्यायाधीश दीपक रौशन ने सौरभ सिंह बनाम राज्य सरकार के मामले की सुनवाई के बाद पत्रांक-06/लो०से०आ०-01-07/2026 का-545 रांची, दिनांक 18-8-2026 से राज्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी की नियुक्ति को रद्द करने के आदेश पर रोक लगा दी है। साथ ही कार्मिक विभाग की ओर से जारी इस अधिसूचना से प्रभावित
झारखंड कर्मचारी चयन आयोग की ओर से आयोजित झारखंड स्नातक योग्यताधारी संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा-2023 यानी (जेएसएससी-सीजीएल) में कदाचार और अनियमितता के मामले में सीआईडी ने जांच तेज कर दी है। इसके लिए विशेष जांच टीम एसआईटी का गठन किया गया है।
फिलहाल इस कथित फर्जी FD मामले में चार्जशीट सामने आने के बाद रांची के बैंकिंग और वित्तीय क्षेत्र में भी चर्चा तेज हो गई है। जांच आगे बढ़ने के साथ यह साफ हो सकता है कि कथित ₹9 करोड़ के फर्जीवाड़े के पीछे कितने लोग शामिल थे और इस पूरे नेटवर्क ने किस तरह काम किया।
इस राजनीतिक टकराव के बीच 19 अगस्त 2026 को झारखंड BJP के प्रमुख नेताओं ने नई दिल्ली में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की। रिपोर्ट के मुताबिक बैठक में झारखंड की मौजूदा राजनीतिक परिस्थितियों के साथ-साथ MMDR विधेयक को लेकर JMM के प्रस्तावित आंदोलन पर चर्चा हुई और आगे की रणनीति पर मंथन किया गया।
संघ का कहना है कि शिक्षा परियोजना के विभिन्न कार्यक्रमों और योजनाओं को धरातल पर लागू करने में अनुबंध कर्मियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही है। इसके बावजूद लंबे समय से सेवा शर्तों, मानदेय और अन्य सुविधाओं से संबंधित कई मांगों का समाधान नहीं हो पाया है। इससे कर्मियों में असंतोष बढ़ता जा रहा है।
आर्थिक संकट से जूझ रहे हैवी इंजीनियरिंग कॉरपोरेशन लिमिटेड (एचईसी) की स्थिति सुधारने के उद्देश्य से केंद्रीय संसदीय कमेटी की छह सदस्यीय टीम बुधवार को रांची पहुंची। टीम का नेतृत्व सांसद तिरुचि शिवा कर रहे हैं।। इसमें चार सांसदों के अलावा एचईसी के निदेशक-अध्यक्ष और भेल के ज्वाइंट सेक्रेटरी शामिल हैं। टीम फिलहाल रांची के एक होटल में ठहरी हुई है।
भाजपा रांची महानगर अध्यक्ष वरुण साहू के नेतृत्व में सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने पारंपरिक वाद्ययंत्रों, ढोल-नगाड़ों एवं पुष्पमालाओं के साथ उनका गर्मजोशी से स्वागत एवं अभिनंदन किया। कार्यकर्ताओं ने भारत माता की जय और भारतीय जनता पार्टी जिंदाबाद के नारों के साथ अपने नेता का स्वागत किया।
जेपीएससी-जेएसएससी अभ्यर्थी न्याय मंच की ओर से छात्रों ने जेपीएससी-जेएसएससी सीजीएल सहित अन्य प्रतियोगिता परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं के खिलाफ चलाए गए आंदोलन के बाद बुधवार को जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम से अल्बर्ट एक्का चौक तक आभार यात्रा निकाली गई।
जेपीएससी-जेएसएससी प्रतियोगी परीक्षाओं में कथित अनियमितता और भ्रष्टाचार के खिलाफ जेपीएससी-जेएसएससी रिफॉर्म मंच की ओर से जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम में 25 जुलाई 2026 से चल रहे छात्र आंदोलन बुधवार को 26 वें दिन फिलहाल 60 दिनों के लिए स्थगित कर दिया गया।
झारखंड उच्च न्यायालय ने बोकारो कोषागार के पुलिस विभाग के वेतन मद से कथित तौर पर 3.15 करोड़ रुपये की निकासी के मामले में आरोपित अन्नू पांडेय को अग्रिम जमानत देने से इनकार कर दिया है। अदालत ने अन्नू पांडेय की अग्रिम जमानत याचिका खारिज कर दी। यह मामला सीआईडी केस नंबर 06/2026 से संबंधित है।
लगातार बारिश और आसपास के जलाशयों से पानी छोड़े जाने के कारण जमशेदपुर में स्वर्णरेखा और खरकई नदियों के जलस्तर पर प्रशासन की निगरानी लगातार जारी है। बुधवार की शाम चार बजे चांडिल कॉम्प्लेक्स के मुख्य अभियंता कार्यालय स्थित बाढ़ नियंत्रण कक्ष से जारी दैनिक रिपोर्ट में दोनों नदियों की स्थिति को लेकर महत्वपूर्ण जानकारी सामने आई है।
यह रुझान दर्शाता है कि दीर्घकालीन वित्तीय सुरक्षा के साधन के रूप में जीवन बीमा पर ग्राहकों का भरोसा बढ़ रहा है।
इस मामले में पहले गिरफ्तार किए गए तीन आरोपियों को पूछताछ के लिए पांच दिनों की पुलिस रिमांड पर लिया गया है.
सरकार के फैसले का कुल 45 प्रतियोगी परीक्षाओं और उनके परिणामों पर सीधा असर पड़ेगा।
दूसरे शब्दों में कहा जाए तो विपक्षी पार्टियां आंदोलन को हाईजैक कर लेती हैं। ऐसे में बेचारे छात्र भी मुद्दे से भटक कर इन विपक्षी दलों की चाल में फंस कर रह जाते हैं।
दूसरे शब्दों में कहा जाए तो विपक्षी पार्टियां आंदोलन को हाईजैक कर लेती हैं। ऐसे में बेचारे छात्र भी मुद्दे से भटक कर इन विपक्षी दलों की चाल में फंस कर रह जाते हैं।
याचिकाकर्ताओं की ओर से अदालत में यह भी कहा गया कि उन्होंने शपथपत्र के माध्यम से स्पष्ट किया है कि कथित हैकिंग की घटना से उनका कोई संबंध नहीं है। उनका कहना है कि यदि परीक्षा प्रणाली में तकनीकी सेंधमारी हुई थी, तो पहले उसकी स्वतंत्र और निष्पक्ष जांच होनी चाहिए थी।














































