ट्रेड फेयर में लोगों को पसंद आ रहा ईरान का चॉकलेट और आफगानिस्तान का ड्राई फ्रुट्स
रांची,
झारखंड चेंबर और जीएस मार्केटिंग एसोसियेट्स के
संयुक्त तत्वावधान में मोहराबादी मैदान में आयोजित 17 वें इंडिया इंटरनेशनल
मेगा ट्रेड फेयर में लगातार लोगों के आने का क्रम जारी है। बुधवार को भी
लोग खरीदारी करने के लिए ट्रेड फेयर पहुंचे। हर स्टॉल में खरीदारों की भीड़
दिख रही है। ट्रेड फेयर में पहली बार इलास्टिक फीटेड बेडशीट लाया गया है।
यह बेडशीट हर साइज में उपलब्ध है। इसकी खासियत है कि यह बड़े ही आसानी से
किसी से गद्दे में फीट हो जाते हैं। इसे लगाना और खोलना बड़ा आसान है। इसकी
कीमत 01 हजार रूपये है। वहीं, ईरान का चॉकलेट भी लोगों को खुब पंसद आ रहा
है।
यहां अलग अलग वैराइटी के चॉकलेट उपलब्ध है। यह चॉकलेट 200 से
1600 रूपये तक में बिक रहे हैं। यहां शुद्ध घी, शहद और नट्स से बनी कई
वैराइटी की मिठाइयां भी मिल रही हैं।
ट्रेड फेयर में मात्र 500 में पांच साड़ियां
ट्रेड
फेयर में बंगाल का मशहूर संदेश मिठाई भी लोगों को भा रहा है। यहां संदेश
मिठाइयों के 15 से अधिक वैराइटी है। यह मिठाई 20 रूपये प्रति पीस के हिसाब
से मिल रहा है।
ट्रेड फेयर में मात्र 500 में पांच साड़ियां बिक
रही हैं। इस स्टॉल पर खासतौर पर महिलाओं की भीड़ अधिक उमड़ रही है। लोग एक
बार में पांच से 10 साड़ियों की खरीदारी करते दिख रहे हैं।
चेंबर
अध्यक्ष आदित्य मल्होत्रा ने कहा कि इस मेगा ट्रेड फेयर के माध्यम से शहर
के व्यवसायिक माहौल को नई ऊर्जा मिल रही है। यहां लगने वाले विविध स्टॉल न
केवल व्यापार को बढ़ावा दे रहे हैं, बल्कि उद्यमियों के बीच नेटवर्किंग और
नए अवसरों का भी सृजन कर रहे हैं। फेयर में आ रहे सकारात्मक रिस्पॉन्स से
यह स्पष्ट है कि लोग ऐसे आयोजनों का बेसब्री से इंतजार करते हैं। आने वाले
दिनों में भी और अधिक आकर्षण जोड़े जाएंगे, ताकि ज्यादा से ज्यादा लोग इस
आयोजन से जुड़ सकें और इसका लाभ उठा सकें।
पेंटिंग प्रतियोगिता में शामिल बच्चे पुरस्कृत
मेगा
ट्रेड फेयर में बच्चों के लिए पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
प्रतियोगिता में 06 से 16 वर्ष के बच्चों ने भाग लिया। प्रतियोगिता का
आयोजन कार्यकारिणी सदस्य आस्था किरण और पूनम आनंद के देखरेख में हुआ।
प्रतियोगिता के विजेताओं को विधायक मथुरा महतो ने पुरस्कृत किया। इस दौरान
मथुरा महतो ने ट्रेड फेयर के विभिन्न स्टॉलों को भ्रमण किया और आयोजन की
सराहना की।
इस अवसर पर चेंबर अध्यक्ष आदित्य मल्होत्रा,
उपाध्यक्ष प्रवीण लोहिया, राम बांगड़, महासचिव रोहित अग्रवाल, उपसचिव नवजोत
अलंग, रोहित पोद्दार, कोषाध्यक्ष अनिल अग्रवाल, शशांक भारद्वाज, पूजा
ढाढा, पूनम आनंद, आस्था किरण, आनंद जालान, किशन अग्रवाल, राजीव चौधरी, आलोक
सिंह सहित अन्य मौजूद थे।














