सुपौल, जिले के छातापुर प्रखंड के प्रसिद्ध दूर्गा मंदिर डहरिया से विश्व शांति एवं पर्यावरण संरक्षण जन-जागरूकता हेतु सुपौल से जनकपुर नेपाल तक निकले साईकिल यात्री भारत एवं नेपाल के विभिन्न गांवों,कस्बो, शहरों में पौधा रोपण कर एवं सांकेतिक डिमोन्सट्रेशन के जरिए पर्यावरण संरक्षण के प्रति लोगों को जागरूक करते हुए बीते मंगलवार देर रात्रि वापस लौट आया। ट्रीमेन रामप्रकाश रवि के अगुवाई में निकले इस साईकिल यात्रा में कृष्ण कुमार,हलधर कुमार, चंदन कुमार शामिल थे।

यात्रा के अनुभव को साझा करते हुए श्री रवि ने बताया कि यात्रा बेहद सुखद एवं सफल रहा । सिमराही में साईकिल यात्रियों का स्वागत पत्रकार प्रमोद कुमार द्वारा किया गया तो लोकहा के बौरहा गांव में पर्यावरणविद् निर्मल झा एवं स्थानीय मुखिया लाल बाबू यादव द्वारा किया गया। वहीं जगत जननी जानकी के दरबार जनकपुर में मधेस प्रदेश विधानसभा के अध्यक्ष राम आशीष यादव, जनकपुर वन प्राविधिक समाज के महासचिव सुरेश शर्मा , सुदीप मंडल,ई विनोद कुमार मंडल एवं स्थानीय समाजसेवियों द्वारा फूल माला एवं शाल प्रदान कर भव्य स्वागत किया गया।

साईकिल यात्रियों के स्वागत के दोरान विधानसभा अध्यक्ष ने भारत और नेपाल के मेत्रीपूर्ण संबंधों की चर्चा करते हुए कहा कि पर्यावरण संरक्षण और विश्व मे शांति स्थापना के लिए दोनों देशों को साथ मिलकर कार्य करने की आवश्यकता है। साईकिल टोली के द्वारा आम लोगों, बच्चों को पेड़ लगाने, पेड़ बचाने,जल, जंगल , जमीन बचाने के लिए प्रेरित किया गया।

सांकेतिक डिमोन्सट्रेशन के जरिए यह बताने का प्रयास किया गया कि जिस प्रकार मुफ्त में मिलने वाला जल खरीद कर पीना पड़ता है उसी प्रकार आज पेड़ नहीं लगाया और बचाया गया तो आने वाले भविष्य में लोगों को जिंदा रहने के लिए आक्सीजन सिलिंडर पीठ पर लेकर चलना पड़ेगा। टोली के वापिस आने पर स्थानीय समाजसेवियों गुंजन भगत,छोटू भगत ,अमोद मंगरैता, मुन्ना ठाकुर, रवि भगत,मो मुन्ना द्वारा स्वागत किया गया।