सर्राफा बाजार में महंगा हुआ सोना, चांदी के भाव में कोई बदलाव नहीं
नई
दिल्ली, घरेलू सर्राफा बाजार में आज शुरुआती कारोबार के
दौरान सोने के भाव में मामूली तेजी का रुख नजर आ रहा है। वहीं चांदी के
भाव में आज कोई बदलाव नहीं हुआ है। सोने की कीमत में आए उछाल के कारण देश
के ज्यादातर सर्राफा बाजार में 24 कैरेट सोना आज 1,48,270 रुपये प्रति 10
ग्राम से लेकर 1,48,420 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा
है। वहीं 22 कैरेट सोना आज 1,35,910 रुपये प्रति 10 ग्राम से लेकर 1,36,060
रुपये प्रति 10 ग्राम के बीच बिक रहा है। चांदी के भाव में कोई बदलाव नहीं
होने के कारण ये चमकीली धातु आज शुरुआती कारोबार कै दौरान दिल्ली सर्राफा
बाजार में सोमवार के भाव पर यानी 2,44,900 रुपये प्रति किलोग्राम के स्तर
पर ही बिक रही है।
दिल्ली में आज 24 कैरेट सोना 1,48,420 प्रति 10
ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है, जबकि 22 कैरेट सोने की कीमत 1,36,060
रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज की गई है। वहीं देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में
24 कैरेट सोना 1,48,270 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोना 1,35,910
रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बिक रहा है। इसी तरह अहमदाबाद में 24
कैरेट सोने की रिटेल कीमत 1,48,320 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोने
की कीमत 1,35,960 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज की गई है।
इन प्रमुख
शहरों के अलावा चेन्नई में 24 कैरेट सोना आज 1,48,270 रुपये प्रति 10 ग्राम
की कीमत पर और 22 कैरेट सोना 1,35,910 रुपये प्रति 10 ग्राम की कीमत पर
बिक रहा है। इसी तरह कोलकाता में 24 कैरेट सोना 1,48,270 रुपये प्रति 10
ग्राम और 22 कैरेट सोना 1,35,910 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार
कर रहा है। भोपाल में 24 कैरेट सोने की कीमत 1,48,320 रुपये प्रति 10 ग्राम
के स्तर पर है, जबकि 22 कैरेट सोना 1,35,960 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर
पर बिक रहा है।
लखनऊ के सर्राफा बाजार में 24 कैरेट सोना आज
1,48,420 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर और 22 कैरेट सोना 1,36,060 रुपये
प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बिक रहा है। पटना में 24 कैरेट सोने की कीमत
1,48,320 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर है, जबकि 22 कैरेट सोना 1,35,960
रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बिक रहा है। जयपुर में 24 कैरेट सोना
1,48,420 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोना 1,36,060 रुपये प्रति 10
ग्राम के स्तर पर बिक रहा है।
देश के अन्य राज्यों की तरह कर्नाटक,
तेलंगाना और ओडिशा के सर्राफा बाजार में भी आज सोने के भाव में तेजी का रुख
बना हुआ नजर आ रहा है। इन तीनों राज्यों की राजधानियों बेंगलुरु, हैदराबाद
और भुवनेश्वर में 24 कैरेट सोना 1,48,270 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर
कारोबार कर रहा है। इसी तरह इन तीनों शहरों के सर्राफा बाजारों में 22
कैरेट सोना 1,35,910 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बिक रहा है।















