स्कॉर्पियो पर लदे विदेशी शराब की खेप जब्त,दो गिरफ्तार
पूर्वी
चंपारण, भोपतपूर थाना अंतर्गत गुप्त सूचना के आधार पर
पुलिस ने नयका टोला स्थित टॉवर के पास एक उजले रंग के स्कॉर्पियो से भारी
मात्रा में विदेशी शराब जब्त किया है।वही दो कारोबारी भी गिरफ्तार किए गए
है ।
जब्त स्कॉर्पियो का रजिस्ट्रेशन नंबर डीएल1 सीपी 3562 बताया
गया है। जिसमें 10 पेटी ऑफिसर च्वाइस , प्रत्येक पेटी में 48 पीस , कुल 480
पीस टेट्रा पैकेट प्रत्येक पीस 180 एमएल का बरामद किया गया है। जब्त शराब
की कुल मात्रा-86.4 लिटर बताई गई है। इस कारवाई में दो अभियुक्त चुटून भगत
उम्र 22 वर्ष पिता विनोद भगत पुरानीडीह और राहुल कुमार उम्र 19 वर्ष पिता
बनारस यादव बझीया खुर्द , दोनों थाना भोपतपूर को गिरफ्तार किया गया है।
थानाध्यक्ष
विकास कुमार ने बताया है कि गिरफ्तार चुटून भगत का आपराधिक इतिहास भी रहा
है। उसके विरुद्ध भोपतपूर थाना कांड संख्या 52/25 उत्पाद , भोपतपूर थाना
कांड संख्या 61/25 उत्पाद ,भोपतपूर थाना कांड संख्या 143/22 पुलिस पर हमला
,भोपतपूर थाना कांड संख्या- 49/23 उत्पाद से जुड़े मामले दर्ज है। इस
सम्बन्ध में प्राथमिकी दर्ज कर अग्रिम करवाई की जा रहीं है।















