रांची (RANCHI): मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से बुधवार को कांके रोड रांची स्थित मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में प्रशासनिक एवं पुलिस सेवा में नव पदस्थापित अधिकारियों ने शिष्टाचार भेंट की. मुख्यमंत्री से मुलाकात करने वाले अधिकारियों में उपायुक्त चतरा रवि आनंद, उपायुक्त रामगढ़ ऋतुराज, उपायुक्त गढ़वा अनन्य मित्तल, उपायुक्त पाकुड़ मेघा भारद्वाज, उपायुक्त गोड्डा श्री लोकेश मिश्रा, आईजी अभियान श्री नरेंद्र कुमार सिंह, पुलिस अधीक्षक रामगढ़ श्री मुकेश कुमार लुनायत एवं पुलिस अधीक्षक गढ़वा श्री आशुतोष शेखर शामिल थे.