रांची में 28 अप्रैल को होगी झारखंड मंत्रिपरिषद की बैठक
रांची, झारखंड मंत्रिपरिषद् की अगली बैठक 28 अप्रैल को आयोजित
की जाएगी। यह बैठक रांची के धुर्वा स्थित प्रोजेक्ट भवन के मंत्रिपरिषद
कक्ष में होगी।
बैठक की अध्यक्षता मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन करेंगे।
इस दौरान राज्य से जुड़े कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर चर्चा होने और उन्हें
मंजूरी मिलने की संभावना जताई जा रही है।
मंत्रिमंडल सचिवालय एवं
निगरानी विभाग (समन्वय) की ओर से बुधवार को जारी प्रेस विज्ञप्ति में बैठक
की तिथि और स्थान की जानकारी दी गई। सरकार की नीतिगत फैसलों और प्रशासनिक
मुद्दों के लिहाज से यह बैठक महत्वपूर्ण मानी जा रही है।














