ग्लोबल मार्केट से कमजोरी के संकेत, एशिया में खरीदारी का रुख
नई
दिल्ली, ग्लोबल मार्केट से आज कमजोरी के संकेत मिल रहे
हैं। यूएई पर ईरान के ताजा हमले और कच्चे तेल की कीमत में आई तेजी की वजह
से ग्लोबल मार्केट का मूड आज बिगड़ा नजर आ रहा है। अमेरिकी बाजार पिछले
सत्र के दौरान कमजोरी के साथ बंद हुए। हालांकि डाउ जॉन्स फ्यूचर्स आज बढ़त
के साथ कारोबार करता हुआ नजर आ रहा है। यूरोपीय बाजार में भी पिछले सत्र के
दौरान बिकवाली होती रही। वहीं, एशियाई बाजार में आज आमतौर पर खरीदारी होती
नजर आ रही है।
अमेरिकी बाजार पिछले सत्र के दौरान रिकॉर्ड ऊंचाई पर
पहुंचने के बाद फिसल गए। डाउ जॉन्स ऊपरी स्तर से 550 अंक की गिरावट के
साथ बंद हुआ। इसी तरह एस एंड पी 500 इंडेक्स ने 0.41 प्रतिशत टूट कर
7,200.75 अंक के स्तर पर पिछले सत्र के कारोबार का अंत किया। इसके अलावा
नैस्डेक 0.20 प्रतिशत लुढ़क कर 25,065.27 अंक के स्तर पर बंद हुआ। वहीं,
डाउ जॉन्स फ्यूचर्स आज फिलहाल 0.14 प्रतिशत की तेजी के साथ 49,011.55 अंक
के स्तर पर कारोबार करता हुआ नजर आ रहा है।
यूरोपीय बाजार में पिछले
सत्र के दौरान लगातार दबाव बना रहा। एफटीएसई इंडेक्स 0.14 प्रतिशत टूट कर
10,363.93 अंक के स्तर पर बंद हुआ। इसी तरह सीएसी इंडेक्स ने 138.72 अंक
यानी 1.74 प्रतिशत की बड़ी गिरावट के साथ 7,976.12 अंक के स्तर पर पिछले
सत्र के कारोबार का अंत किया। इसके अलावा डीएएक्स इंडेक्स 301.11 अंक यानी
1.26 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 23,991.27 अंक के स्तर पर बंद हुआ।
एशियाई
बाजार में आज आमतौर पर खरीदारी होती नजर आ रही है। एशिया के नौ बाजार में
से छह के सूचकांक मजबूती के साथ हरे निशान में कारोबार कर रहे हैं, जबकि दो
सूचकांक गिरावट के साथ लाल निशान में बने हुए हैं। दक्षिण कोरिया के स्टॉक
एक्सचेंज में छुट्टी होने के कारण कोस्पी इंडेक्स में आज कोई बदलाव नहीं
हुआ है। हैंग सेंग इंडेक्स फिलहाल 331.88 अंक यानी 1.27 प्रतिशत की गिरावट
के साथ 25,764 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा है। इसी तरह स्ट्रेट्स टाइम्स
इंडेक्स 0.48 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 4,900.69 अंक के स्तर पर तक गिर
गया है।
दूसरी ओर, गिफ्ट निफ्टी 0.04 प्रतिशत की मामूली बढ़त के साथ
24,053.50 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा है। इसी तरह ताइवान वेटेड
इंडेक्स 0.05 प्रतिशत की तेजी के साथ 40,724.48 अंक के स्तर पर पहुंचा हुआ
है। जकार्ता कंपोजिट इंडेक्स ने आज बड़ी छलांग लगाई है। फिलहाल यह सूचकांक
0.96 प्रतिशत उछल कर 7,038.61 अंक के स्तर पर आ गया है। इसके अलावा निक्केई
इंडेक्स 228.20 अंक यानी 0.38 प्रतिशत की मजबूती के साथ 59,513.12 अंक के
स्तर पर, शंघाई कंपोजिट इंडेक्स 0.11 प्रतिशत की बढ़त के साथ 4,112.16 अंक
के स्तर पर और सेट कंपोजिट इंडेक्स 0.05 प्रतिशत की तेजी के साथ 1,494.45
अंक के स्तर पर कारोबार कर रहे हैं।















