कांग्रेस उम्मीदवार के घर पर फेंका गया पेट्रोल बम
कार्बी
आंगलोंग (असम),कार्बी आंगलोंग जिलांतर्गत बोकाजान
विधानसभा क्षेत्र के कांग्रेस उम्मीदवार के घर पर पेट्रोल बम फेंके जाने का
मामला सामने आया है। हालांकि, किसी के हताहत होने की कोई जानकारी नहीं
मिली है। पेट्रोल बमों में कुछ फटे हैं, कुछ सही-सलामत मिले हैं। पुलिस
मामले की जांच कर रही है।
बोकाजान के कांग्रेस उम्मीदवार रतन
इंग्ती ने मंगलवार को बताया कि बीती रात उनके घर को निशाना बनाते हुए 6
पेट्रोल बम के अलावा जलती हुई कुछ मसाले फेंकी गई है। घटना की जानकारी
मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस की टीम ने मंगलवार की सुबह घटनास्थल से
पेट्रोल बम के अवशेष के अलावा अन्य सामग्री बरामद किया है।
पुलिस
इस संबंध में कांग्रेस उम्मीदवार द्वारा दर्ज कराई गई प्राथमिकी के आधार पर
मामले की जांच कर रही है। कांग्रेस उम्मीदवार ने इस घटना के पीछे भाजपा
समर्थकों का हाथ बताया है। वहीं पुलिस का कहना है कि जांच की जा रही है।
जल्द ही पूरी सच्चाई सामने आएगी।
ज्ञात हो कि बोकाजान (एसटी)
विधानसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार सूर्या रोंगफर ने जीत
हासिल की है। उन्होंने कांग्रेस के उम्मीदवार रतन इंग्ती को 69,851 वोटों
के बड़े अंतर से हराया है।














