सर्राफा बाजार में सोने की कीमत में मामूली गिरावट, चांदी 10 हजार रुपये तक सस्ती हुई
नई
दिल्ली, सर्राफा बाजार में शुरुआती कारोबार के दौरान
सोने के भाव में आज लगातार तीसरे दिन सांकेतिक कमजोरी नजर आ रही है। इसी
तरह चांदी के भाव में आज बड़ी गिरावट दर्ज की गई है। कीमत में आई गिरावट के
कारण देश के ज्यादातर सर्राफा बाजार में 24 कैरेट सोना आज 1,55,270 रुपये
प्रति 10 ग्राम से लेकर 1,55,980 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार
कर रहा है। वहीं 22 कैरेट सोना आज 1,42,330 रुपये प्रति 10 ग्राम से लेकर
1,42,980 रुपये प्रति 10 ग्राम के बीच बिक रहा है। दूसरी ओर, चांदी आज 10
हजार रुपये प्रति किलोग्राम सस्ता हो गया है। इस गिरावट के कारण ये चमकीली
धातु दिल्ली सर्राफा बाजार में आज 2,64,900 रुपये प्रति किलोग्राम के स्तर
पर बिक रही है।
दिल्ली में आज 24 कैरेट सोना 1,55,420 प्रति 10
ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है, जबकि 22 कैरेट सोने की कीमत 1,42,480
रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज की गई है। वहीं देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में
24 कैरेट सोना 1,55,270 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोना 1,42,330
रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बिक रहा है। इसी तरह अहमदाबाद में 24
कैरेट सोने की रिटेल कीमत 1,55,320 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोने
की कीमत 1,42,380 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज की गई है।
इन प्रमुख
शहरों के अलावा चेन्नई में 24 कैरेट सोना आज 1,55,980 रुपये प्रति 10 ग्राम
की कीमत पर और 22 कैरेट सोना 1,42,980 रुपये प्रति 10 ग्राम की कीमत पर
बिक रहा है। इसी तरह कोलकाता में 24 कैरेट सोना 1,55,270 रुपये प्रति 10
ग्राम और 22 कैरेट सोना 1,42,330 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार
कर रहा है। भोपाल में 24 कैरेट सोने की कीमत 1,55,320 रुपये प्रति 10 ग्राम
के स्तर पर है, जबकि 22 कैरेट सोना 1,42,380 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर
पर बिक रहा है।
लखनऊ के सर्राफा बाजार में 24 कैरेट सोना आज
1,55,420 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर और 22 कैरेट सोना 1,42,480 रुपये
प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बिक रहा है। पटना में 24 कैरेट सोने की कीमत
1,55,320 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर है, जबकि 22 कैरेट सोना 1,42,380
रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बिक रहा है। जयपुर में 24 कैरेट सोना
1,55,420 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोना 1,42,480 रुपये प्रति 10
ग्राम के स्तर पर बिक रहा है।
देश के अन्य राज्यों की तरह कर्नाटक,
तेलंगाना और ओडिशा के सर्राफा बाजार में भी आज सोने के भाव में गिरावट का
रुख बना हुआ नजर आ रहा है। इन तीनों राज्यों की राजधानियों बेंगलुरु,
हैदराबाद और भुवनेश्वर में 24 कैरेट सोना 1,55,270 रुपये प्रति 10 ग्राम के
स्तर पर कारोबार कर रहा है। इसी तरह इन तीनों शहरों के सर्राफा बाजारों
में 22 कैरेट सोना 1,42,330 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बिक रहा है।















