सोमनाथ जा रहे श्रद्धालुओं का विधायक स्वागता मान्ना ने किया अभिनंदन
मेदिनीपुर, मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी की पहल पर सोमनाथ मंदिर दर्शन के लिए गुजरात जा रहे श्रद्धालुओं का पूर्व मेदिनीपुर के पांशकुड़ा में भाजपा विधायक स्वागता मान्ना ने अभिनंदन किया। इस दौरान उन्होंने श्रद्धालुओं को अंगवस्त्र पहनाकर सम्मानित किया और उनकी यात्रा मंगलमय होने की शुभकामना दी।
केंद्र सरकार की ओर से सोमनाथ स्वाभिमान के हजार वर्ष पूरे होने के अवसर पर 1100 श्रद्धालुओं को नि:शुल्क सोमनाथ मंदिर दर्शन कराने की पहल की गई है। इसी क्रम में श्रद्धालुओं से भरी बस शनिवार सुबह को मेदिनीपुर जिले के पांशकुड़ा पहुंची।
बस के पांशकुड़ा पहुंचने पर पिंगला विधानसभा क्षेत्र की विधायक तथा भाजपा नेत्री स्वागता मान्ना ने पश्चिम मेदिनीपुर के पिंगला विधानसभा क्षेत्र सहित जिले के विभिन्न इलाकों से आए श्रद्धालुओं का स्वागत किया। उन्होंने श्रद्धालुओं को अंगवस्त्र पहनाया और उनके हाथों में जल तथा फल इत्यादि भी दिए।
इस दौरान श्रद्धालुओं ने विधायक के इस आत्मीय स्वागत के प्रति आभार जताया। विधायक ने सभी श्रद्धालुओं की सुखद और सफल सोमनाथ यात्रा की कामना की।















