जब इलाहाबाद हाईकोर्ट के ऐतिहासिक फैसले ने बदल दी देश की राजनीतिक दिशा
इतिहास के पन्नों में 12 जून : जब इलाहाबाद हाईकोर्ट के ऐतिहासिक फैसले ने बदल दी देश की राजनीतिक दिशा
भारतीय लोकतंत्र के इतिहास में 12 जून 1975 की तारीख एक महत्वपूर्ण और चर्चित घटनाक्रम के रूप में दर्ज है। इसी दिन इलाहाबाद उच्च न्यायालय (इलाहाबाद हाईकोर्ट) ने तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के 1971 के लोकसभा चुनाव को अमान्य घोषित करते हुए एक ऐतिहासिक फैसला सुनाया था, जिसने देश की राजनीति में व्यापक हलचल पैदा कर दी।
यह फैसला समाजवादी नेता राज नारायण की याचिका से जुड़ा था। याचिका में आरोप लगाया गया था कि चुनाव प्रचार के दौरान सरकारी संसाधनों और पद का अनुचित लाभ उठाया गया। लंबी सुनवाई के बाद अदालत ने कुछ चुनावी अनियमितताओं को स्वीकार करते हुए इंदिरा गांधी के निर्वाचन को निरस्त कर दिया।
इस फैसले के बाद देश में राजनीतिक अस्थिरता और टकराव का माहौल बन गया। विपक्ष ने इसे लोकतांत्रिक जवाबदेही की बड़ी जीत बताया, जबकि कांग्रेस समर्थकों ने फैसले के खिलाफ अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त की। मामला आगे उच्चतम न्यायालय तक पहुंचा, जहां अंतरिम राहत मिलने के बावजूद राजनीतिक विवाद थमता नजर नहीं आया।
इतिहासकारों के अनुसार, 12 जून का यह फैसला भारतीय राजनीति के सबसे निर्णायक मोड़ों में से एक साबित हुआ। इसके कुछ ही दिनों बाद देश में तेजी से बदलते राजनीतिक घटनाक्रम देखने को मिले और अंततः जून 1975 में आपातकाल लागू किया गया, जिसे भारतीय लोकतंत्र के सबसे विवादास्पद दौरों में गिना जाता है।
महत्वपूर्ण घटनाचक्र
1206 - कुतुब-उद-दीन ऐबक ने गुलाम वंश की स्थापना की, जिसे दिल्ली सल्तनत के रूप में जाना जाता है।
1849 - लुईस फेक्टिक हैसलेट को गैस मास्क के लिए पेटेंट मिला।
1898 - फिलीपींस एक स्वतंत्र राष्ट्र बना।
1929 - दूसरे विश्व युद्ध के दौरान नाजियों के जुल्म का शिकार बनी यहूदी लड़की एनी फ्रेंक का जन्म। नाजियों की कैद के दौरान लिखी गई एनी की डायरी को बाद में किताब के रूप में छापा गया, जिसे दुनियाभर में खूब मकबूलियत मिली।
1962 - अमेरिका में सान फ्रांसिस्को की खाड़ी में स्थित कड़ी सुरक्षा वाले कारागार एलकटराज से तीन कैदी भाग निकले। इस जेल को सुरक्षा के हिसाब से अकाट्य माना जाता था और यहां सबसे गंभीर अपराधों वाले कैदियों को रखा जाता था।
1964 - अफ्रीका में रंगभेद के खिलाफ आंदोलन की अगुवाई करने वाले अश्वेत नेता नेल्सन मंडेला को सरकार के खिलाफ साजिश का दोषी ठहराते हुए उम्र क़ैद की सजा।
1972 - महात्मा गांधी के जीवन पर आठ खंड का ग्रंथ लिखने वाले डी जी तेंदुलकर का निधन।
1975 - इलाहाबाद उच्च न्यायालय ने तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी को चुनाव में सरकारी मशीनरी के गलत इस्तेमाल का दोषी पाया और उनके निर्वाचन को अमान्य करार दिया।
1987 - ब्रिटिश चुनावों में मार्गरेट थैचर की तीसरी बार ऐतिहासिक विजय।
1990 - भारतीय राष्ट्रीय उपग्रह को लॉन्च किया गया। यह एक परिचालन बुहउद्देशीय संचार और मौसम विज्ञान उपग्रह था।
1990 - रूसी संघ की संसद ने औपचारिक रूप से खुद को संप्रभु घोषित किया, इस दिन को रूस दिवस के रूप में मनाया जाता है।
1994 - दुनिया के सबसे बड़े ट्विनजेट बोइंग 777 ने अपनी पहली उड़ान भरी।
1998 - भारत और पाकिस्तान को परमाणु परीक्षण के कारण जी-8 के देशों द्वारा ऋण नहीं देने का निर्णय।
1999 - पाकिस्तानी रक्षा बजट में लगभग 11 प्रतिशत की वृद्धि, ईस्ट तिमोर के लिए 'मिशन' हेतु संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की स्वीकृति।
2001 - सीमा मुद्दे पर भारत-बांग्लादेश वार्ता शुरू।
2002 - बालश्रम निषेध दिवस की शुरुआत। इस दिवस का मकसद लोगों में बालश्रम को लेकर जागरूकता फैलाना था।
2002 - स्वीडन के साथ मैच ड्रा होने के साथ ही अर्जेन्टीना विश्व कप फ़ुटबाल से बाहर।
2004 - सवन्ना (जार्जिया) में समूह-8 सम्मेलन सम्पन्न। अमेरिकी राष्ट्रपति बुश ने उत्तरी कोरिया के सर्वोच्च नेता किम जांग द्वितीय के साथ सीधी बातचीत का प्रस्ताव ठुकराया।
2007 - कनाडा में होने वाले जीव विज्ञान ओलम्पियाड में चार भारतीयों का चयन।
2007 - आस्ट्रेलियाई स्कूलों में सिक्ख छात्रों को धार्मिक प्रतीक कृपाण रखने की इजाजत मिली।
2008 - दक्षिणी एशियाई फुटबाल महासंघ वर्ष 2009 हेतु छठी सैफ फुटबाल चैम्पियनशिप की मेजबानी सौंपी।
2008 - प्रख्यात फिल्म निदेशक मृणाल सेन को 10वें ओसियाना सिनेफैन फिल्म समारोह में पुरस्कृत किया गया।
2016- साइना नेहवाल ने दूसरी बार ऑस्ट्रेलियाई ओपन खिताब जीता।
2016 - 88 मिलियन डॉलर कमाई के साथ क्रिस्टियानो रोनाल्डो फोर्ब्स की सबसे ऊंची भुगतान वाली एथलीट सूची में प्रथम फुटबॉलर बने।
जन्म
1843 - सर डेविड गिल - स्कॉटिश खगोलशास्त्री।
1915 - सी.के. नागराज राव - कन्नड़ लेखक, नाटककार, मंच कलाकार, निर्देशक, पत्रकार और सामाजिक कार्यकर्ता थे।
1924 - जॉर्ज बुश - पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति।
1932 - ई. श्रीधरन - भारत के प्रसिद्ध सिविल इंजीनियर हैं। कोंकण रेलवे और दिल्ली में मेट्रो रेल का श्रेय इन्हीं को जाता है।
1932 - पद्मिनि - हिन्दी, तमिल और मलयालम चलचित्र अभिनेत्री (मेरा नाम जोकर) (जिस देश में गंगा बहती है)
जयश्री तल्पड़े, मराठी अभिनेत्री (शर्मीली)।
1935 - श्यामा - भारतीय सिनेमा की प्रसिद्ध अभिनेत्रियों में से एक थीं।
1947 - बंडारू दत्तात्रेय - भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ राजनीतिज्ञों में से एक हैं।
1949 - सुरुज बाई खांडे - छत्तीसगढ़ की प्रसिद्ध भरतरी गायिका थीं।
1957 - गीतांजलि श्री - हिन्दी की जानी मानी कथाकार और उपन्यासकार हैं।
1957 - नरेन्द्र सिंह तोमर - भारतीय जनता पार्टी के प्रसिद्ध राजनीतिज्ञ।
1979 - रितेश बत्रा - फिल्म निर्देशक।
निधन
1972 - श्री डी.जी. तेंदुलकर, महात्मा गांधी की जीवनी के लेखक।
1976 - गोपीनाथ कविराज, संस्कृत के विद्वान् और महान् दार्शनिक।
1981 - पी. बी. गजेन्द्रगडकर - भारत के भूतपूर्व सातवें मुख्य न्यायाधीश थे।
1986 - अमिय चक्रवर्ती - बंगाली भाषा के विख्यात साहित्यकार थे।
1989 - निलोफर (राजकुमारी) - तुर्की के ओट्टोमन राजसी वंश की आखिरी शहजादी थीं।
1999 - जलगम वेन्गला राव - भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के नेता, जो आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री रहे।
2017 - सी. नारायण रेड्डी - ज्ञानपीठ पुरस्कार से सम्मानित तेलुगु भाषा के प्रख्यात कवि थे।
2000 - पुरुषोत्तम लक्ष्मण देशपांडे - लोकप्रिय मराठी लेखक, नाटककार, हास्यकार, अभिनेता, कथाकार व पटकथाकार, फिल्म निर्देशक, संगीतकार एवं गायक थे।
महत्वपूर्ण अवसर
-विश्व बालश्रम निषेध दिवस।














