आपसी विवाद में फायरिंग, एक गंभीर
रांची, रांची के नामकुम थाना क्षेत्र के मौलाना आजाद कॉलोनी में आपसी विवाद के बाद बुधवार रात फायरिंग की घटना को अंजाम दिया गया है। इस फायरिंग में शमशेर नाम के युवक को दो गोलियां लगी हैं। वारदात नामकुम थाना क्षेत्र के मौलाना आजाद कॉलोनी गेट के बगल में स्थित पप्पू होटल के पास की है।
फायरिंग की सूचना मिलते ही नामकुम पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची, स्थानीय लोगों से मिली सूचना के आधार पर गोली चलाने वाले की पहचान कर ली गई है। नामकुम थाना प्रभारी रामनरायण सिंह ने बताया कि अपराधी की पहचान कर ली गई है। उसकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। अब तक की जांच में मामला पुराने विवाद में हुई फायरिंग का प्रतीत हो रहा है।














