केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह 19 मई को जगदलपुर में मध्य क्षेत्रीय परिषद की बैठक की अध्यक्षता करेंगे
रांची (RANCHI): केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह 19 मई को बस्तर दौरे पर रहेंगे. वे संभाग मुख्यालय जगदलपुर में मध्य क्षेत्रीय परिषद की बैठक की अध्यक्षता करेंगे.
उच्च-स्तरीय बैठक में वरिष्ठ मंत्री भी होंगे शामिल
गृहमंत्री अमित शाह 18 मई की रात सीधे जगदलपुर पहुंचेंगे और वहीं रात्रि विश्राम करेंगे. इसके बाद दूसरे दिन यानी 19 मई को मध्य क्षेत्रीय परिषद की बैठक लेंगे और उसके बाद शाम को दिल्ली लौट जाएंगे इस उच्च-स्तरीय बैठक में मध्य क्षेत्रीय परिषद के सदस्य राज्यों छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के मुख्यमंत्री और वरिष्ठ मंत्री शामिल होंगे. बैठक में चार राज्यों छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के बीच सामाजिक-आर्थिक विकास, बुनियादी ढांचे, सुरक्षा और अंतर-राज्यीय मुद्दों पर चर्चा होगी.
बैठक को लेकर तैयारियां शुरू हो गई हैं. मुख्य सचिव विकास शील ने सभी विभागों से पिछली बैठक के मिनिट्स के आधार पर छत्तीसगढ़ में किए गए कार्यों और लंबित मुद्दों की रिपोर्ट मांगी है. जानकारी के अनुसार कि बस्तर में नक्सलवाद के खात्मे के बाद यह पहली बड़ी उच्चस्तरीय बैठक होगी.















