पशु चिकित्सक का शव बरामद, जांच में जुटी पुलिस
चतरा, जिले के तपेज स्थित तुडाग गांव से शनिवार को पुलिस ने
एक व्यक्ति का शव संदेहास्पद स्थिति में बरामद किया है।
शव की
शिनाख्त पशु चिकित्सक योगेंद्र यादव के रूप में की गई है।स्थानीय ग्रामीणों
ने इस घटना को हत्या बताते हुए साजिश की आशंका जताई है। योगेंद्र यादव
गांधारिया (बहराकोचा) क्षेत्र निवासी हैं। शव मिलने की खबर फैलते ही गांव
में भीड़ जुट गई।
घटना की सूचना मिलते ही जिला परिषद सदस्य
चंद्रदेव गोप, देवरिया मुखिया सहित कई जनप्रतिनिधि मौके पर पहुंचे। वहीं
एसडीपीओ संदीप सुमन पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की जांच में
जुट गए हैं। पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ शुरू कर दी है। फिलहाल
मामले की जांच पड़ताल की जा रही है।














