आरपीएफ ने रांची रेलवे स्टेशन पर शराब की 18 बोतलों के साथ आरोपी को किया गिरफ्तार
रांची, रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) ने रांची रेलवे स्टेशन पर
विशेष अभियान चलाते हुए एक आरोपित को अवैध शराब के साथ गिरफ्तार किया है।
यह कार्रवाई रेलवे सुरक्षा बल द्वारा चलाए जा रहे ‘ऑपरेशन सतर्क’ के तहत की
गई।
आरपीएफ के उप निरीक्षक सूरज पांडेय ने शनिवार को बताया कि
रांची के कमांडेंट पवन कुमार के निर्देश पर यह अभियान चलाया जा रहा था। इस
दौरान आरपीएफ पोस्ट रांची और फ्लाइंग टीम द्वारा स्टेशन पर संदिग्ध वस्तुओं
के खिलाफ सघन चेकिंग की जा रही थी।
चेकिंग के दौरान ट्रेन संख्या
18624 (हटिया - इस्लामपुर एक्सप्रेस) के कोच ए-1, सीट संख्या 31 पर एक
संदिग्ध व्यक्ति काले रंग के ट्रॉली बैग और पिट्ठू बैग के साथ देखा गया।
संदेह होने पर उसे रोककर पूछताछ की गई, जिसमें उसने अपना नाम राजेंद्र सिंह
और निवासी पटना (बिहार) बताया।
तलाशी लेने पर उसके पास से कुल 18
बोतल शराब बरामद हुई, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 14 हजार रुपये बताई गई है।
पूछताछ में आरोपित ने स्वीकार किया कि उसने यह शराब रांची के रातू क्षेत्र
से खरीदी थी और ट्रेन से बिहार ले जाकर अधिक कीमत पर बेचने की योजना बनाई
थी।
आरपीएफ ने आरोपित को तत्काल हिरासत में लेकर जब्ती की कार्रवाई
की और बाद में उसे तथा बरामद सामान को आगे की कार्रवाई के लिए आबकारी विभाग
को सौंप दिया।














