पॉलिसीबाजार ने अमिताभ बच्चन को बनाया ब्रांड एंबेसडर, चलाएंगे बीमा जागरूकता अभियान
नई
दिल्ली, ऑनलाइन बीमा प्लेटफॉर्म 'पॉलिसीबाजार' ने दिग्गज
अभिनेता अमिताभ बच्चन को अपना ब्रांड एंबेसडर नियुक्त करने की घोषणा की।
इसके साथ ही कंपनी ने स्वास्थ्य और ‘टर्म’ बीमा के प्रति जागरूकता बढ़ाने
के लिए एक अभियान की भी शुरुआत की है।
बीमा मंच 'पॉलिसीबाजार' देश
का सबसे बड़ा ऑनलाइन बीमा एग्रीगेटर है, जिसकी स्थापना 2008 में हुई थी। यह
एक डिजिटल प्लेटफॉर्म है, जो उपयोगकर्ताओं को प्रमुख बीमा कंपनियों की
स्वास्थ्य, टर्म, मोटर (गाड़ी) और यात्रा बीमा पॉलिसियों की तुलना करने
और सीधे ऑनलाइन खरीदने की सुविधा देता है।













