उन्होंने बताया कि इस आधुनिक उप-डाकघर का आज शाम 05 बजे वर्चुअल माध्यम से इस अत्याधुनिक उप डाकघर का लोकार्पण किया जाएगा। कार्यक्रम में केन्द्रीय संचार राज्यमंत्री चन्द्र शेखर और डाक विभाग के सचिव सुब्रत भी वर्चुअली जुड़ेंगे। इस अवसर पर सांची में आयोजित कार्यक्रम में स्थानीय विधायक डॉ. प्रभुराम चौधरी, नगर परिषद अध्यक्ष
मध्य प्रदेश में आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत अस्पतालों में निर्धारित प्रावधानों एवं दिशा-निर्देशों के पालन की जांच के लिए रविवार को मुख्य कार्यपालन अधिकारी, आयुष्मान भारत अरविंद शाह एवं विभागीय टीम द्वारा भोपाल के तीन अस्पतालों का औचक निरीक्षण किया गया।
मध्य प्रदेश की राजधानी भाेपाल के बागसेवनिया थाना क्षेत्र के विद्यानगर स्थित दीपशिखा हॉस्पिटल में शुक्रवार रात इमरजेंसी वार्ड में अचानक आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। आग ग्राउंड फ्लोर पर लगी, जबकि धुआं अस्पताल के ऊपरी हिस्सों तक फैल गया। सूचना मिलते ही बागसेवनिया पुलिस मौके पर पहुंची और फायर ब्रिगेड को सूचना दी।
जस्टिस सप्रे सोमवार को मध्य प्रदेश के रीवा प्रवास के दौरान कलेक्टर कार्यालय में सुप्रीम कोर्ट ऑन रोड सेफ्टी कमेटी की बैठक को संबोधित कर रहे थे। बैठक में उन्होंने सड़क हादसों के कारणों की समीक्षा करते हुए कहा कि रीवा जिले में सड़क दुर्घटनाओं की संख्या अधिक है। उन्होंने कहा कि सड़क दुर्घटनाओं को रोकने के लिए सभी अधिकारी संवेदनशीलता और जिम्मेदारी से कार्य करें।
भोपाल संभागायुक्त कर्मवीर शर्मा ने निर्देश दिए हैं कि संभाग के सभी ज़िलों में खनिज के अवैध उत्खनन, परिवहन एवं भंडारण पर सख्त कार्रवाई करें, ऐसे प्रकरणों में नियमानुसार जुर्माने, जब्ती एवं उपयोग में लाए गए वाहन आदि को राजसात करने की कार्रवाई की जाए। सभी जिलों में बनाए गए चैक पॉइंट्स सक्रिय रहें और निरंतर कार्रवाई हो, कार्य में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
पुलिस मुख्यालय द्वारा बुधवार को जानकारी दी गई कि मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव इस अवसर पर दो सर्वोत्तम जीवन रक्षा पदक प्रदान करेंगे। साथ ही पुलिस अधिकारियों-कर्मचारियों को राष्ट्रपति के 9 विशिष्ट सेवा पदक व 33 सराहनीय सेवा पदक देकर सम्मानित करेंगे। इनके अलावा होमगार्ड के अधिकारियों-कर्मचारियों को राष्ट्रपति के सराहनीय सेवा के लिए तीन पदक भी मुख्यमंत्री द्वारा दिए जाएंगे।
मध्य प्रदेश के बालाघाट जिले के आदिवासी इलाकों में रहस्यमयी बीमारी के चलते 26 जून से अब तक आठ बच्चों की मौत हो चुकी है। इनमें से एक बच्चे की मौत मंगलवार की रात ही हुई है। जबलपुर मेडिकल कॉलेज और बालाघाट के डॉक्टरों की टीम ने प्रभावित इलाकों का दौरा किया, लेकिन मौतों की असली वजह का अब तक पता नहीं चल पाया है।
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने शुक्रवार की रात उज्जैन प्रवास के दौरान श्रावण के पवित्र माह में श्री महाकालेश्वर मंदिर के गर्भगृह में पहुंचकर भगवान श्री महाकाल और श्री नंदी का पूजन अर्चन किया। इसके पश्चात उन्होंने भगवान श्री महाकालेश्वर की शयन आरती में सम्मिलित होकर भगवान की भक्ति में लीन होकर झांझ बजाई।
जनसम्पर्क अधिकारी राजेश बैन ने बताया कि जन-विश्वास अभियान का उद्देश्य क्षेत्र में जाकर जनता से सीधा संवाद एवं जुड़ाव, शिकायतों एवं समस्याओं का शत-प्रतिशत निराकरण करना, फील्ड की वास्तविक स्थितियों का फीडबैक प्राप्त करना, प्रशासन के पर्यवेक्षण तंत्र को सुदृढ़ करना और प्रशासन की पारदर्शी और संवेदनशील छवि का निर्माण करना है।
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज शनिवार को 10वें अंतरराष्ट्रीय एमएसएमई दिवस पर भोपाल के रवींद्र भवन में आयोजित 'सशक्त उद्यमी समृद्ध मध्यप्रदेश समिट' में शामिल होंगे। समृद्ध भारत का दिल-विकास का दिल का संदेश देने वाले इस समारोह में मुख्यमंत्री डॉ. यादव एमएसएमई इकाइयों को 225 करोड़ 19 लाख और स्टार्ट-अप को लगभग 39 लाख रुपये की राशि अंतरित करेंगे।
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज शनिवार को दो दिवसीय भ्रमण पर बैतूल जिले के हिल स्टेशन कुकरू पहुंचेंगे। मुख्यमंत्री शाम 6:30 बजे सनसेट पॉइंट का अवलोकन कर ग्राम पंचायत कुकरू में आयोजित रात्रि चौपाल में शामिल होंगे और ग्रामीणों से सीधा संवाद करेगे।
मध्य प्रदेश में मानसून की एंट्री का इंतजार जल्द खत्म होने वाला है। मौसम विभाग ने बताया कि मानसून प्रदेश की सीमा तक पहुंच चुका है और अगले 2 से 3 दिनों के भीतर बालाघाट, छिंदवाड़ा और पांढुर्णा के रास्ते राज्य में प्रवेश कर सकता है। इस दौरान प्रदेश में प्री-मानसून गतिविधियां लगातार सक्रिय रहेंगी।
डिजिटल युग में नागरिकों को साइबर अपराधों से सुरक्षित रखने तथा सुरक्षित एवं जिम्मेदार डिजिटल व्यवहार को बढ़ावा देने के उद्देश्य से मध्य प्रदेश पुलिस द्वारा संचालित राज्यव्यापी "सेफ क्लिक 2.0" साइबर जागरूकता अभियान का शुभारंभ आज बुधवार को होगा।
मध्य प्रदेश राज्य वित्त आयोग आज (बुधवार को) भोपाल संभाग के दौरे पर रहेगा। आयोग नगरीय निकायों एवं पंचायती राज संस्थाओं की वित्तीय स्थिति, पारदर्शिता, गुणवत्ता तथा आर्थिक स्वावलंबन के संबंध में भोपाल के सांसद, विधायक तथा दोनों निकायों
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज (शनिवार) पश्चिम बंगाल के हुगली जिले के तारकेश्वर से प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि (पीएम-किसान) योजना के अंतर्गत देशभर के किसानों को 23वीं किश्त अंतरित करेंगे। इसमें मध्य प्रदेश के 81 लाख से अधिक किसानों के बैंक खातों में लगभग 1,640 करोड़ रुपये की राशि अंतरित की जाएगी।
केंद्रीय आवासन एवं शहरी कार्य मंत्री मनोहर लाल आज (शनिवार) मध्य प्रदेश के प्रवास पर रहेंगे। वे इंदौर में विकास की दो बड़ी सौगातें देंगे। इस मौके पर प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव भी उनके साथ मौजूद रहेंगे।
सिंहस्थ 2028 की तैयारियों को गति देने के लिए केंद्रीय शहरी विकास एवं आवास मंत्री मनोहरलाल खट्टर और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज (शनिवार) सुबह 11 बजे सांवेर विधानसभा क्षेत्र के चंद्रावतीगंज में इंदौर-उज्जैन ग्रीन फील्ड कॉरिडोर का भूमि पूजन करेंगे।
देश भर में आज शुक्रवार काे रामनवमीं का पर्व धूमधाम के साथ मनाया जा रहा है। भगवान श्री राम के जन्मदिन के रूप में रामनवमी का त्योहार मनाया जाता है। रामनवमी का त्योहार हर साल चैत्र महीने की शुक्ल पक्ष की नवमी के दिन मनाया जाता है।
मध्य प्रदेश के ग्वालियर में आज तड़के थाटीपुर क्षेत्र स्थित परशुराम चौराहे पर जैन मंदिर के पास एक तेज रफ्तार स्कॉर्पियो की ऑटो रिक्शा से टक्कर हो गई। इस हादसे में पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में शनिवार रात एक तेज रफ्तार यात्री बस ने दो छात्राओं को कुचल दिया। नई मंडी गेट के सामने एक्टिवा सवार दो छात्राओं को राजस्थान में रजिस्टर्ड एक बस ने टक्कर मार दी, जिसमें एक छात्रा की मौत हो गई
लद्दाख में आज मंगलवार से खेलो इंडिया विंटर गेम्स–2026 का आयोजन किया जा रहा है। आगामी 26 जनवरी तक तक चलने वाले इस प्रतिष्ठित राष्ट्रीय शीतकालीन खेल महोत्सव में मध्य प्रदेश की 15 सदस्यीय आइस स्केटिंग टीम भी सहभागिता करेगी।
4000 से अधिक युवाओं के सपनों को मिलेगा नया आसमान
कटनी का करौंदी सबसे ठंडा, बड़े शहरों में इंदौर में तापमान सबसे कम
भगवान महाकाल की नगरी उज्जैन में आयोजित पांच दिवसीय महाकाल महोत्सव के चौथे दिन आज शनिवार को महाकाल लोक में विविध सांस्कृतिक प्रस्तुतियों का आयोजन किया जाएगा, जिसमें संगीत और भक्ति का अनूठा संगम देखने को मिलेगा।
भगवान महाकाल की नगरी मध्य प्रदेश के उज्जैन में चल रहे महाकाल महोत्सव के तीसरे दिन शुक्रवार की रात मुक्त आकाशी मंच पर सांस्कृतिक संध्या की शुरुआत सुप्रसिद्ध पार्श्व गायिका सोना महापात्रा की प्रस्तुति "जय काल महाकाल" से हुई। इस दौरान पूरा महाकाल लोक जयघोष से गूंज उठा।
विश्व प्रसिद्ध ज्योतिर्लिंग भगवान महाकाल की नगरी उज्जैन में आयोजित पांच दिवसीय महाकाल महोत्सव में आज शुक्रवार की शाम जनजातीय लोकनृत्य एवं सांस्कृतिक प्रस्तुतियां होंगी। महोत्सव में मुम्बई की प्रसिद्ध पार्श्व गायिका सोना महापात्रा द्वारा संगीतमय प्रस्तुति दी
मध्य प्रदेश के शहडोल जिले में तीन वर्ष की मासूम से दुष्कर्म और उसकी हत्या के मामले में बुढ़ार की विशेष न्यायालय (पॉक्सो) ने निर्भया जैसा ही वीभत्स करार देते हुए मानवता को शर्मसार करने वाले इस मामले में ऐतिहासिक फैसला सुनाया है
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने गुरुवार देर शाम नई दिल्ली प्रवास के दौरान केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण एवं उर्वरक मंत्री जे.पी. नड्डा से उनके कार्यालय में मुलाकात की। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने केन्द्रीय मंत्री नड्डा को पुष्प-गुच्छ और शॉल
इंदौर के भागीरथपुरा क्षेत्र में अभियान स्वास्थ्यवर्धन जारी, तीन दिन में 16 हजार से अधिक लोगों की हुई जाँच - स्वास्थ्य विभाग की टीम घर-घर जाकर कर रही हैं स्वास्थ्य संबंधी जाँचे
मध्य प्रदेश में बच्चों को एलर्जी में दिए जाने वाले अल्मॉन्ट किड सिरप की बिक्री पर रोक लगा दी गई है। मंगलवार को राज्य सरकार ने इसको लेकर एडवाइजरी जारी कर दी है। दरअसल, इस सिरप में भी जहरीला इंडस्ट्रियल केमिकल (खराब एथलीन ग्लायकॉल) मिला है
भौतिक विज्ञान के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य कर विश्व पटल पर भारतवर्ष को गौरवान्वित करने वाले, नोबेल पुरस्कार विजेता एवं भारत रत्न से सम्मानित महान वैज्ञानिक 'चंद्रशेखर वेंकट रमन' की आज शुक्रवार काे पुण्यतिथि है। महान वैज्ञानिक सर सी.वी. रमन की पुण्यतिथि पर देश उन्हें याद कर श्रद्धांजलि दे रहा है। मुख्यमंत्री डाॅ माेहन यादव ने भी इस अवसर पर उन्हें स्मरण कर विनम्र श्रद्धासुमन
मप्र के विदिशा जिले की आदर्श ग्राम पंचायत कागपुर आज शुक्रवार को विकास की नई दिशा देखने वाली है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव यहां 39.80 करोड़ रुपये लागत के अनेक विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे। इन परियोजनाओं से ग्राम पंचायत कागपुर सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्र को बेहतर सुविधाएँ, उन्नत अवसंरचना और नए अवसर प्राप्त होंगे।
मातृ-भूमि के गौरव व स्वाभिमान की रक्षा के लिए प्राणोत्सर्ग करने वाली रानी लक्ष्मीबाई की आज बुधवार काे जयंती है। इस अवसर पर मुख्यमंत्री डाॅ माेहन यादव ने वीरांगना रानी लक्ष्मीबाई का स्मरण करते हुए उन्हें विनम्र नमन किया है।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज यानि बुधवार को छतरपुर जिले के चन्द्रनगर में पांच सितारा हाेटल द ओबेरॉय राजगढ़ पैलेस का उद्घाटन और पन्ना जिले के शाहनगर में विभिन्न निर्माण कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन करेंगे। चंद्रनगर के पांच सितारा लग्जरी होटल से प्रदेश सहित जिले में पर्यटन को प्रोत्साहन मिलेगा। देश के साथ ही अंतरराष्ट्रीय पर्यटक भी हमारी समृद्ध ऐतिहासिक, सांस्कृतिक धरोहर और वन्य प्राणी पर्यटन की ओर आकर्षित होंगे।
मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में चल रहे आलमी तब्लीगी इज्तिमा 2025 का आज साेमवार काे सबसे अहम दिन है। सुबह 10 से 1.30 बजे दुआ-ए-खास होगी। इसके साथ ही तीन दिवसीय इज्तिमा
उमरिया जिले के एनएच 43 पर नौरोजाबाद बाइपास के पास हुए सड़क हादसे में बांधवगढ़ के एसडीएम अंबिकेश प्रताप सिंह और उनके ड्राइवर अनिल घायल हो गए। दोनों को जिला अस्पताल उमरिया में भर्ती कराया गया। बांधवगढ़ का राष्ट्रीय उद्यान देश का प्रमुख वन्य अभयारण्य है। इसका चीतों के संरक्षण में अहम योगदान है।
आज यानि रविवार काे राष्ट्रीय प्रेस दिवस है। हर वर्ष 16 नवंबर को राष्ट्रीय प्रेस दिवस मनाया जाता है। यह दिन भारत के स्वतंत्र और ज़िम्मेदार पत्रकारिता को समर्पित है, इसी दिन भारतीय प्रेस परिषद की स्थापना की गई थी। तब से लेकर आज तक प्रतिवर्ष 16 नवंबर को 'राष्ट्रीय प्रेस दिवस' के रूप में मनाया जाता है। मुख्यमंत्री डाॅ यादव ने राष्ट्रीय प्रेस दिवस पर मीडियाकर्मियाें काे शुभकामनाएं
भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खण्डेलवाल आज रविवार को ग्वालियर प्रवास पर रहेंगे। वे यहां ग्वालियर-चंबल संभाग की विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआरआई) को लेकर संभागीय बैठक में शामिल हाेंगे। उनके साथ बैठक में भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव तरूण चुघ एवं प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद भी माैजूद रहेंगे।
मध्य प्रदेश के उज्जैन संभाग में निवेश और रोजगार के नए दौर की शुरुआत होने जा रही है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज रविवार को शाजापुर के मक्सी के पास बरंडवा में विश्व प्रसिद्ध जैक्सन ग्रुप के 8 हजार करोड़ रुपये से अधिक के मेगा सोलर मैन्युफैक्चरिंग प्रोजेक्ट का भूमिपूजन करेंगे। इसी मौके पर छह अन्य औद्योगिक इकाइयों का भी भूमिपूजन और लोकार्पण होगा।
भारतीय जनता पार्टी आज शनिवार काे भगवान बिरसा मुंडा की जयंती प्रदेश भर में मनाएगी। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खण्डेलवाल भगवान बिरसा मुंडा की जयंती पर जबलपुर एवं अलीराजपुर में आयोजित राज्य स्तरीय जनजातीय गौरव दिवस कार्यक्रम में शामिल होंगे। वहीं आदिवासी बहुल जिलों में आयोजित कार्यक्रम


















































