भोपालः आयुष्मान भारत योजना में अनियमितता पर तीन अस्पताल निलंबित
भोपाल, मध्य प्रदेश में आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत
अस्पतालों में निर्धारित प्रावधानों एवं दिशा-निर्देशों के पालन की जांच के
लिए रविवार को मुख्य कार्यपालन अधिकारी, आयुष्मान भारत अरविंद शाह एवं
विभागीय टीम द्वारा भोपाल के तीन अस्पतालों का औचक निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण
के दौरान अनियमितताएँ पाए जाने पर यशवी मल्टी स्पेशियलिटी हॉस्पिटल,
सूर्यांश मल्टी स्पेशियलिटी हॉस्पिटल और मारुति मल्टीस्पेशियलिटी हॉस्पिटल
को आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत तत्काल प्रभाव से निलंबित करने का
निर्णय लिया गया है।
संबंधित अस्पतालों को कारण बताओ नोटिस जारी कर
10 दिवस के भीतर स्पष्टीकरण प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही,
अस्पतालों के पूर्व के संपूर्ण क्लेम्स का ऑडिट कराने के निर्देश दिए गए
हैं। स्पष्टीकरण एवं जांच के निष्कर्षों के आधार पर नियमानुसार आगामी
कार्रवाई की जाएगी।
आयुष्मान भारत कार्यालय द्वारा योजना के
पारदर्शी एवं प्रभावी संचालन तथा हितग्राहियों को गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य
सेवाएँ सुनिश्चित करने के लिए अस्पतालों की निरंतर निगरानी एवं जांच की जा
रही है। योजना के प्रावधानों के उल्लंघन अथवा किसी भी प्रकार की अनियमितता
पर नियमानुसार कठोर कार्रवाई की जा रही है।














