CUJ में शोध क्षमता विकास कार्यशाला शुरू, नए शिक्षकों और शोधकर्ताओं को मिलेगा विशेषज्ञों का मार्गदर्शन
रांची: सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ झारखंड (CUJ) में नए नियुक्त शिक्षकों और शोधकर्ताओं के लिए तीन दिवसीय iRiSE (Institutional Research and Innovation for Scholarly Excellence) कार्यशाला का शुभारंभ हुआ। कार्यशाला का उद्देश्य प्रतिभागियों की शोध क्षमता को सुदृढ़ करना, अकादमिक उत्कृष्टता को बढ़ावा देना और आधुनिक अनुसंधान पद्धतियों से परिचित कराना है। कार्यशाला में विशेषज्ञ शिक्षकों और विषय विशेषज्ञों द्वारा शोध पद्धति, अकादमिक लेखन, अनुसंधान नैतिकता, शोध प्रकाशन, नवाचार और गुणवत्तापूर्ण शोध जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर व्याख्यान एवं प्रशिक्षण सत्र आयोजित किए जा रहे हैं। प्रतिभागियों को प्रभावी शोध कार्य और अंतरराष्ट्रीय स्तर की अकादमिक अपेक्षाओं के अनुरूप कार्य करने के लिए आवश्यक कौशल भी विकसित किए जाएंगे। विश्वविद्यालय प्रशासन ने बताया कि इस पहल का उद्देश्य नए शिक्षकों और शोधकर्ताओं को बेहतर शैक्षणिक एवं अनुसंधान वातावरण उपलब्ध कराना है, जिससे विश्वविद्यालय में गुणवत्तापूर्ण शोध और नवाचार को नई गति मिल सके। कार्यशाला के दौरान प्रतिभागियों को विशेषज्ञों के साथ संवाद और व्यावहारिक सत्रों में शामिल होने का भी अवसर मिलेगा।















