तेज रफ्तार कार की टक्कर से व्यक्ति की मौत
पश्चिम मेदिनीपुर, जिले के बेलदा थाना क्षेत्र के श्यामपुरा इलाके में सड़क दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई। यह हादसा खड़गपुर–बालेश्वर 16 नंबर राष्ट्रीय राजमार्ग पर गुरुवार रात हुआ। पुलिस के अनुसार, मृतक की पहचान महेश राम के रूप में हुई है। वह उत्तर प्रदेश राज्य अन्तर्गत मधुबनी जिले के निवासी थे। वह काम के सिलसिले में लंबे समय से बेलदा (पश्चिम मेदिनीपुर) के श्यामपुरा इलाके में रह रहे थे।स्थानीय सूत्रों के अनुसार, खड़गपुर की ओर से ओडिशा की दिशा में जा रही एक प्राइवेट कार तेज रफ्तार में अनियंत्रित हो गई और श्यामपुरा इलाके में राष्ट्रीय राजमार्ग पर मौजूद एक व्यक्ति को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई।
सूचना पाकर बेलदा थाने की पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।















