शपथग्रहण से ठीक पहले बालेन ने रिलीज किया अपना नया रैप, यू-ट्यूब पर तोड़ा रिकॉर्ड
काठमांडू, प्रधानमंत्री पद की आज शपथ लेने जा रहे राष्ट्रीय
स्वतंत्र पार्टी के वरिष्ठ नेता बालेन्द्र शाह का प्रभाव सिर्फ राजनीति
तक सीमित नहीं है, बल्कि संगीत क्षेत्र में भी उतना ही प्रभावशाली है। शपथ
ग्रहण से एक दिन पहले गुरुवार को सार्वजनिक किए गए उनके चर्चित रैप गीत
‘जय महाकाली’ ने यू-ट्यूब पर नेपाली गीतों के इतिहास में नया कीर्तिमान
स्थापित किया है।
इस गीत को रिलीज होने के मात्र 24 घंटे के भीतर ही
2४ लाख से अधिक बार देखा गया। यह अब तक का सबसे ज्यादा व्यूज पाने वाला
नेपाली गीत बन गया है। इससे पहले यह रिकॉर्ड दुर्गेश थापा और सिसन बानियाँ
के सहयोग से बने गीत ‘जाने भए जाम माया’ के नाम था, जिसे 24 घंटे में 16
लाख 36 हजार व्यूज मिले थे।
इसी तरह, यह गीत सार्वजनिक होने के केवल
3 घंटे के भीतर ही 10 लाख व्यूज पार कर सबसे तेजी से 10 लाख व्यूज हासिल
करने वाला नेपाली गीत भी बन गया है। ‘जय महाकाली’ का ऑडियो 11 वर्ष पहले ही
तैयार हुआ था। इसे री-मास्टरिंग कर चुनावी अभियान के दृश्यों के साथ
वीडियो रूप में फिर से जारी किया गया है।इस गीत के बोल खुद बालेन्द्र ने
लिखे हैं। उन्होंने इसे अपने यू-ट्यूब चैनल पर इसे अपलोड किया ।















