इतिहास के पन्नों में 18 सितम्बर : महिलाओं के वेतन में असमानता खत्म करने का संदेश देता है समान वेतन दिवस

दुनिया भर में हर वर्ष 18 सितंबर को अंतरराष्ट्रीय समान वेतन दिवस मनाया जाता है। इस दिवस का उद्देश्य समान मूल्य वाले काम के लिए समान वेतन सुनिश्चित करने और महिलाओं व लड़कियों के खिलाफ होने वाले भेदभाव समेत कार्यस्थल पर सभी प्रकार की वेतन असमानताओं को दूर करने के लिए जागरूकता बढ़ाना है।

अंतरराष्ट्रीय समान वेतन दिवस पहली बार वर्ष 2020 में मनाया गया था। इसका मुख्य संदेश यह है कि किसी व्यक्ति को उसके लिंग या अन्य भेदभावपूर्ण आधारों के कारण समान काम के लिए कम वेतन नहीं मिलना चाहिए। समान वेतन का मुद्दा महिलाओं की आर्थिक स्वतंत्रता, सम्मान और रोजगार के समान अवसरों से भी जुड़ा हुआ है।

संयुक्त राष्ट्र महासभा ने 15 नवंबर, 2019 को 18 सितंबर को अंतरराष्ट्रीय समान वेतन दिवस के रूप में मनाने के प्रस्ताव को मंजूरी दी थी। इस प्रस्ताव को 105 सदस्य देशों ने सह-प्रायोजित किया था। इस पहल में श्रमिक संगठनों, नियोक्ताओं, व्यवसायों और अन्य संबंधित संस्थाओं की भूमिका को भी महत्वपूर्ण माना गया है। संयुक्त राष्ट्र ने समान वेतन हासिल करने के प्रयासों में समान वेतन अंतरराष्ट्रीय गठबंधन (इपिक) के योगदान को भी मान्यता दी है।

महत्वपूर्ण घटनाचक्र

1180 - फिलिप अगुस्टस फ्रांस का राजा बना।

1615 - इंग्लैंड के राजा जेम्स प्रथम के एंबेसडर थामस रॉ जहाँगीर से मिलने सूरत पहुँचा।

1803 - अंग्रेजों ने ओडिशा के पुरी पर कब्ज़ा किया।

1809 - लंदन में रॉयल ऑपेरा हाउस खुला।

1810 - चिली ने स्पेन से अलग होने की घोषणा की।

1812 - मास्को में आग लगने से शहर का बड़ा हिस्सा तबाह, 12 हजार लोगों की मौत।

1851 - न्यूयार्क टाइम्स अख़बार ने प्रकाशन शुरू किया।

1919 - हॉलैंड में महिलाओं को वोट देने का अधिकार मिला।

1922 -हंगरी लीग ऑफ नेशंस में शामिल हुआ।

1926 - अमेरिका के मियामी में चक्रवाती तूफान से 250 लोगों की मौत।

1961 - तत्कालीन सोवियत संघ ने परमाणु परीक्षण किया।

1967 - नागालैंड ने अंग्रेज़ी को आधिकारिक भाषा के रूप में अपनाया।

1987 - अमेरिका और सोवियत संघ ने मध्यम दूरी के मिसाइल को हटाने के लिये हस्ताक्षर किये।

1988 - बर्मा ने अपना संविधान रद्द किया।

1986 - मुम्बई से पहली बार महिला चालकों ने जेट विमान उड़ाया।

1997 - सं.रा. अमेरिका ने 'होलोग' नाम से भूमिगत परमाणु परीक्षण किया।

1997 - ओजोन परत की रक्षा के लिए 100 देशों ने सन् 2015 तक मिथाइल ब्रोमाइड का उत्पादन बन्द करने का निश्चय किया।

1998 - सं.रा. अमेरिका के ऊपर संयुक्त राष्ट्र का 1 अरब डॉलर बकाये की घोषणा।

2003 - ढाका-अगरतला बस सेवा शुरू।

2006 - रूसी राकेट सोयूज अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन के लिए रवाना। संयुक्त राष्ट्र महासचिव पद की दौड़ में अफ़ग़ानिस्तान के पूर्व वित्तमंत्री अशरफ़ गनी शामिल।

2007 - कनाडा में 1960 के दशक में जीवाश्म की खोज से तहलका मचाने वाले भारतीय जियोलॉजिस्ट जी.बी. मिश्रा को विशेष सम्मान से नवाजा गया।

2008- शोभना भरतिया एच.टी. मीडिया की अध्यक्ष नियुक्त हुई।

2009 - सूचना प्रौद्योगिकी क्षेत्र की कम्पनी एच. सी. एल. के संस्थापक अध्यक्ष शिव नायर को ब्रिटेन के ट्रेड एंड इन्वेस्टमेंट बिजनेस पर्सन ऑफ द ईयर अवार्ड से सम्मानित किया गया।

2009 - भारत ने लद्दाख क्षेत्र में अपनी एक और हवाई पट्टी खोली।

2016 - जम्मू-कश्मीर के उरी सेक्टर में नियंत्रण रेखा के पास स्थित भारतीय सेना के स्थानीय मुख्यालय पर आतंकवादी हमला हुआ, जिसमें कई जवान शहीद हो गए थे।

जन्म

1900 - शिवसागर रामगुलाम - मॉरीशस के प्रथम मुख्यमंत्री, प्रधानमंत्री एवं छठे गवर्नर-जनरल थे।

1906 - काका हाथरसी - भारतीय हास्य कवि

1931 - श्रीकांत वर्मा - हिन्दी साहित्य के प्रसिद्ध कथाकार, गीतकार, समीक्षक और राजनीतिज्ञ।

1950 - शबाना आजमी - हिन्दी फिल्मों की प्रसिद्ध अभिनेत्री।

1957 - स्नेहलता श्रीवास्तव - लोकसभा की प्रथम महिला महासचिव हैं।

1968 - बालाशोवरी वल्लभानेनी - आंध्र प्रदेश के राजनीतिक दल वाई. एस. आर. कांग्रेस पार्टी के राजनीतिज्ञ हैं।

1979 - विनय राय - भारतीय अभिनेता

1983 - सनाया ईरानी - भारतीय अभिनेत्री

निधन

1899 - राजनारायण बोस - बांग्ला भाषा के प्रसिद्ध लेखक और बंगाली पुनर्जागरण के चिंतकों में से एक थे।

1930 - जोसेफ बैपटिस्टा - प्रसिद्ध राजनीतिज्ञ तथा अधिवक्ता।

1953 - असित सेन - हिंदी फिल्मों के हास्य अभिनेता थे।

1957 - सारंगधर दास - स्वतंत्रता सेनानी थे।

1958 - भगवान दास - 'भारत रत्न' सम्मानित स्वतंत्रता सेनानी, समाज सेवी और शिक्षा शास्त्री।

1961 - डैग हैमरस्क्जोंल्ड - संयुक्त राष्ट्र के दूसरे महासचिव थे।

1977 - सुधी रंजन दास - भारत के भूतपूर्व पाँचवें मुख्य न्यायाधीश थे।

1992 - मुहम्मद हिदायतुल्लाह - भारत के पहले मुस्लिम मुख्य न्यायाधीश, वे भारत के प्रथम कार्यवाहक राष्ट्रपति थे।

1995 - काका हाथरसी - भारतीय हास्य कवि

2002 - शिवाजी सावंत - मराठी भाषा के प्रसिद्ध साहित्यकार।

महत्वपूर्ण अवसर

- अन्तरराष्ट्रीय समान वेतन दिवस

- विश्व बांस दिवस

- राष्ट्रीय हिन्दी दिवस (सप्ताह)