बांकीपुर उपचुनाव: मतदान शांतिपूर्ण सम्पन्न, 34.16 प्रतिशत मतदान, 3 अगस्त को होगी मतगणना
पटना, बिहार में राजधानी पटना की सबसे हाई - प्रोफाइल
बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव के लिए गुरुवार को मतदान हुआ। मतदान सुबह 7 बजे
से शुरू हुआ, जो शाम 6 बजे सम्पन्न हुआ। उपचुनाव में 34.16 प्रतिशत मतदान
हुआ है। हालांकि मतदान के दौरान विवेकानंद मार्ग स्थित विकास रेजिडेंशियल
पब्लिक स्कूल बूथ नंबर 19 , 20 समेत चार बूथों पर भाजपा और जन सुराज के
कार्यकर्ताओं के बीच झड़प भी देखा गया।
बांकीपुर उपचुनाव के लिए
कुल 422 मतदान केंद्र बनाए थे। उपचुनाव में 25 उम्मीदवारों की किस्मत अब
ईवीएम में बंद हो गई है। प्रमुख उम्मीदवारों में भारतीय जनता पार्टी
(भाजपा) के नीरज कुमार सिन्हा, जनसुराज पार्टी के प्रशांत किशोर और
राष्ट्रीय जनता (राजद) की रेखा गुप्ता शामिल हैं। बांकीपुर विधानसभा
क्षेत्र में निष्पक्ष चुनाव कराने के लिए प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद दिखा।
सभी मतदान केंद्रों पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम प्रबंध किए गए थे। उपचुनाव
के मतों की गिनती 3 अगस्त को की जाएगी। जिसके बार परिणाम सामने आ जाएगा।
दिन बढ़ने के साथ मतदान के प्रतिशत में वृद्धि हुई। हालांकि, मतदाताओं में
ज्यादा उत्साह देखने को नहीं मिला और बेहद सुस्त वोटिंग हुई।
ललन सिंह ने कहा-प्रशांत किशोर के लिए कोई गुंजाइश नहीं
बांकीपुर
उपचुनाव में अपना मत गिराने के बाद मीडिया से बातचीत में केंद्रीय मंत्री
राजीव रंजन (ललन) सिंह ने कहा कि कोई भी चुनाव लोकतंत्र का उत्सव होता है
और मतदाता को इस उत्सव में पूरे जोश के साथ हिस्सा लेना चाहिए। इसीलिए मैं
वोट डालने के लिए सीधे दिल्ली से आया हूं और वोट डालने के तुरंत बाद वापस
चला जाऊंगा। प्रशांत किशोर ने पिछले विधानसभा चुनावों के दौरान भी बहुत
बड़े-बड़े दावे किए थे। इस बार भी उनके लिए कोई गुंजाइश या उम्मीद नहीं है।
वे बस हवाई किले बनाते रहते हैं।
हर कोई हमें अपना आशीर्वाद दे रहा है-नीरज सिन्हा
भाजपा
उम्मीदवार नीरज कुमार सिन्हा ने अपना मत गिराने के बाद कहा कि "माहौल पूरी
तरह से शांतिपूर्ण और उत्साहपूर्ण है। माताएं, बहनें, माता-पिता, अभिभावक,
चाचा-चाची, दादा-दादी, सभी वोट डालने के लिए बाहर आए हैं। हम चाहते हैं कि
मतदान का प्रतिशत जितना हो सके उतना अधिक हो। हर कोई हमें अपना आशीर्वाद
दे रहा है, खासकर माताएं और बहनें। मैं बांकीपुर का बेटा हूं और वे मुझे
आशीर्वाद दे रहे हैं।"
भाजपा की जीत शानदार होगी-रविशंकर प्रसाद
बांकीपुर
उपचुनाव के लिए हो रहे मतदान में भाजपा सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री
रविशंकर प्रसाद ने परिवार के साथ वोट डाला। वोट डालने के बाद उन्होंने कहा-
"जीत शानदार होगी। जन सुराज के संस्थापक और बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में
पार्टी के उम्मीदवार प्रशांत किशोर ने मतदान के दौरान मीडिया से बातचीत
में कहा कि, "लोगों की शिकायत है कि जहां भी जन सुराज का समर्थन करने वाले
वोटर इकट्ठा होते हैं, पुलिस उन्हें परेशान करती है। सिर्फ़ कल शाम से अब
तक पुलिस ने 20 से ज़्यादा लोगों को गिरफ़्तार किया है। इसके बावजूद,
स्थिति बिल्कुल साफ़ है, भाजपा की ज़बरदस्त हार होने वाली है।
बांकीपुर में राजग का कोई मुकाबला नहीं -अशोक चौधरी
बिहार
सरकार में मंत्री अशोक चौधरी और उनकी पत्नी नीता चौधरी ने बांकीपुर
विधानसभा उपचुनाव के लिए अपना वोट डाला। मंत्री अशोक चौधरी ने कहा, "हम उस
विचारधारा को मजबूत कर रहे हैं जिसमें हम विश्वास रखते हैं... बांकीपुर में
राजग कोई मुकाबला नहीं है।"
सुबह से शाम तक ऐसा रहा मतदान का प्रतिशत
शाम 5 बजे 33.57 प्रतिशत
दोपहर 3 बजे 27.82 प्रतिशत
दोपहर 1 बजे 20.01 प्रतिशत
सुबह 11 बजे 1.50 प्रतिशत
सुबह 9 बजे 4.61 प्रतिशत















