पेट्रोल-डीजल पर उत्पाद शुल्क घटाना जनहित में लिया गया निर्णयःशेखावत
नई दिल्ली, पेट्रोल-डीजल पर उत्पाद शुल्क घटाने को केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत ने जनहित में लिया निर्णय बताया।
संसद भवन के बाहर शुक्रवार को शेखावत ने मीडिया से कहा कि जब लोगों के कल्याण की बात आती है तो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी यह सुनिश्चित करते हैं कि समाज के सभी वर्गों तक पहुंचने के लिए हर संभव प्रयास किया जाए। नागरिकों को सुरक्षित रखने में कोई कसर न छोड़ी जाए।
शेखावत ने कहा कि अनिश्चितता के समय में बुद्धिमानी शांत रहने, सूचित रहने और एकजुट रहने में निहित है। उन्होंने कहा कि भारत आज मजबूत स्थिति में खड़ा है। मोदी सरकार में हमने स्पष्ट नीतियों और समय पर की गई कार्रवाई के माध्यम से कहीं अधिक चुनौतीपूर्ण वैश्विक स्थितियों का सफलतापूर्वक सामना किया है।















