विभिन्न जगहों पर रहने वाले तीन लोगों ने की आत्महत्या, 5 की संदिग्ध अवस्था में मौत
नोएडा, नोएडा के विभिन्न जगहों पर रहने वाले तीन लोगों ने मानसिक तनाव के चलते आत्महत्या कर लिया है। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं विभिन्न जगहों पर रहने वाले पांच लोगों की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है।
थाना सेक्टर 49 के प्रभारी निरीक्षक राम प्रकाश शर्मा ने बताया कि बरौला गांव में रहने वाले अंकित कुमार पुत्र देव प्रकाश उम्र 33 वर्ष ने अपने घर पर मानसिक तनाव के चलते जहरीला पदार्थ खा लिया था। उन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। बीती रात को उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई है। उन्होंने बताया कि घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
थाना सेक्टर- 142 के प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार सिंह ने बताया कि शीला कुमारी पुत्री गणेश उम्र 22 वर्ष थाना सेक्टर 142 क्षेत्र में रहती थी। उन्होंने बीती रात को मानसिक तनाव के चलते अपने घर पर पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर लिया। उन्होंने बताया कि घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
थाना दनकौर क्षेत्र में रहने वाली साक्षी उम्र 23 वर्ष ने बीती रात को अज्ञात कारण से अपने घर पर पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर लिया है। थाना प्रभारी मनोज कुमार सिंह ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।
थाना बिसरख के प्रभारी निरीक्षक रंजीत कुमार सिंह ने बताया कि थाना क्षेत्र में रहने वाले अन्ना वादुल उम्र 18 वर्ष की संदिग्ध परिस्थितियों में बीती रात को मौत हो गई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
थाना सेक्टर 49 के प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि थाना क्षेत्र में रहने वाले देवा थापा निवासी सेक्टर 51 उम्र 46 वर्ष की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
थाना सेक्टर 39 के प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि एक 63 वर्षीय अज्ञात व्यक्ति की बीमारी के चलते मौत हो गई है। पुलिस शव की पहचान कराने का प्रयास कर रही है।
थाना ईकोटेक -3 के प्रभारी मुनेद्र कुमार सिंह ने बताया कि राजीव कुमार उम्र 40 वर्ष की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है। पुलिस शव का पोस्टमार्टम करवा रही है।
उन्होंने बताया कि आयशा (30) पत्नी आरिफ की अज्ञात कारण से मौत हो गई है। मौत के कारण का पता लगाने के लिए पुलिस शव का पोस्टमार्टम करवा रही है।













