धर्मशाला,   नशे के खिलाफ विशेष अभियान के तहत कांगड़ा पुलिस की सीआईए टीम ने एक टैक्सी में सवार एक महिला और दो अन्य आरोपियों से चिट्टे की बड़ी खेप बरामद की है। पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ शाहपुर थाना में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई की है।

एसपी कांगड़ा कुलभूषण वर्मा ने बताया कि पुलिस थाना शाहपुर के अंतर्गत आने वाले क्षेत्र नूरपुर-गग्गल न्यू फोरलेन मार्ग पर मंझग्रां (बस स्टैंड के पास) सीआईए टीम ने नाकाबंदी/चेकिंग के दौरान एक ऑल्टो (नंबर एचपी-01डी-0743) की गहन तलाशी ली। तलाशी लेने पर उसमें सवार तीन व्यक्तियों (दो पुरुष व एक महिला) के कब्जे से 67.62 ग्राम चिट्टा/हेरोइन बरामद की है। सीआईए टीम ने इस मामले में तुरंत कार्रवाई करते हुए तीनों व्यक्तियों को गिरफ्तार कर चिट्टा व गाड़ी को कब्जे में ले लिया है। तीनों आरोपियों के खिलाफ थाना शाहपुर में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर पुलिस ने आगामी जांच शुरू कर दी गई है।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान अजय कुमार (उम्र 36 वर्ष), निवासी सोकणी दा कोट, धर्मशाला, देवी सिंह (उम्र 34 वर्ष), निवासी मझेड़ा, कांगड़ा तथा 36 वर्षीय महिला, निवासी डुगवाला, तरनतारन, अमृतसर (पंजाब) के रूप में हुई है। पुलिस तीनों आरोपियों से गहनता से पूछताछ कर रही है कि यह चिट्टा/हेरोइन कहां से लेकर आए थे तथा किसको सप्लाई करने वाले थे।

बड़ी खबर

झारखंड की ताज़ा खबरें