पूर्णिया,  पटना के ऐतिहासिक गांधी मैदान में आयोजित बिहार सरकार के विस्तारित मंत्रिमंडल के शपथ ग्रहण समारोह में देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की गरिमामयी उपस्थिति ने बिहार की राजनीति को एक ऐतिहासिक संदेश दिया।

लाखों कार्यकर्ताओं एवं बिहारवासियों की मौजूदगी में आयोजित यह समारोह एनडीए की ऐतिहासिक विजय तथा विकसित बिहार के संकल्प का प्रतीक बन गया।

पूर्णिया के विधायक विजय खेमका ने कहा कि इस ऐतिहासिक शपथ ग्रहण समारोह का साक्षी बनना गौरव एवं सौभाग्य की बात है। उन्होंने बिहार सरकार के विस्तारित मंत्रिमंडल में शामिल सभी मंत्रियों को पूर्णिया एवं सीमांचल की जनता की ओर से हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

विधायक विजय खेमका ने विश्वास व्यक्त किया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन एवं मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के नेतृत्व में यह मंत्रिमंडल आदरणीय नीतीश कुमार द्वारा किए गए विकास कार्यों को आगे बढ़ाते हुए बिहार को विकसित, आत्मनिर्भर एवं समृद्ध राज्य बनाने के संकल्प के साथ कार्य होगी।