मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने ‘मन की बात’ का सीधा प्रसारण सुना, युवाओं को नशीले पदार्थों से दूर रखने पर दिया ज़ोर
पटना, बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने रविवार को लोक
सेवक आवास स्थित ‘नेक संवाद’ सभागार में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के
लोकप्रिय कार्यक्रम ‘मन की बात’ के 137वें संस्करण का लाइव प्रसारण सुना।
कार्यक्रम
के बाद मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री का संदेश देश के युवाओं,
महिलाओं और विद्यार्थियों को नई ऊर्जा देने वाला है। उन्होंने कहा कि
प्रधानमंत्री द्वारा ‘नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत’ अभियान को मजबूत
करने की अपील युवाओं को नशे से दूर रखने और इसके खिलाफ जागरूकता बढ़ाने की
दिशा में महत्वपूर्ण पहल है।
सम्राट चौधरी ने कहा कि बिहार में भी
युवाओं को नशे से दूर रखने और समाज में जागरूकता बढ़ाने के लिए ऐसे
प्रयासों को और गति दी जा रही है। उन्होंने कहा कि ‘मन की बात’ में महिलाओं
के आर्थिक सशक्तीकरण, युवाओं की रचनात्मक भागीदारी, इतिहास को सरल एवं
रोचक तरीके से समझने तथा छात्राओं को अंतरिक्ष प्रौद्योगिकी से जोड़ने जैसे
विषयों पर प्रधानमंत्री का मार्गदर्शन प्रेरणादायी है।
मुख्यमंत्री
ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में विकसित भारत के
संकल्प को साकार करने में युवा शक्ति, महिला शक्ति और नवाचार की महत्वपूर्ण
भूमिका है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री का यह संदेश बिहार सहित पूरे देश
को आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है।















