मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेशवासियों को आश्वस्त किया कि राज्य में चीनी की कोई कमी नहीं है, इसलिए आम नागरिक कतई परेशान न हों। प्रदेश की चीनी मिलों में वर्तमान में 179.38 लाख कुंतल चीनी का भंडार उपलब्ध है। चीनी मिलों ने दो महीने (जून-जुलाई) में 235 लाख कुंतल चीनी की बिक्री की है।
उत्तर प्रदेश के जनपद प्रयागराज संगम में गंगा और यमुना के जलस्तर में पिछले 24 घंटे के दौरान लगातार बढ़ोतरी दर्ज की गई है। जिला प्रशासन की ओर से शनिवार को सुबह आठ बजे जारी जलस्तर के अनुसार सभी तटबंध सुरक्षित हैं और स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है।
सन 1942 की अगस्त क्रांति से सर्वाधिक प्रभावित जिलों में बलिया अग्रणी रहा। 19 अगस्त को बलिया में अंग्रेजी हुकूमत खत्म होने से पहले 18 अगस्त 1942 के बैरिया के बलिदानियों ने अपने पराक्रम से अंग्रेजों की चूलें हिला डाली थी। जिसमें कई सेनानी शहीद हुए थे। जिनकी याद में हर वर्ष बैरिया बलिदान दिवस आयोजित किया जाता है।
उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले में स्थित सरायइनायत थाना क्षेत्र में प्रयागराज-वाराणसी हाईवे पर रविवार रात हुए सड़क हादसे में तीन कांवड़ियों की मौत हो गई। तीनों एक ही बाइक पर सवार होकर वाराणसी की ओर जा रहे थे। हनुमानगंज के सरपतीपुर के पास उनकी बाइक पानी के कंटेनर लदे मालवाहक ऑटो से टकरा गई।
बताया गया कि बुधवार शाम करीब सात बजे प्रशांत गुप्ता उर्फ मोनू पनिहारी मंडी स्थित अपनी आढ़त की दुकान बंद करके स्कूटी से घर लौट रहे थे। अभी वह सीपरी बाजार थाना क्षेत्र में कानपुर बाईपास पर सरोज हॉस्पिटल के पास पहुंचे ही थे कि बाइक सवार तीन बदमाशों ने उन्हें रोकने का प्रयास किया। न रुकने पर बदमाशों ने पीछे से तमंचे से फायर कर दिया।
उपमुख्यमंत्री ने शनिवार को अपने सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा कि प्रयागराज आज भारतीय जनता पार्टी की डबल इंजन सरकार में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में विकास के नए कीर्तिमान स्थापित कर रहा है।यहां अब केवल छात्रों की आवाज़ ही नहीं, बल्कि विकास की गूंज भी सुनाई देती है।
कानपुर जिले में बेसहारा जानवरों की समस्या के स्थाई समाधान के लिए 75 गौशालाएं पूरी सक्रियता के साथ काम कर रही हैं। इन सभी संरक्षण केंद्रों में शासन की गाइडलाइन के अनुसार व्यवस्थाएं दुरुस्त की गई हैं। आंकड़ों के मुताबिक, जिले की सभी छोटी-बड़ी गौशालाओं को मिलाकर अब तक कुल 15,012 बेसहारा गोवंश को संरक्षित कर उन्हें सुरक्षित माहौल दिया गया है।
सीएसए कुलपति डॉ. संजीव गुप्ता ने गुरु पूर्णिमा के अवसर पर विश्वविद्यालय के शिक्षकों एवं विद्यार्थियों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने भारतीय परंपरा में गुरु के महत्व का उल्लेख करते हुए कहा कि गुरु ब्रह्मा, विष्णु और महेश के समान पूजनीय हैं तथा समाज और राष्ट्र के निर्माण में उनकी भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है।
भारतीय ज्ञान परंपरा में गुरु केवल शिक्षा देने वाला नहीं, बल्कि जीवन को सही दिशा प्रदान करने वाला पथप्रदर्शक होता है। गुरु पूर्णिमा हमें ज्ञान, अनुशासन, सेवा और संस्कारों के प्रति समर्पित रहने की प्रेरणा देती है। यह बातें बुधवार को छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय (सीएसजेएमयू) के दीनदयाल शोध केंद्र के निदेशक प्रो. डी.सी. श्रीवास्तव ने व्यास जयंती (गुरु पूर्णिमा) कार्यक्रम में कहीं।
गोरक्षपीठाधीश्वर एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने नागरिकों का आह्वान किया है कि वे देश की प्रगति यात्रा में बाधा उत्पन्न करने वालों से सावधान और सतर्क रहें। उन्होंने कहा कि हम सभी को भारत के खिलाफ होने वाली साजिशों को समझना होगा। कुछ ताकतें भारत की प्रगति यात्रा, सनातन संस्कृति एवं परंपरा को तबाह करना चाहती हैं।
उत्तर प्रदेश शासन ने सोमवार देररात 41 पीसीएस अफसरों का स्थानांतरित कर दिया गया। सूची के मुताबकि महेंद्र कुमार सिंह को विशेष कार्यधिकारी अयोध्या विकास प्राधिकरण से नगर मजिस्ट्रेट वाराणसी, बिन्दु लता को उपजिलाधिकारी जौनपुर से अपर जिलाधिकारी (न्याययिक) कानपुर नगर, संजय चावला को उपजिलाधिकारी आजमगढ़ से अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) आजमगढ़ बनाया है।
एलएलबी पाठ्यक्रम के परीक्षा परिणाम विश्वविद्यालय की परीक्षा नियमावली और प्रचलित अध्यादेश के अनुरूप घोषित किए गए हैं। जिन छात्रों के परीक्षाफल में तकनीकी त्रुटि के कारण समस्या आई थी, उसे तत्काल दूर कर परिणाम अपडेट कर दिया गया है। यह बातें रविवार को परीक्षा नियंत्रक राकेश कुमार ने कहीं।
इलाहाबाद उच्च न्यायालय ने शुक्रवार को वाराणसी के एक बहुचर्चित नाबालिग लड़की से दुष्कर्म मामले में सुनाई गई उम्रकैद की सजा को घटाकर जेल में बिताई गई अवधि तक सीमित कर दिया है। न्यायमूर्ति सलिल कुमार राय और न्यायमूर्ति विनय कुमार द्विवेदी की खंडपीठ ने सजा के खिलाफ
जिले के जफराबाद थाना क्षेत्र के शिवपुर कबूलपुर गांव के मेधावी छात्र राजवर्धन सिंह ने राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा में शानदार सफलता हासिल कर जौनपुर का नाम पूरे देश में रोशन किया है। गुरुवार देर रात घोषित परिणाम में उन्होंने ऑल इंडिया रैंक (एआईआर) 297 तथा कैटेगरी रैंक 195 प्राप्त कर एक नया कीर्तिमान स्थापित किया।
वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव की सफलता का आधार बूथ स्तर का सशक्त संगठन होगा। यह बातें शुक्रवार को 22 जुलाई को आयोजित होने वाले बूथ सम्मेलन की तैयारी को लेकर हुई बैठक में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए भारतीय जनता पार्टी प्रयागराज महानगर के अध्यक्ष संजय गुप्ता ने कहीं।
ग्रामीणों को आधार में संशोधन और बायोमेट्रिक अपडेट जैसे कार्यों के लिए शहर नहीं जाना पड़े, इसके लिए ग्राम सचिवालयों को चरणबद्ध तरीके से आधार सेवा केंद्रों से जोड़ा जा रहा है। यह बातें मंगलवार को जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह ने देर शाम आयोजित जिला स्तरीय आधार मॉनिटरिंग समिति की बैठक में कहीं।
उत्तर प्रदेश में कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय की पत्नी रीना राय ने मंगलवार को एक वीडियो जारी कर अपने पति की जान को खतरा बताया। रीना राय ने कहा कि विधि का उल्लंघन करते हुए योगी सरकार की पुलिस ने आधी रात को मेरे पति अजय राय को गिरफ़्तार कर लिया।
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का 20 और 21 जून को झांसी दौरा प्रस्तावित है। मुख्यमंत्री अपने दो दिवसीय प्रवास के दौरान विकास कार्यों की समीक्षा, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि कार्यक्रम, कानून-व्यवस्था की बैठक तथा अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के मुख्य आयोजन में सहभागिता करेंगे।
जिले में सुसुवाही स्थित विवेकानंद नगर कॉलोनी में शनिवार को राज्य मंत्री हंसराज विश्वकर्मा ने त्वरित आर्थिक विकास योजना वर्ष 2025-26 के अंतर्गत स्वीकृत सड़क निर्माण कार्य का शिलान्यास किया। रोहनिया विधानसभा के अंतर्गत आने
वाराणसी में फूलपुर थाना क्षेत्र में करखियाव स्थित गेल के सीएनजी पंप पर शुक्रवार की देर रात्रि एक वाहन में सीएनजी भरवाते समय ब्लास्ट होने के बाद भीषण आग लग गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार आग भड़क उठने के बाद करीब 40 फीट ऊंची लपटें उठने लगीं
उत्तर प्रदेश के अमेठी जनपद अंतर्गत जामो थाना क्षेत्र में शुक्रवार की भोर घर की कच्ची दीवार गिरने से सो रहे मां-बेटी की मौत हो गई है,जबकि बेटा गंभीर रूप से घायल है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक की लाश को कब्जे में लेकर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही शुरू कर दिया है।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को अपने सरकारी आवास पर ‘जनता दर्शन’ किया। उन्होंने प्रदेश भर से आए लोगों से मुलाकात की। उनके प्रार्थना पत्र लिए और उचित कार्रवाई के लिए आश्वस्त किया। राजस्व व पुलिस से जुड़े मामलों को मुख्यमंत्री ने सुना और संबंधित
उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिले में बेतवा नदी पर बनाये जा रहे पुल की स्लैब शटरिंग सहित तेज आंधी-तूफान में भरभराकर गिरने से छह मजदूरों की मौत हो गई। वही, कई अन्य लोगों के मलबे में दबे होने की आशंका जताई जा रही है। सूचना पाते ही प्रशासन व पुलिस के अधिकारी मौक़े पर राहत और बचाव कार्य में जुट गए हैं।
उत्तर प्रदेश के औरैया जनपद में कानपुर-इटावा नेशनल हाईवे पर बुधवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में हाईवे पेट्रोलिंग पर तैनात दरोगा की मौत हो गई, जबकि दो पुलिसकर्मी गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा सदर कोतवाली क्षेत्र के मिहौली फ्लाईओवर बाईपास के पास हुआ
उत्तर प्रदेश की धार्मिक नगरी वाराणसी जिले के गंगा गोमती संगम तट पर कैथी (चौबेपुर थाना क्षेत्र) स्थित मार्कंडेय महादेव धाम के गर्भगृह और अरघे में मिट्टी और प्लास्टिक के जल पात्र छोड़ देने की दूषित परम्परा के खिलाफ शनिवार को बच्चों ने जन चेतना रैली निकाली। सामाजिक संस्था आशा ट्रस्ट के भंदहा कला प्रशिक्षण केंद्र
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रदेश प्रवक्ता मनीष शुक्ला ने केन्द्रीय वित्त राज्य मंत्री व भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी पर लेकर टिप्पणी करने पर समाजवादी पार्टी की कड़ी आलोचना की है। भाजपा प्रदेश प्रवक्ता मनीष शक्ला ने शनिवार को कहा कि पंकज चौधरी जब से प्रदेश अध्यक्ष बने हैं
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार काे जारी बयान में इस आपदा पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना जताई है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया है कि घायलों का समुचित और तत्काल इलाज सुनिश्चित किया जाए। साथ ही जनहानि, पशुहानि और घायलों को
हर कार्यकर्ता के लिए यह गर्व का क्षण है कि गंगोत्री में मां गंगा के उद्गम से लेकर गंगासागर तक, आज हर जगह भाजपा का भगवा ध्वज शान से लहरा रहा है। इस आयोजन में प्रमुख रूप से अमृता सिंह, प्रवीण सिंह, कामिनी सिंह, सुरेश, सुरेंद्र अरोड़ा, अभिषेक सिंह आदि भी जुड़े रहे।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार सुबह गोरखनाथ मंदिर में आयोजित जनता दर्शन में लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं। उन्होंने मिलने आए लोगों को आश्वस्त करते हुए कहा कि चिंता मत करिए, सरकार हर समस्या का प्रभावी समाधान कराएगी। इस दौरान मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया
पुलिस अधीक्षक कमलेश बहादुर के मुताबिक, एक स्कॉर्पियो वाहन (जेएच 21 जी 3927) अनियंत्रित होकर अपनी लेन से निकलकर दूसरी लेन में पहुंच गया और सामने से आ रही ट्रेलर (बी आर 28जीबी 2171) से जोरदार भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि स्कॉर्पियो में सवार सभी पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।
।मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जनता दर्शन में गंभीर बीमारियों के इलाज के लिए आर्थिक सहायता की मांग करने पहुंचे लोगों को आश्वस्त किया कि वे उच्चीकृत अस्पताल से इस्टीमेट मंगवा लें, इलाज खर्च में सरकार भरपूर आर्थिक मदद करेगी। सीएम योगी ने इसे लेकर अफसरों को निर्देशित भी किया कि जिन लोगों को उपचार में आर्थिक सहायता की आवश्यकता है
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रभु श्री राम भारतीय चेतना के वे आदर्श हैं, जिनमें करुणा और कर्तव्य का अद्भुत संतुलन है। उनका जीवन स्मरण कराता है कि शक्ति का सौंदर्य मर्यादा में है और विजय का अर्थ लोकमंगल में।
बसपा प्रमुख ने एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा कि, वैसे आज के दिन अपने बेहतरीन संविधान पर गर्व करने के साथ-साथ इसका विशेष महत्व तभी है। जब सरकारों के बड़े-बड़े दावों और लुभावने वादों आदि के भूलभलैयों से अलग हटकर
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गणतंत्र दिवस पर प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर एक्स पर लिखा कि प्रदेश वासियों को 77वें गणतंत्र दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।
उत्तर प्रदेश के नोयडा में थाना सेक्टर 49 क्षेत्र के नोएडा भंगेल एलिवेटेड रोड पर आज तड़के एक तेज गति से जा रही जैगुआर कार डिवाइडर से टकरा गई। इस घटना में कार में सवार एक छात्रा की मौत हो गई, जबकि तीन छात्र गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। एक की हालत नाजुक बनी हुई है।
प्रयागराज से यात्रियों को लेकर लौट रही बस पलटी, कई घायल रामनगर थाना क्षेत्र के सरसवा गांव की घटना
माघ मेला में स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद महाराज को लेकर शुरू विवाद रुकने का नाम नहीं ले रहा है। प्रयागराज मेला प्राधिकरण ने रात बारह बजे महाराज के एक शिविर में नोटिस देने के लिए एक प्रशासनिक कर्मचारी को भेजा।
माघ मेला पुलिस एवं प्रशासन के व्यवहार से नाराज शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद महाराज शिविर के बाहर पालकी पर ही विराजमान रहे और सोमवार सुबह दंड, तर्पण एवं पूजा अर्चना की । उन्होंने बगैर अन्न जल के पूरी रात बिताई।
उत्तर प्रदेश के गौतमबुद्ध नगर के थाना नॉलेज पार्क क्षेत्र के सेक्टर 150 के पास एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर की मारूति ब्रेजा कार अनियंत्रित होकर नाले को कूदते हुए करीब 20 फीट गहरे पानी से भरे बेसमेंट के गढ्ढे मे जा गिरी। इस घटना में कार चालक की मौत हो गई।
अयोध्या, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के मार्गदर्शन में अयोध्या ध्वजारोहण समारोह के लिए पूरी तरह सज–धजकर तैयार हो रही है। मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम की जन्मभूमि में भक्ति, उत्साह और उल्लास का ऐसा संगम दिखाई दे रहा है कि पूरा शहर 'जय श्रीराम' के उद्घोष से गुंजायमान हो उठा है।





















































