स्कूल छूटने के बाद छात्रावास नहीं लौटीं नौवीं कक्षा की चार छात्राएं, तलाश जारी
पश्चिम
मेदिनीपुर, पश्चिम मेदिनीपुर जिले के गड़वेता-द्वितीय
प्रखंड के गोआलतोड़ (नोहारी) स्थित बारिबेत न्यू इंटीग्रेटेड गवर्नमेंट
स्कूल की नौवीं कक्षा की चार छात्राएं स्कूल छूटने के बाद छात्रावास नहीं
लौटीं। उनके लापता होने के बाद पुलिस और प्रशासन ने तलाश शुरू कर दी है।
जानकारी
के अनुसार, गुरुवार शाम स्कूल की छुट्टी के बाद चारों छात्राएं छात्रावास
लौटने के बजाय बिना किसी को बताए वहां से निकल गईं। काफी देर बाद उनमें से
एक छात्रा ने एक अज्ञात नंबर से अपने घर वालों को फोन किया।
घर
वालों ने कुछ देर बाद जब इस नंबर पर दोबारा फोन किया तो रिसीव करने वाले ने
बताया कि वह खड़गपुर से हावड़ा जा रही लोकल ट्रेन में उन छात्राओं के साथ
यात्रा कर रहा था। बाद में वह राधामोहनपुर स्टेशन पर उतर गया।
घटना
की जानकारी मिलने के बाद विभिन्न रेलवे स्टेशनों की राजकीय रेलवे पुलिस और
स्थानीय प्रशासन को सूचित किया गया है। चारों छात्राओं की तलाश में अभियान
चलाया जा रहा है।
लापता छात्राओं की पहचान पार्शी सोरेन, अर्पिता महतो, मनीषा महतो और संगीता महतो के रूप में हुई है।















