इतिहास के पन्नों में 04 जुलाई : विश्व को भारतीय दर्शन का गौरव बताने वाले स्वामी विवेकानंद का निधन

भारत की आध्यात्मिक और सांस्कृतिक विरासत को विश्व पटल पर नई पहचान दिलाने वाले महान संन्यासी, दार्शनिक और विचारक स्वामी विवेकानंद का निधन 04 जुलाई 1902 को हुआ था। मात्र 39 वर्ष की आयु में उन्होंने बेलूर मठ में महासमाधि ली, लेकिन उनके विचार आज भी करोड़ों लोगों के लिए प्रेरणा का स्रोत बने हुए हैं।

12 जनवरी 1863 को कोलकाता में जन्मे स्वामी विवेकानंद का मूल नाम नरेंद्रनाथ दत्त था। वे रामकृष्ण परमहंस के प्रमुख शिष्य थे। गुरु से आध्यात्मिक शिक्षा प्राप्त करने के बाद उन्होंने भारतीय संस्कृति, वेदांत और मानव सेवा के संदेश को देश-विदेश तक पहुंचाने का संकल्प लिया।

वर्ष 1893 में अमेरिका के शिकागो में आयोजित विश्व धर्म संसद में उनके ऐतिहासिक संबोधन "अमेरिका की बहनों और भाइयों" से शुरुआत ने पूरी दुनिया का ध्यान भारत की आध्यात्मिक परंपरा की ओर आकर्षित किया। उनके भाषण ने भारतीय दर्शन, सहिष्णुता और सार्वभौमिक भाईचारे की भावना को वैश्विक सम्मान दिलाया।

स्वामी विवेकानंद ने रामकृष्ण मिशन की स्थापना कर शिक्षा, सेवा और राष्ट्रनिर्माण को आध्यात्मिकता से जोड़ा। उनका मानना था कि मानव सेवा ही ईश्वर की सच्ची सेवा है। युवाओं के लिए उनका संदेश- "उठो, जागो और लक्ष्य प्राप्ति तक मत रुको", आज भी उतना ही प्रासंगिक है।

भारतीय दर्शन, साहित्य, इतिहास और आध्यात्मिक चिंतन को विश्व मंच पर प्रतिष्ठित करने में स्वामी विवेकानंद का योगदान अतुलनीय माना जाता है। उनकी पुण्यतिथि देशभर में श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई जाती है।

महत्वपूर्ण घटनाचक्र

1760 - मीर जाफर का पुत्र मिरान पटना में गंडक नदी के किनारे मारा गया।

1776 - अमेरिकी कांग्रेस ने ब्रिटेन से स्वतंत्रता से घोषणा की।

1789 - ईस्ट इंडिया कंपनी ने टीपू सुलतान के खिलाफ निजाम और पेशवा के साथ एक संधि की।

1810 - फ्रांसिसी सेनाओं ने एम्सटर्डम पर कब्जा किया

1827 - न्यूयार्क से दासत्व खत्म करने की घोषणा हुई।

1881 - सिलिगुड़ी और दार्जिलिंग के बीच छोटी पटरी पर 'टॉय ट्रेन' चलाई गई।

1884 - स्टेच्यू ऑफ लिबर्टी को फ्रांस ने अमेरिका को गिफ्ट किया।

1914 - बर्दुन का युद्ध समाप्त।

1934 - लियो जिलार्ड ने एटम बम के पेटेंट के लिए आवेदन किया था।

1947 - ब्रिटिश पार्लियामेंट में 'इंडियन इंडिपेंडेस एक्स' पेश किया गया।

1946 - फिलीपीन को अमेरिका से स्वतंत्रता मिली।

1960 - अमेरिकी झंडे में 50वें सितारे को जोड़ा गया, जो नए राज्य हवाई का प्रतिनिधित्व करता है।

1986 - सुनील गावस्कर ने 115वां क्रिकेट टेस्ट मैच खेलकर नया रिकार्ड बनाया।

1996 - रूस के राष्ट्रपति बोरिस येल्तसिन पुन: चार वर्ष हेतु राष्ट्रपति निर्वाचित।

1996 - फ्री इंटरनेट ई-मेल सर्विस हॉटमेल की शुरुआत हुई। अगले ही साल इसे माइक्रोसॉफ्ट ने खरीद लिया।

1997 - अमेरिकी यान 'सोजर्नर' मंगल ग्रह पर पहुंचा।

1997 - नासा का पाथफाइंडर स्पेस प्रोब मंगल की सतह पर उतरा।

1998 - चेक गणराज्य की याना नावोत्ना ने विम्बलडन टेनिस का एकल ख़िताब जीता।

1998 - जापान ने मंगल ग्रह के बारे में जानकारी हासिल करने के लिए 'प्लेनेट-बी' नामक अपना प्रथम अंतराग्रहिक मिशन भेजा।

1998 - ब्रिटेन के एक पावरबोट 'द केवल एंड वायरलेस एडवेंचर' ने 74 दिन 20 घंटे व 38 मिनट में यात्रा पूरी करके सबसे शीघ्र विश्व भ्रमण का रिकार्ड तोड़ा।

1999 - भारत के लिएंडर पेस और महेश भूपति ने विंबलडन टेनिस चैंपियनशिप की युगल स्पर्धा में खिताब जीता।

2001 - भारत द्वारा पाकिस्तान के नागरिकों (बंदियों) की रिहाई के निर्देश।

2003 - पाकिस्तान में शिया मस्जिद पर हुए हमले में 44 मारे गये।

2005 - आस्ट्रेलिया में डाल्फिन की एक नई प्रजाति स्नबफिन खोजी गई।

2007 - वेबसाइट सेंटिडो कॉमन के मुताबिक मैक्सिको के कॉर्लोस स्लिम दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति बने।

2008 - लगभग आठ साल बाद चीन की मुख्य भूमि और ताईवान के बीच नियमित सीधी विमान सेवा का पहला विमान ताइवान के तायोयुआन अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर उतरा।

2012 - सर्न के वैज्ञानिकों ने बताया कि उन्होंने नए कण हिग्स बोसॉन की खोज कर ली है।

जन्म

1897 - अल्लूरी सीताराम राजू - आंधप्रदेश के महान स्वतंत्रता सेनानी।

1898 - गुलजारीलाल नन्दा - भारत के भूतपूर्व कार्यवाहक प्रधानमंत्री।

1912 - दक्षिणानी वेलायुधन - भारतीय संविधान को बनाने में सहयोग देने वाली महिलाओं में से एक थीं।

1916 - नसीम बानो - हिन्दी फिल्मों की प्रसिद्ध अभिनेत्री।

1933 - के. रोसैया - भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के वरिष्ठ राजनीतिज्ञों में से एक।

1943 - विमलेश कांति वर्मा - भाषाविज्ञान, कोश निर्माण, पाठालोचन, अनुवाद और सांस्कृतिक अध्ययन के क्षेत्र में विशिष्ट योगदान करने वाले भारतीय।

1945 - सुशील कुमार - हिन्दी फिल्मों के अभिनेता।

1954 - देवेन्द्र कुमार जोशी - अंडमान-निकोबार द्वीप समूह के राज्यपाल।

1956 - लक्ष्मीकांत पारसेकर - भारतीय जनता पार्टी के सांसद और गोवा के बारहवें मुख्यमंत्री रहे।

1957 - चिराग शेट्टी - भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी।

निधन

1857 - धन सिंह गुर्जर - भारतीय स्वतंत्रता सेनानी थे।

1902 - स्वामी विवेकानन्द - साहित्य, दर्शन और इतिहास के प्रकाण्ड विद्वान।

1963 - पिंगलि वेंकय्या - भारत के राष्ट्रीय ध्वज 'तिरंगा' के अभिकल्पक।

1978 - अम्मू स्वामीनाथन - भारतीय संविधान को बनाने में सहयोग देने वाली महिलाओं में से एक थीं।

1982- भरत व्यास - बॉलीवुड के प्रसिद्ध गीतकार।

2006 - गरहार्ड फिशर -गांधी शांति पुरस्कार विजेता व भारत में जर्मनी के पूर्व राजदूत।