मप्रः उज्जैन में पांच दिवसीय अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव आज से

30 से अधिक देशों की फिल्में होंगी प्रदर्शित

उज्जैन, मध्य प्रदेश के उज्जैन में वैश्विक सिनेमा का मंच सजने जा रहा है। यहां विक्रमोत्सव के अंतर्गत आज शुक्रवार से पांच दिवसीय अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें 30 से अधिक देशों की फिल्में प्रदर्शित होंगी।

महाराजा विक्रमादित्य शोधपीठ के निदेशक डॉ. श्रीराम तिवारी ने बताया कि उज्जैन में कालिदास अकादमी के अभिरंग सभागार में 13 से 17 मार्च तक आयोजित "इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल ऑफ एंशिएंट स्प्लेंडर (प्राचीन वैभव का अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव)" प्रतिदिन सुबह 11 बजे से शाम 7 बजे तक आयोजित होगा।

उन्होंने बताया कि महाराजा विक्रमादित्य शोधपीठ एवं संस्कृति विभाग द्वारा आयोजित अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव में भारत और विश्व के विभिन्न देशों की सांस्कृतिक, पौराणिक और ऐतिहासिक विषयों पर आधारित फिल्मों का प्रदर्शन किया जाएगा। इसमें हिंदी फीचर फिल्में, अन्य भारतीय भाषाओं की फिल्में, वृत्तचित्र, विदेशी फीचर फिल्में तथा सबमिशन के माध्यम से चयनित फिल्मों का प्रदर्शन होगा।

तिवारी के अनुसार, अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव में भारतीय संस्कृति, आध्यात्मिक परंपरा, पौराणिक कथाओं और विश्व सभ्यताओं से जुड़े विषयों को सिनेमा के माध्यम से प्रस्तुत किया जाएगा। इस अंतरराष्ट्रीय आयोजन में कई देशों के राजनयिक प्रतिनिधि, फिल्म निर्देशक, कलाकार और सांस्कृतिक विशेषज्ञ भी विशेष अतिथि के रूप में शामिल होंगे।

13 मार्च 2026 की प्रमुख गतिविधियाँ -

हिंदी फीचर फिल्में- जय महादेव (1995), भारत मिलाप (1942), वामन अवतार (1955), राजा हरिश्चंद्र (1913), माया मच्छिंद्र (1960)

अन्य भारतीय भाषाओं की फिल्में - भगवान श्री कृष्ण (गुजराती), भट्टी विक्रमर्क (तेलुगु), मीरा रो गिरधर (राजस्थानी), कृष्ण विजयम (तमिल), राधा कृष्णो (बंगाली)

डॉक्यूमेंट्री- 84 महादेव (उज्जैन के गुप्त शिव मंदिर), म्यसोन (वियतनाम का शिव मंदिर परिसर), विक्रम या अयोध्या (सम्राट विक्रमादित्य का संबंध)

विदेशी फीचर फिल्में - बेडिकादा अ मी एक्स (इक्वाडोर), जे द स्कार मावर्ड हर बिगिनिंग (जर्मनी), तुर्बा (वेनेजुएला), वन वीक एंड अ डे (इजराइल), ऑपरेशन ओरियन (वेनेजुएला)

सबमिशन फिल्में- मेन भारत, डिजिटल फास्टिंग

14 मार्च 2026 की प्रमुख गतिविधियाँ-

हिंदी फीचर फिल्म- महाभारत (1965), महा विष्णु (1974), हर हर महादेव (1974), राम राज्य (1943), बलराम श्रीकृष्ण (1978)

अन्य भारतीय भाषाएँ- बलराम श्री कृष्ण (गुजराती), विक्रम थुई थान कांडा (तमिल), श्री कृष्ण गरुंडी (कन्नड़), श्री कृष्ण अवतारम (तेलुगु), श्री कृष्ण परुन्धु (मलयालम)

डॉक्यूमेंट्री- द्वादश ज्योतिर्लिंग, वाट फोउ (लाओस), सांदीपनि आश्रम

विदेशी फीचर फिल्में- मिसफिट एरे ओ ते हसेस (इक्वाडोर), द हाईलैंड वैनगार्ड (इंडोनेशिया), क्यूका एंसेस्ट्रल मेमोरी (वेनेजुएला), साचा - ए बॉय फ्रॉम चेर्नोबिल (क्यूबा), द लीप ऑफ द एंजल्स (वेनेजुएला)

सबमिशन फिल्में- किताबी मस्ती, द व्हिस्पर्स ऑफ चेंज, रे इंकलाबी

15 मार्च 2026 की प्रमुख गतिविधियाँ-

हिंदी फीचर फिल्में- कालिया मर्दन (1919), भक्त ध्रुव (1947), आनंद मठ (1952), कण-कण में भगवान (1963), संत तुलसीदास (1972)

अन्य भारतीय भाषाएँ- भक्त नरसैयो (गुजराती), गोपाल कृष्ण (मराठी), कृष्णा गोविंदा (ओड़िया), श्री कृष्ण लीलायु (तेलुगु), कृष्ण भक्ति (तमिल)

डॉक्यूमेंट्री- महाकाल (समय की अवधारणा), प्रम्बानन (इंडोनेशिया का त्रिमूर्ति मंदिर परिसर), हेलियोडोरस स्तंभ (150 ईसा पूर्व विष्णु स्तंभ)

विदेशी फीचर फिल्में- सिटी ऑफ पोस्ट्स (पेरू), बैट ऑर्केस्ट्रा विद ब्रोकन इंस्ट्रूमेंट्स (इजराइल), व एक्स्ट्राऑर्डिनरी जनीं ऑफ द ड्रैगन (वेनेजुएला), एल मेयर (क्यूबा), जूलिया हैज अ शुगर (वेनेजुएला)

सबमिशन फिल्में- फेक आईडी, डोगले

16 मार्च 2026 की प्रमुख गतिविधियाँ-

हिंदी फीचर फिल्में- गोपाल श्री कृष्ण (1938), नारद लीला (1972), कवि कालिदास (1959), नरसी भगत (1940), श्री गणेशा (1950)

अन्य भारतीय भाषाएँ- श्री कृष्ण शरणम (गुजराती), महाबीर कृष्ण (बंगाली), श्री कृष्ण रुक्मणी सत्यभामा (कन्नड़), कृष्ण गुरु व्यारप्पा (मलयालम), भगत धन्ना जट (पंजाबी)

डॉक्यूमेंट्री- महाकाल - सृष्टि का समय चक्र, मार्तंड सूर्य मंदिर (कश्मीर), अंकोरवाट (कंबोडिया का विशाल विष्णु मंदिर परिसर)

विदेशी फीचर फिल्में- वीरेन (सूरीनाम), अनिबल - ओ कॉन्क्विस्टाडोर (पुर्तगाली), द बट्राचियन्स (वेनेजुएला), व्हॉट डू यू डू?...