राज्यपाल से विधायक मथुरा महतो ने की मुलाकात
रांची, राज्यपाल-सह-झारखंंड राज्य के विश्वविद्यालयों के कुलाधिपति संतोष कुमार गंगवार से गुरुवार को झारखंंड विधानसभा सदस्य (विधायक) मथुरा प्रसाद महतो ने लोक भवन में भेंट की। इस अवसर पर मथुरा प्रसाद महतो ने राज्यपाल से बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय, धनबाद से संबंधित विभिन्न मामलों को लेकर चर्चा की।














