सरहुल पर उपवास 20 से, सरना स्थल में शाम को रखा जाएगा घड़े में पानी
रांची, प्रकृति पर्व सरहुल 20 मार्च से शुरू हो रहा है। आदिवासी समाज ने पर्व को लेकर पूरी तैयारी कर ली है। सरना स्थलों पर शाम में पूजा पाठ होगा। पाहन की अगुवाई में कोटवार पईनभोरा कुआं नदी तालाब से जल मिट्टी से बना घड़े में पानी भरेंगे।
सिरमटोली सरना स्थल पर रोहित हंस विधिवत तरीके से पूजा पाठ करेंगे। पांच मुर्गों की बलि अर्पित की जाएगी। इसमें लाल, सफेद, माला, गोली और काली मुर्गी शामिल है। इसके साथ ग्राम देवता, सूर्य भगवान, जल देवता, खेत खलिहाल हरा भरा रहे इसके लिए विनती की जाएगी।














