जब आम जनता के लिए खुला मुंबई का प्रतिष्ठित विक्टोरिया टर्मिनस
इतिहास के पन्नों में 20 जून : जब आम जनता के लिए खुला मुंबई का प्रतिष्ठित विक्टोरिया टर्मिनस
इतिहास के पन्नों में 20 जून की तारीख कई महत्वपूर्ण घटनाओं के लिए दर्ज है। इन्हीं में से एक है मुंबई के प्रसिद्ध रेलवे स्टेशन छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस (पूर्व नाम विक्टोरिया टर्मिनस) का आम जनता के लिए खुलना।
20 जून 1877 को तत्कालीन बंबई (अब मुंबई) में स्थित विक्टोरिया टर्मिनस को यात्रियों के लिए खोल दिया गया था। यह स्टेशन अपनी भव्य वास्तुकला, कलात्मक डिजाइन और ऐतिहासिक महत्व के कारण भारत की सबसे प्रतिष्ठित इमारतों में गिना जाता है।
इस स्टेशन का निर्माण विक्टोरियन गोथिक शैली और पारंपरिक भारतीय स्थापत्य कला के अद्भुत संगम के रूप में किया गया था। इसकी भव्य संरचना, गुंबद, मेहराबें और बारीक नक्काशी इसे देश की वास्तुकला धरोहरों में विशिष्ट स्थान दिलाती हैं।
स्टेशन का नाम प्रारंभ में ब्रिटेन की महारानी विक्टोरिया के सम्मान में विक्टोरिया टर्मिनस रखा गया था। बाद में 1996 में इसका नाम बदलकर छत्रपति शिवाजी टर्मिनस किया गया, जिसे आगे चलकर छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस नाम दिया गया। हालांकि आज भी आम बोलचाल में इसे संक्षेप में "वी.टी." के नाम से जाना जाता है।
इसके ऐतिहासिक और सांस्कृतिक महत्व को देखते हुए यूनेस्को ने वर्ष 2004 में इसे विश्व धरोहर स्थल का दर्जा प्रदान किया। यह सम्मान भारतीय रेलवे की विरासत और देश की स्थापत्य कला की वैश्विक पहचान का प्रतीक माना जाता है।
आज छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस केवल एक रेलवे स्टेशन नहीं, बल्कि मुंबई की पहचान, भारत की औपनिवेशिक वास्तुकला की धरोहर और देश के सबसे व्यस्त परिवहन केंद्रों में से एक है। इसकी ऐतिहासिक यात्रा 20 जून 1877 को शुरू हुई थी, जो आज भी लाखों यात्रियों के जीवन का महत्वपूर्ण हिस्सा बनी हुई है।
महत्वपूर्ण घटनाचक्र
1858 - ग्वालियर पर ब्रिटिश सेना का कब्जा और इसके साथ ही सिपाही विद्रोह का अंत हुआ।
1873 - भारत में वाई.एम.सी.ए. की स्थापना।
1887 - मुंबई स्थित विक्टोरिया टर्मिनस (छत्रपति शिवाजी टर्मिनस) लोगों के लिए खुला। आज यह देश के सबसे व्यस्त रेलवे स्टेशनों में से एक है।
1916 - पुणे में एस.एन.डी.टी. महिला विश्विविद्यालय की स्थापना।
1990 - ईरान में आये भूकंप से लगभग 40 हजार लोग मोर गए थे।
1994 - ईरान की मस्जिद में बम विस्फोट में 70 की मौत।
1998 - विश्वनाथन आनंद ने ब्लादीमीर कैमनिक को हराकर पाचवीं फ्रैंकफर्ट क्लासिक शतरंज टूर्नामेंट का खिताब जीता।
1999 - सर्वाधिक वायु प्रदूषण वाले दुनिया के 5 नगरों में क्रमश: मैक्सिको सिटी, पेइचिंग, शंघाई, तेहरान और कलकत्ता शामिल।
2000 - काहिरा में समूह-15 देशों का दसवां शिखर सम्मेलन सम्पन्न।
2001 - जनरल परवेज मुशर्रफ पाकिस्तान के राष्ट्रपति बने, भारत-पाक शिखर वार्ता को संवैधानिकता प्रदान करने का प्रयास।
2001 - श्रीलंका मुस्लिम कांग्रेस के समर्थन वापस लेने से चंद्रिका कुमारतुंग सरकार अल्पमत में।
2001 - ताइवान का मिसाइल परीक्षण।
2002 - पाकिस्तान ने अशरफ जहांगीर काजीको संयुक्त राज्य अमेरिका में अपना नया राजदूत नियुक्त किया।
2002 - अमेरिकी कोर्ट ने मानसिक रूप से बीमार अपराधियों की फांसी की सजा पर रोक लगाई।
2005 - रूस मालवाहक यान एम-53 अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन पहुँचा।
2006 - जापान ने अपनी सेनाओं को इराक से वापस बुलाने का निर्णय लिया।
2008 - बीज बनाने वाली कम्पनी अवदात इण्डिया लिमिटेड ने अमेरिकी कम्पनी लिमाग्रेन के सोयाबीन बीज के कारोबार का अधिग्रहण किया।
2008 - यूरोपीय संघ ने क्यूबा पर लगे प्रतीकात्मक प्रतिबन्ध हटाने का निर्णय लिया।
2014- प्रख्यात कवि केदारनाथ सिंह को मिला ज्ञानपीठ पुरस्कार की घोषणा।
जन्म
1760 - लॉर्ड वेलेजली - सन 1798-1805 ई. तक भारत के गवर्नर-जनरल रहे।
1869 - लक्ष्मण काशीनाथ किर्लोस्कर - भारत के प्रसिद्ध उद्योगपति।
1910 - भुवनेश्वर - हिंदी के प्रसिद्ध एकांकीकार।
1923 - गौर किशोर घोष - कुशल पत्रकार तथा लेखक।
1940 - विश्वनाथ प्रसाद तिवारी - प्रसिद्ध भारतीय हिन्दी साहित्यकार हैं।
1952 - विक्रम सेठ - जाने-माने साहित्यकार, उपन्यासकार और कवि थे।
1958 - द्रौपदी मुर्मू - भारतीय जनता पार्टी की राजनीतिज्ञ हैं।
निधन
1820 - मैनुअल बेलग्रानो - अर्जेंटीना के प्रसिद्ध वकील, अर्थशास्त्री, राजनीतिज्ञ और 'फ्लैग डे' (झंडा दिवस) के प्रणेता, जिन्होंने अर्जेंटीना का राष्ट्रीय ध्वज डिजाइन किया था।
1964 - एडगर बैरियर - हॉलीवुड के प्रसिद्ध अभिनेता।
1965 - वेंकटेश नारायण तिवारी - हिन्दी के ध्वजवाहक, पत्रकार और साहित्यकार।
2011 - रायन डन - अमेरिकी अभिनेता और टेलीविजन हस्ती।














