राज्यसभा चुनाव में हुआ धनबल का उपयोग : परविंदर
पूर्वी सिंहभूम, जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष परविंदर सिंह ने झारखंड राज्यसभा चुनाव के परिणाम पर प्रतिक्रिया देते हुए चुनाव प्रक्रिया में धनबल और प्रलोभन की राजनीति के इस्तेमाल की आशंकाओं को लेकर गंभीर चिंता जताई है।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस समर्थित प्रत्याशी प्रणव झा को अपेक्षित समर्थन नहीं मिलना कई सवाल खड़े करता है और पूरे घटनाक्रम ने लोकतांत्रिक मूल्यों को आघात पहुंचाया है।
परविंदर सिंह ने आरोप लगाया कि एनडीए समर्थित उम्मीदवार की जीत के लिए सत्ता और संसाधनों का दुरुपयोग किए जाने की चर्चाएं राजनीतिक गलियारों में व्यापक रूप से हो रही हैं। उन्होंने कहा कि यदि जनप्रतिनिधियों के मत को प्रभावित करने के लिए धनबल या अन्य अनैतिक साधनों का उपयोग हुआ है, तो यह लोकतंत्र और संविधान की भावना के खिलाफ है।














