रायबरेली में सर्राफ़ा व्यवसायी को गोली मारी,सोने-चांदी से भरा बैग लूटकर फ़रार
रायबरेली, उत्तर प्रदेश के रायबरेली में सर्राफ़ा व्यवसायी को गोली मारकर लुटेरे सोने-चांदी से भरा बैग लूटकर फ़रार हो गए।घटना गुरुवार देर रात की है जब व्यवसायी दुकान बंद कर घर लौट रहा था। घायल व्यवसायी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।पुलिस जांच में जुटी हुई है।
मिल एरिया थाना क्षेत्र के अम्बेडकर नगर मुहल्ले में रमन कुमार सर्राफ़ा की दुकान है। गुरुवार को करीब 10 बजे वह दुकान बंद कर घर लौट रहे थे कि रास्ते मे बाइक सवार तीन बदमाशों ने उन्हें रोक लिया। विरोध करने पर बदमाशों ने रमन कुमार को गोली मार दी और उनके पास मौजूद सोने-चांदी के जेवरात से भरा बैग लेकर मौके से फरार हो गए।















