देवरिया : दहेज प्रताड़ना और महिला की मौत मामले में पुलिस हिरासत में पति
देवरिया, उत्तर प्रदेश के देवरिया जनपद में खामपार थाना क्षेत्र
में दहेज प्रताड़ना और महिला की मौत के मामले में पुलिस ने आराेपित पति को
हिरासत में लिया है। क्षेत्राधिकारी भाटपार रानी मनोज कुमार ने गुरुवार काे बताया कि एक दिन पूर्व 26 अगस्त 2026 को संगीता देवी 30 वर्ष पति
निखिल
यादव गांव सवरेजी थाना खामपार के पिता की ओर से थाना खामपार में तहरीर दी
गई। तहरीर में आरोप लगाया गया कि उनकी बेटी को उसके पति द्वारा दहेज के लिए
लगातार प्रताड़ित किया जाता था।
महिला के पिता ने आरोप लगाया कि
दहेज की मांग को लेकर पति ने उसे प्रताड़ित करने के साथ ही चलती गाड़ी से
धक्का दे दिया। गाड़ी से गिरने के बाद महिला गंभीर रूप से घायल हो गई और
उसकी मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलने के बाद परिवार में कोहराम मच गया।
पुलिस
ने महिला के पिता की तहरीर के आधार पर मामले में सुसंगत धाराओं में अभियोग
पंजीकृत किया। इसके बाद पुलिस ने आरोपी पति निखिल यादव को हिरासत में ले
लिया। पुलिस अधिकारियों के अनुसार मामले की जांच की जा रही है और घटना से
जुड़े साक्ष्यों एवं तथ्यों को जुटाया जा रहा है।
क्षेत्राधिकारी
मनोज कुमार ने बताया कि प्रकरण में अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।
पुलिस घटना के सभी पहलुओं की जांच कर रही है। जांच के आधार पर आगे की
कार्रवाई की जाएगी।














